मां–बेटे की AI तस्वीर बनी दर्द की पहचान: सोशल मीडिया पर छाया मातम; किसी ने लिखा- भले बचा न पाई, लेकिन कोशिश आखिरी सांस तक की होगी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
बरगी बांध में हुए दर्दनाक क्रूज हादसे ने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। इस हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 4 लोग अब भी लापता बताए जा रहे हैं।
तस्वीर ने सोशल मीडिया को भीतर तक हिला दिया
लेकिन इस त्रासदी के बीच एक तस्वीर ने सोशल मीडिया को भीतर तक हिला दिया। एक मां अपने छोटे बेटे को सीने से लगाए हुए मृत अवस्था में मिली।
हादसे के दर्द की सबसे बड़ी प्रतीक
यह तस्वीर अब इस हादसे के दर्द की सबसे बड़ी प्रतीक बन गई है। हालांकि वायरल होने के कुछ समय में यह पता लग गया था कि यह एआई जनरेटेड तस्वीर है असली तस्वीर नहीं। इसके बाद भी इसे लोग धड़ल्ले से शेयर किए जा रहे हैं।
सोशल मीडिया पर सन्नाटा, हर पोस्ट में दर्द
जहां आमतौर पर सोशल मीडिया हंसी-मजाक और मनोरंजन से भरा रहता है, वहीं इस हादसे के बाद माहौल पूरी तरह बदल गया है।
हर प्लेटफॉर्म पर एक ही तस्वीर, एक ही पीड़ा नजर आ रही है। यूजर्स भावुक पोस्ट, शायरी और संवेदनाओं के जरिए अपनी भावनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
कई लोग लिख रहे हैं- “रहम कर ऊपर वाले, वो मां है… मरते दम तक हार नहीं मानती।” कमेंट्स में ‘RIP’, ‘ईश्वर आत्मा को शांति दे’ और ‘दिल टूट गया’ जैसे शब्द भरे पड़े हैं।
ममता की अंतिम झलक ने तोड़ दिए दिल
इस तस्वीर को लोग सिर्फ एक फोटो नहीं, बल्कि एक कहानी मान रहे हैं। एक मां की आखिरी कोशिश, जिसने अपने बच्चे को बचाने के लिए अंत तक उसे सीने से लगाए रखा। यूजर्स अपनी भावनाओं को कविता और शेर के रूप में भी व्यक्त कर रहे हैं। एक पोस्ट में लिखा गया-“भले बचा न पाई, लेकिन कोशिश आखिरी सांस तक की होगी…।”
धार्मिक संतों ने भी जताया शोक
धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भी इस घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्माओं के लिए मौन रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह दृश्य दिल को तोड़ देने वाला है, जहां मौत भी मां और बच्चे को अलग नहीं कर सकी।
दर्द के साथ गुस्सा भी
सोशल मीडिया पर जहां एक ओर दुख और संवेदनाएं उमड़ रही हैं, वहीं दूसरी ओर लोगों में आक्रोश भी है। यूजर्स सवाल उठा रहे हैं कि सुरक्षा इंतजाम पर्याप्त क्यों नहीं थे? लाइफ जैकेट क्यों नहीं दी गई? क्या इस हादसे को रोका जा सकता था?
एक तस्वीर, हजार सवाल
बरगी हादसे ने सिर्फ नर्मदा की लहरों को नहीं, बल्कि लाखों लोगों की भावनाओं को झकझोर दिया है। यह घटना अब सिर्फ एक खबर नहीं, बल्कि एक ऐसा एहसास बन गई है, जिसने हर किसी को भीतर तक उदास कर दिया है।
संबंधित समाचार

पुलिस ने पकड़ा 1 करोड़ का गांजा:ट्रक में छिपाकर ला रहे थे खेप; ड्राइवर सहित दो तस्कर गिरफ्तार

नशे के खिलाफ पुलिस की बड़ी स्ट्राइक:पहाड़-जंगल में छिपाकर उगा रहे थे गांजा; खेतों से इतने क्विंटल माल किया जब्त

नदी में बाप-बेटा डूबे:बाबू-महाराज के दर्शन से पहले नहाने उतरे थे; दोनों की मौत

स्पा सेंटर पर पुलिस की दबिश:आपत्तिजनक हालत में मिले युवक-युवतियां; 4 आरोपी गिरफ्तार

संकट में फंसे सीजेपी फाउंडर!:राष्ट्रीय प्रतीक के इस्तेमाल को लेकर उठे सवाल; FIR दर्ज करने और कार्रवाई की मांग तेज

देखिये वीडियो, महिला ने सल्फास खाकर की आत्महत्या:पति ने लगाए मुस्लिम प्रेमी पर धमकी और प्रताड़ना के आरोप

देखिए वीडियो:खत्म हुआ करोड़ों बहनों का इंतजार; इस योजना की 40वीं किस्त जारी, खाते में पहुंचे इतने रुपए, मुख्यमंत्री ने सिंगल क्लिक से किए इतने करोड़ ट्रांसफर

जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का गंभीर आरोप:‘SP हर महीने शराब माफिया से लेते हैं 50-60 लाख’

MP के इतने छात्रों को मिलेगी स्कूटी:मुख्यमंत्री इस दिन करेंगे वितरण

करोड़ों की साइबर ठगी से जुड़ा आरोपी गिरफ्तार:21 पासबुक, 8 ATM और 20 चेकबुक जब्त; इन्वेस्टमेंट और APK फ्रॉड के लेनदेन का खुलासा

सीएम के करीबी का मोबाइल लूटने वाला गिरफ्तार:पहले पीड़ित को कर दिया था रवाना; दबाव पड़ा तो केस दर्ज कर दौड़ी पुलिस

देखिये वीडियो, आईडीए मल्टी की जमीन धंसी:घर में सो रहा था परिवार; 11 साल पुरानी कॉलोनी पर मंडराया खतरा, रहवासियों में दहशत

सरप्राइज चेकिंग में 397 पर कार्रवाई:195 वारंट तामील; शराब पीकर गाड़ी चलाने वाले 101 पकड़ाए; तलवार के साथ बदमाश गिरफ्तार

जीतू यादव- कालरा विवाद फिर गरमाया

विधायक गौड़ के आश्वासन के बाद पार्षद कमलेश कालरा का धरना हुआ समाप्त

भाजपा में पावर गेम:8 महीने में ही खत्म हुआ 6 साल का वनवास; जीतू की एमआईसी में वापसी से ‘राजवाड़ा' पर उपजा नया सियासी बवंडर

CJP फाउंडर का तंज:‘एमपी के CM पद से इस्तीफा देता हूं’; बच्चों की मौत और बदहाल स्कूलों पर सरकार को घेरा

कच्ची शराब के ठिकानों पर पुलिस की दबिश:गंदे बाथरूम में चल रही थी भट्टी; 100 से ज्यादा डिब्बे किए नष्ट

सत्य सांई स्कूल पर 4.30 करोड़ का संपत्ति कर बकाया:जिला कोर्ट ने निगम के पक्ष में दिया फैसला

30 साल से सरकारी जमीन पर स्कूल:अब बेदखली का नोटिस; डॉ. रमेश बदलानी के नेशनल पब्लिक स्कूल पर प्रशासन की कार्रवाई
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!