बेटे को आईसीयू में भर्ती करा लिखी पुलिस को गुमराह करने की स्क्रिप्ट: पार्षद कटारिया के पुत्र की भर्ती पर उठे सवाल
KHULASA FIRST
संवाददाता

पुलिस कमिश्नर से की निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
आजाद नगर के सरकारी हाइड्रेंट पर पानी भरने को लेकर शुरू हुआ विवाद अब पुलिस कार्रवाई, अस्पताल में फर्जी मरीज (पार्षद का बेटा) भर्ती और राजनीतिक प्रभाव के आरोपों के बीच नया मोड़ ले चुका है। भाजपा कार्यकर्ता केशव मीणा ने पुलिस कमिश्नर को लिखित शिकायत भेजकर पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
दूसरी ओर, पार्षद मलखान कटारिया के बेटे विजय कटारिया की अस्पताल में भर्ती को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं। पीड़ित पक्ष का दावा है कि गंभीर घायल बताकर आईसीयू में भर्ती कराया गया युवक पूरी तरह स्वस्थ है। दोस्तों के साथ अस्पताल के अंदर और बाहर घूम फिर रहा है। भर्ती का खेल साजिश के तहत सांठगांठ कर रचा गया है।
16 जून की शाम मूसाखेड़ी स्थित सरकारी हाइड्रेंट पर पानी भरने को लेकर भाजपाइयों में विवाद हुआ था। पार्षद मलखान कटारिया के समर्थक अजय शेखावत और भाजपा कार्यकर्ता केशव मीणा के बीच शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया।
दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर हमला करने के आरोप लगाए और पुलिस ने दोनों तरफ से प्रकरण दर्ज कर लिया। मामले में नया मोड़ तब आया जब केशव मीणा पक्ष ने एक वीडियो सामने लाने का दावा किया। करीब 34 सेकंड के इस वीडियो में बड़ी संख्या में लोग कुछ लोगों का पीछा करते और मारपीट करते दिखाई दे रहे हैं।
पीड़ित पक्ष का आरोप है कि वीडियो के अंतिम हिस्से में पार्षद मलखान कटारिया मौजूद हैं और समर्थकों को केशव मीणा पर हमला करने के लिए उकसाते दिखाई दे रहे हैं। इसी आधार पर मीणा पक्ष सवाल उठा रहा है कि जब वीडियो में नामजद व्यक्ति दिखाई दे रहा है तो उसे आरोपी क्यों नहीं बनाया।
विवाद का दूसरा पहलू मलखान के बेटे विजय उर्फ विज्जू कटारिया की मेडिकल स्थिति को लेकर है। केशव मीणा का आरोप है कि विजय कटारिया को गंभीर घायल दिखाने के लिए मेडिस्टा अस्पताल के आईसीयू में भर्ती रखा गया है, जबकि वह सामान्य रूप से लोगों से मिल रहा है और अस्पताल परिसर में घूमता भी देखा गया है।
पीड़ित पक्ष ने अस्पताल प्रबंधन को कानूनी नोटिस भेजकर चिकित्सा अभिलेखों, सीसीटीवी फुटेज, मॉनिटरिंग डेटा और उपचार संबंधी सभी रिकॉर्ड सुरक्षित रखने की मांग की है। उधर, सूत्रों से पता चला है कि मलखान कटारिया, विधायक महेंद्र हार्डिया से गुहार-मनुहार कर केशव मीणा से राजीनामे की जुगत लगा रहा है।
काूननी कार्रवाई के लिए रहे तैयार
केशव मीणा ने नोटिस में चेतावनी दी है कि यदि वास्तविक चिकित्सकीय स्थिति से अलग भ्रामक या अतिरंजित मेडिकल रिकॉर्ड तैयार किया तो इसके गंभीर कानूनी परिणाम हो सकते हैं। वहीं केशव मीणा ने पुलिस कमिश्नर से अनुरोध किया है कि प्रकरण में आजाद नगर पुलिस को रोल संदिग्ध रहा है।
टीआई लोकेश सिंह भदौरिया उनकी सुनवाई नहीं कर रहे थे। अगले दिन आने को कहा। पहुंचे तो देखा कि मलखान कटारिया के पक्ष को एंटटेनमेंट किया जा रहा था। विधायक महेंद्र हार्डिया के हस्तक्षेप के बाद मेरी ओर से केस दर्ज किया गया।
वह भी पुलिस ने मनमाने तरीके से रिपोर्ट लिखी। मलखान सहित कई लोगों के नाम तो लिखे ही नहीं। विरोध पर कार्रवाई नहीं करने का दबाव बनाया। इतना ही नहीं हमारी पिटाई हो रही थी। हम ही पर चाकू रखने की झूठी कहानी गढ़ते हुए आर्म्स एक्ट का झूठा केस दर्ज कर दिया गया।
संबंधित समाचार

