पावर प्लांट में हादसा: मजदूर की मौत; आक्रोशित श्रमिकों ने की तोड़फोड़
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, सिंगरौली।
जिले में स्थित अडानी पावर प्लांट में एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। काम के दौरान ऊंचाई से गिरने से एक मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद मजदूरों का गुस्सा भड़क गया और उन्होंने प्लांट परिसर में जमकर हंगामा करते हुए तोड़फोड़ कर दी।
मैकेनिकल कार्य के दौरान हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार, घटना शुक्रवार देर शाम की है। प्लांट में मैकेनिकल कार्य के दौरान एक मजदूर ऊंचाई से गिर गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मजदूरों ने आरोप लगाया है कि हादसे के बाद कंपनी प्रबंधन ने कुछ समय तक शव को छिपाकर रखा, जिससे मजदूरों में आक्रोश और बढ़ गया।
गुस्साए मजदूरों ने किया हंगामा
हादसे के बाद बड़ी संख्या में मजदूर एकत्र हो गए और प्लांट परिसर में विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। गुस्साए श्रमिकों ने कंपनी के बाहर खड़ी एक गाड़ी को पलट दिया और तोड़फोड़ की। स्थिति बिगड़ने की सूचना मिलने पर मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया, हालांकि मजदूरों की भीड़ के सामने पुलिस को भी पीछे हटना पड़ा।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
मजदूरों का आरोप है कि प्लांट में सुरक्षा नियमों की अनदेखी की जा रही है और इसी कारण आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। हादसे के बाद एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।
मौके पर तनावपूर्ण स्थिति
घटना के बाद प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल रहा। कई अधिकारी और कर्मचारी आक्रोशित मजदूरों को देखकर वहां से निकल गए। मजदूरों का कहना है कि इतना बड़ा हादसा होने के बावजूद अभी तक जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे हैं, जिससे नाराजगी और बढ़ गई है।
फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और प्लांट परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बनी हुई है।
संबंधित समाचार

छात्रों की गूंज से पहले प्रशासन सख्त:आयोजकों के सामने रखी 31 शर्तें; ये इंतजाम जरूरी

देखिए वीडियो:‘राज की बात’ पर सियासी चर्चा; सीएम ने की इस नेता की तारीफ, मंत्री बोले- एक राज पता चला

UPI पर मर्चेंट फीस के विरोध में व्यापारियों का अभियान:10 लाख मोबाइल स्क्रीन तक पहुंचाने का लक्ष्य; दुकानों पर लगेंगे पोस्टर

देखिए वीडियो:देखिए वीडियो: बाबा महाकाल की भस्म आरती में शामिल हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष; नंदी के कान में कही मनोकामना, देशवासियों और प्रधानमंत्री मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद

STF की बड़ी कार्रवाई:फर्जी पासपोर्ट मामले में पांचवीं गिरफ्तारी; एजेंट पकड़ाया

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वरिष्ठ पत्रकार ने मोटर वाहन कानून में संशोधन का प्रस्ताव भेजा:लोकसभा की याचिका समिति के समक्ष उठाई ये मांग

किसानों का धरना दूसरे दिन भी जारी:बोले- रोक नहीं हटी तो अर्धनग्न प्रदर्शन

भीषण सड़क हादसा:पति-पत्नी और दो बच्चों की मौत; रिक्शे से टकराया वाहन, ट्रक ने कुचला

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के लिए कई रास्तों पर नो व्हीकल जोन:इन क्षेत्रों तक वाहनों की आवाजाही प्रभावित

50 लाख से अधिक पट्टाधारकों की निःशुल्क रजिस्ट्री:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आज शुरू होगा सेवा-संकल्प अभियान

ग्रामीण परिवारों को मुफ्त पंजीयन के साथ मिलेगा संपत्ति का असली हक:मध्य प्रदेश सरकार का ऐतिहासिक कदम

EOW की बड़ी कार्रवाई:सहकारी समिति प्रभारी के ठिकानों पर मारा छापा; आय से 4 गुना अधिक संपत्ति मिली

संपत्ति विवाद में दो भाइयों के बीच मारपीट:कांग्रेस नेता पर छोटे भाई और बहू से मारपीट का आरोप

गणेशोत्सव जुलूस में हत्या के बाद डीजे पर पुलिस का शिकंजा:बिना अनुमति साउंड बजाने वालों पर केस

आईडीए पर किसानों का रातभर धरना:अहिल्या पथ रद्द करने की मांग

देखिए वीडियो:इनको मिली पहली फ्री रजिस्ट्री; मुख्यमंत्री बोले...आज गांवों में दिवाली-दशहरा; इतने लाख ग्रामीण संपत्तियों के पंजीयन का लक्ष्य

भाजपा अध्यक्ष के स्वागत की तैयारियां तेज:नेताओं ने रैली मार्ग का किया निरीक्षण

जूनी इंदौर के सिद्ध मंदिर की कहानी:पोटली वाले चिंतामण गणेश

जहरीली शराबकांड में 36 मौतों पर एफआईआर:दोष सिद्ध हुआ तो उम्रकैद से फांसी तक की सजा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!