अवंतिका के बाद निक्की भी हारी जिंदगी की जंग: नीट की तैयारी; तनाव और मौत, दो बेटियों के सपनों की अधूरी कहानी
KHULASA FIRST
संवाददाता

डॉक्टर बनने का सपना था, नर्मदा में डूबकर जान दी
आखिरी बार मां से कहा था थोड़ी देर में घर पहुंच जाऊंगी
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
डॉक्टर बनने का सपना, नीट की तैयारी का दबाव और भविष्य की चिंता... इंदौर और आसपास के दो परिवारों में ऐसे दर्दनाक घटनाक्रम सामने आए हैं जिन्होंने हर किसी को झकझोर दिया। नीट की तैयारी कर रही छात्रा अवंतिका ने जहां तनाव के चलते बिल्डिंग से छलांग लगाकर जान दे दी थी।
वहीं, छात्रा निक्की यादव परीक्षा देने के बाद रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हुई और उसका शव नर्मदा नदी में मिला। दोनों मामलों में दबाव, मानसिक संघर्ष और अधूरे सपनों की दुखद कहानी सामने आई है। नीट परीक्षा से जुड़े दोनों मामलों ने प्रदेशभर में चर्चा छेड़ दी है।
तलावली चांदा निवासी निक्की यादव रविवार को नीट यूजी की परीक्षा देने महू गई थी। परीक्षा समाप्त होने के बाद उसने किसी अन्य छात्रा के मोबाइल से अपनी मां को फोन कर बताया कि उसका मोबाइल बंद हो गया है और वह जल्द घर पहुंच जाएगी।
इसके बाद उससे संपर्क टूट गया। पेशे से अकाउंटेंट पिता रामानंद यादव के अनुसार परिवार ने देर रात तक उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन भंवरकुआं पुलिस को खरगोन जिले के करही थाने से सूचना मिली कि नर्मदा नदी में एक युवती का शव मिला है, जिसके पास निक्की का पहचान पत्र था।
परिजन खरगोन पहुंचे और शव की पहचान निक्की के रूप में की। जांच में सामने आया कि निक्की के मोबाइल की अंतिम लोकेशन बड़वाह क्षेत्र में मिली थी। पुलिस फिलहाल यह पता लगाने में जुटी है कि परीक्षा केंद्र से निकलने के बाद वह खरगोन जिले तक कैसे पहुंची। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत की असली वजह स्पष्ट हो सकेगी। आज परिजन दाह संस्कार के लिए उसके शव को इंदौर लाएंगे।
तनाव के चलते अवंतिका ने दे दी थी जान: इससे पहले गुरुवार रात तीन बार नीट की परीक्षा दे चुकी खरगोन के भीकनगांव निवासी मेडिकल ऑफिसर डॉ. बंशीलाल मौर्य की बेटी अवंतिका मौर्य ने इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली थी।
अवंतिका इंदौर में अपनी बड़ी बहन डॉ. सपना मौर्य के साथ रहकर नीट की तैयारी कर रही थी। 4 मई को नीट का पेपर कैंसिल हो जाने और रविवार को होने वाले री नीट का पेपर देने से पहले तनाव के चलते उसने जान दी थी।
दो परिवार, एक जैसा दर्द: निक्की यादव और अवंतिका मौर्य की मौत की घटनाएं भले अलग-अलग हों, लेकिन दोनों मामलों में एक समानता है डॉक्टर बनने का सपना और उससे जुड़ा दबाव।
एक परिवार अपनी बेटी की रहस्यमयी मौत के जवाब तलाश रहा है तो दूसरा बेटी के अधूरे सपनों के साथ गहरे सदमे में है।
संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!