दोपहिया वाहन चुराने वाला बदमाश गिरफ्तार:लाखों रुपए कीमत की बाइक बरामद; वारदात से पहले पुलिस ने दबोचा

फार्मा कंपनी में बॉयलर फटा:5 लोगों की मौत; 10 गंभीर घायल, रेस्क्यू जारी

मौत के बाद शव को लेकर मचा बवाल महासंघ के पहुंचते ही सुलझा विवाद:वी वन हॉस्पिटल का मामला

किसने पीसीसी चीफ को ‘कांग्रेस का मेल राखी सावंत' बताया:सीएम डॉ. मोहन यादव की नकल पर साधा निशाना

नगर निगम में वसूली से परेशान कचरा गाड़ी चालक ने जहर खाया, हालत गंभीर

एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या:युवक ने डंडे से किए ताबड़तोड़ वार; इलाके में फैली सनसनी

नगर निगम का घोटाला:आरटीआई में छिपाए कर्मचारी; घर बैठे बांट रहे वेतन

इस गिरोह के दो गुर्गों को जमानत नहीं:बिल्डर्स और रसूखदारों को धमकाने के आरोप

जिस दिन एआई चला गया उस दिन कितनी नौकरियां बचेंगी:बौद्धिक आत्महत्या की ओर बढ़ते कदम

बैंक मैनेजर बनकर साइबर ठगी:केवायसी बंद होने का डर दिखाया; क्यूआर कोड भेजकर खाते से रकम निकालने का आरोप, एक गिरफ्तार

नीलोफर हत्याकांड:एक महीने से फरार पति गिरफ्तार; बचने के लिए बदला हुलिया, पुलिस ने 5 राज्यों में 10 हजार किमी किया पीछा

पटेल नगर बावड़ी कांड के बाद भी नहीं जागा प्रशासन

शंका के दायरे में पलासिया पुलिस की कार्यप्रणाली:बंटी नागर की आत्महत्या के मामले में रसूखदारों को परेशान करने पर जोर

सिगरेट जलाते ही गैस सिलेंडर हुआ ब्लास्ट:70 प्रतिशत झुलसा युवक; कमरे की दीवार भी गिरी

जोन में संपत्ति कर घोटाला:दो कर्मचारी हुए निलंबित

इंदौर की हरियाली पर फिर वार:25 से ज्यादा पेड़ काटे; नगर निगम की अनुमति पर उठे सवाल

देखिये वीडियो, होटल में पत्नी ने पति को दूसरी महिला के साथ पकड़ा:पुलिस के सामने जड़े थप्पड़; दोनों की हुई है लव मैरिज

सड़क बना दी और विभाग को खबर नहीं:करोड़ों की वनभूमि पर 3 महीने तक चला निर्माण

गोशालाओं को ₹101 करोड़ देंगे अमित शाह:255 करोड़ के डेयरी प्लांट का करेंगे भूमिपूजन

गांधी जयंती पर बच्चों ने दांडी यात्रा के स्वरूप में की मेट्रो ट्रेन से यात्रा:250 से अधिक बच्चों ने पहली बार किया सफर, गूंजे देशभक्ति गीत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!