खबर
Top News

फेसबुक पर हिंदू युवक बनकर युवती से दोस्ती का आरोप: शादी का झांसा, धर्म परिवर्तन और 5 लाख में बेचने की शिकायत; पुलिस ने शुरू की जांच

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

28 जून 2026, 4:25 pm
शेयर करें:
फेसबुक पर हिंदू युवक बनकर युवती से दोस्ती का आरोप

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर। 
मध्य प्रदेश के जबलपुर के घमापुर थाना क्षेत्र में एक युवती ने एक युवक और उसके परिजनों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का आरोप है कि युवक ने हिंदू नाम का इस्तेमाल कर सोशल मीडिया पर उससे दोस्ती की, शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक शोषण किया, बाद में जबरन धर्म परिवर्तन कराया और उसे पांच लाख रुपये में बेच दिया। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पीड़िता के अनुसार, नवंबर 2022 में उसकी फेसबुक पर 'अंकित' नाम से एक युवक से पहचान हुई। बातचीत बढ़ने के बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। बाद में उसे पता चला कि युवक का वास्तविक नाम नेक अली खान है और उसने कथित तौर पर फर्जी हिंदू पहचान बनाकर उससे संपर्क किया था।

शादी का झांसा देकर शोषण का आरोप
युवती का आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर लंबे समय तक उसका शारीरिक शोषण किया। इसके बाद जून 2023 में वह उसे मुंबई के कल्याण क्षेत्र ले गया, जहां कथित तौर पर एक मौलवी की मौजूदगी में उसका धर्म परिवर्तन कराया गया। युवती ने यह भी आरोप लगाया कि उस पर उसकी इच्छा के विरुद्ध गौमांस खाने का दबाव बनाया गया।

पांच लाख में बेचने का भी आरोप
शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि आरोपी नेक अली खान और उसके पिता शौकत खान ने मिलकर उसे एक होटल में पांच लाख रुपये में बेच दिया। वहां उसे बंधक बनाकर प्रताड़ित किया गया। युवती का कहना है कि वह किसी तरह आरोपियों के कब्जे से निकलकर 23 जून 2026 को जबलपुर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी।

हिंदूवादी संगठनों ने की कार्रवाई की मांग
मामले की जानकारी सामने आने के बाद विभिन्न हिंदूवादी संगठनों के प्रतिनिधि पीड़िता के साथ घमापुर थाने पहुंचे। उन्होंने पुलिस को ज्ञापन सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की।

पुलिस कर रही जांच
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पीड़िता की शिकायत प्राप्त हुई है। मामले के सभी आरोपों की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 9 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 9 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 9 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 9 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 10 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 10 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 10 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 10 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 10 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 10 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 10 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 10 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 10 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 10 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 10 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 10 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 11 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 11 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 11 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!