खबर
Top News

फर्जी फायर ऑडिट रिपोर्ट देने वालों पर की जाएगी कार्रवाई: निगम ने फायर कंसल्टेंट्स को दिए नए निर्देश

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

14 जुलाई 2026, 4:18 pm
शेयर करें:
फर्जी फायर ऑडिट रिपोर्ट देने वालों पर की जाएगी कार्रवाई

पांच दिन में जियो टैग फोटो के साथ दोबारा जमा करनी होगी रिपोर्ट

बेसमेंट और छतों पर संचालित व्यावसायिक गतिविधियों का उल्लेख अनिवार्य

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
बहुमंजिला व व्यावसायिक इमारतों में अग्नि सुरक्षा को मजबूत व पारदर्शी बनाने के लिए निगम ने स्पष्ट कर दिया है कि फर्जी, भ्रामक अथवा त्रुटिपूर्ण फायर ऑडिट रिपोर्ट प्रस्तुत करने वाले फायर कंसल्टेंट्स और एजेंसियों के खिलाफ लाइसेंस निरस्तीकरण के साथ वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।

इसी उद्देश्य से नगर निगम के सिटी बस कार्यालय में आयुक्त क्षितिज सिंघल के निर्देशन में एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता अपर आयुक्त प्रखर सिंह ने की। बैठक में शहर के 50 से अधिक फायर इंजीनियर, फायर कंसल्टेंट और फायर सेफ्टी वेंडर्स शामिल हुए।

गलत या तथ्यहीन रिपोर्ट प्रस्तुत करने पर होगी कड़ी कार्रवाई
बैठक में अपर आयुक्त प्रखर सिंह ने निर्देश दिए कि वर्तमान में सील किए गए भवनों सहित सभी व्यावसायिक इमारतों की फायर ऑडिट रिपोर्ट शासन द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि भवनों में फायर सेफ्टी सिस्टम की स्थापना केवल स्वीकृत ऑडिट रिपोर्ट के आधार पर ही होगी। यदि किसी एजेंसी द्वारा गलत या तथ्यहीन रिपोर्ट प्रस्तुत की जाती है तो उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

कंसल्टेंट्स को निरीक्षण के दौरान मौके पर उपस्थित रहना होगा
निगम ने फायर ऑडिट प्रक्रिया को अधिक विश्वसनीय बनाने के लिए प्रत्येक भवन का वास्तविक निरीक्षण अनिवार्य कर दिया है। अब कंसल्टेंट्स को निरीक्षण के दौरान स्वयं मौके पर उपस्थित रहना होगा तथा जियो टैग युक्त फोटो रिपोर्ट के साथ संलग्न करना अनिवार्य होगा।

इससे यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि ऑडिट केवल कागजों पर नहीं, बल्कि वास्तविक निरीक्षण के आधार पर किया गया है। रिपोर्ट में भवन के उपयोग, संभावित जोखिम, आवश्यक फायर सुरक्षा उपकरणों की संख्या, उनकी क्षमता और तकनीकी मानकों का स्पष्ट उल्लेख भी करना होगा।

फायर ऑडिट रिपोर्टों की फिर समीक्षा करें
बैठक में पूर्व में प्रस्तुत सभी फायर ऑडिट रिपोर्टों की पुनः समीक्षा करने के निर्देश भी दिए गए। सभी फायर कंसल्टेंट्स को संबंधित भवनों का दोबारा निरीक्षण कर पांच दिनों के भीतर जियो टैग फोटो सहित अद्यतन रिपोर्ट नगर निगम में जमा करनी होगी।

रिपोर्ट में यह स्पष्ट करना होगा कि भवन में फायर सेफ्टी से संबंधित कितना कार्य पूरा हो चुका है और कितना कार्य अभी शेष है। निर्धारित समय सीमा में रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं करने वालों के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

बेसमेंट या छत पर रेस्टोरेंट, कैफे संचालन की जानकारी जरूरी
बहुमंजिला के बेसमेंट व छतों पर व्यावसायिक गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। यदि बेसमेंट या छत पर रेस्टोरेंट, कैफे, अन्य व्यावसायिक गतिविधियां हो रही हैं, तो स्पष्ट उल्लेख फायर ऑडिट रिपोर्ट में करना होगा।

इसके आधार पर निगम वैधानिक समीक्षा कर आवश्यक कार्रवाई करेगा। निगम ने यह भी स्पष्ट किया कि केवल फायर सेफ्टी उपकरण स्थापित करना पर्याप्त नहीं होगा। सिस्टम स्थापित होने के बाद उसकी टेस्ट रिपोर्ट प्रस्तुत करना अनिवार्य रहेगा।

साथ ही भवन संचालकों, कर्मचारियों और सुरक्षा कर्मियों को फायर सेफ्टी उपकरणों के संचालन एवं आपातकालीन स्थिति में उनके उपयोग का व्यावहारिक प्रशिक्षण भी देना होगा।

संबंधित समाचार

कार की टक्कर से युवक की मौत
Top News

कार की टक्कर से युवक की मौत:बाइक सहित दूर जा गिरा; अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

15 minutes ago
भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित
Top News

भाजपा नगर कार्यसमिति घोषित:नेता पुत्रों से लेकर कांग्रेस से आए नेताओं तक को जगह; टीम में वरिष्ठ नेताओं का भी दबदबा

16 minutes ago
धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी
Top News

धागा कारोबारी से करोड़ों की धोखाधड़ी:महाराष्ट्र के व्यापारी पर केस दर्ज; माल लेकर नहीं किया भुगतान

39 minutes ago
फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य
Top News

फर्जी IAS का ठगी साम्राज्य:नौकरी के नाम पर लाखों ठगे; युवतियों से भी लिए रुपए, स्क्रिप्ट देकर बनवाए अफसर वाले वीडियो

about 1 hour ago
CJP का प्रदर्शन
Top News

CJP का प्रदर्शन:कार्यकर्ता के पिता से मारपीट का आरोप; आरोपी पर कार्रवाई की मांग

about 1 hour ago
मेट्रो का कमर्शियल रन
Top News

मेट्रो का कमर्शियल रन:इस रूट पर दौड़ेगी मेट्रो; सीएम डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री खट्टर करेंगे शुरुआत

about 1 hour ago
जग वंदन, नंदनंदन आयो
Top News

जग वंदन, नंदनंदन आयो:देश-विदेश में छाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास

about 1 hour ago
एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी
Top News

एमपी के कई जिलों में बारिश का दौर जारी:आज इन जिलों में भारी बरसात का अलर्ट; सीएम ने कलेक्टरों को हाई अलर्ट पर रहने को कहा

about 1 hour ago
सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट
Top News

सुबह प्रमोशन शाम को रिटायरमेंट:डिप्टी रजिस्ट्रार के पद पर सिर्फ 6 घंटे की सेवा; पेंशन-ग्रेच्युटी के लाभ पर उठे सवाल

about 1 hour ago
देर रात जमकर बरसे बादल
Top News

देर रात जमकर बरसे बादल:दिनभर हल्की से मध्यम बारिश के आसार; अगले दो दिन भी बना रहेगा दौर

about 1 hour ago
आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम
Top News

आयुष्मान योजना के बदलेंगे नियम:4 शहरों के 289 अस्पतालों पर संकट; छूट हो रही खत्म

about 2 hours ago
लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला
Top News

लाखों रुपए लेकर मुस्लिम प्रेमी के साथ भागी शादीशुदा महिला:परिवार को नींद की गोलियां देकर निकली; दो सहयोगी गिरफ्तार

about 2 hours ago
मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत
Top News

मेट्रो के अंडरग्राउंड सफर की शुरुआत:410 टन की नर्मदा TBM लॉन्च; अब बनेगी सुरंग

about 2 hours ago
नवविवाहिता की मौत
Top News

नवविवाहिता की मौत:प्रेम विवाह के 25 दिन बाद घर के बाहर हौज में मिला शव; पति-जेठानी हिरासत में

about 2 hours ago
एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया
Top News

एयरपोर्ट पर विमान पोल से टकराया:पार्किंग के दौरान हादसा; आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त, सभी यात्री सुरक्षित

about 2 hours ago
महिला से लाखों की साइबर ठगी
Top News

महिला से लाखों की साइबर ठगी:गूगल पर अमेज़न कस्टमर केयर का नंबर खोजना पड़ा महंगा

about 19 hours ago
नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर
Top News

नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर:चोट के चलते नहीं खेलेंगे; इस खिलाड़ी को मिली टीम में जगह

about 19 hours ago
क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई
Top News

क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई:अवैध हथियारों की डिलीवरी से पहले दो गिरफ्तार; 3 पिस्टल-1 कट्टा बरामद

about 20 hours ago
कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा
Top News

कलेक्टोरेट में अपर कलेक्टरों के बीच हुआ काम का बंटवारा:इन्हें मिली जिम्मेदारी; कलेक्टर ने जारी किए आदेश

about 20 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:रॉन्ग साइड ड्राइविंग पर अब सीधे FIR; राजधानी की तर्ज पर ट्रैफिक पुलिस की सख्ती, ड्रोन से निगरानी कर चार वाहन चालकों पर केस

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!