सड़क चौड़ीकरण के दौरान हादसा: भरभराकर गिरा मकान; लाखों का सामान मलबे में दबा, परिवार ने लगाई सीएम से गुहार
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
शहर के योगीपुरा क्षेत्र में सड़क चौड़ीकरण कार्रवाई के दौरान एक मकान ढहने से बड़ा हादसा हो गया। मकान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और घर में रखा लाखों रुपए का सामान मलबे में दबकर नष्ट हो गया।
जेसीबी से तोड़फोड़ की जा रही थी
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और कई परिवार घर खाली करने को मजबूर हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, रामघाट जाने वाली गली में चौड़ीकरण अभियान के तहत जेसीबी से तोड़फोड़ की जा रही थी।
मकान अचानक भरभराकर गिर गया
इसी दौरान राजेंद्र राव सावदेकर का मकान क्रमांक-12 अचानक भरभराकर गिर गया। हादसे में टीवी, फ्रिज, कूलर, पंखे, गीजर, पानी की टंकी, किराना सामान और घरेलू बर्तन सहित पूरी गृहस्थी मलबे में दब गई।
प्रशासन के पास पहुंचा परिवार
घटना का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कार्रवाई के दौरान मकान गिरता दिखाई दे रहा है और गली में सामान बिखरा पड़ा नजर आ रहा है। हादसा शनिवार देर शाम हुआ, लेकिन मामला रविवार को तब सामने आया जब पीड़ित परिवार मुआवजे की मांग लेकर प्रशासन के पास पहुंचा।
स्पष्ट जानकारी दिए बिना कार्रवाई कर दी
पीड़ित दीपक राव सावदेकर ने बताया कि क्षेत्र में पिछले कई दिनों से चौड़ीकरण का काम चल रहा था। खतरे को देखते हुए परिवार पहले ही रिश्तेदार के घर चला गया था। शनिवार सुबह पड़ोसियों से मकान गिरने की सूचना मिली। परिवार का आरोप है कि प्रशासन ने पर्याप्त समय और स्पष्ट जानकारी दिए बिना कार्रवाई कर दी।
कई मकानों में आ चुकी हैं दरारें
स्थानीय रहवासियों का कहना है कि क्षेत्र के कई मकानों में दरारें आ चुकी हैं और करीब 15 परिवार इस कार्रवाई से प्रभावित हो रहे हैं। लोगों का आरोप है कि पहले 7 फीट चौड़ीकरण की बात कही गई थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ाकर 10 फीट कर दिया गया।
मुआवजे की मांग की
पीड़ित परिवार ने करीब 25 लाख रुपए के नुकसान का दावा करते हुए मुख्यमंत्री से मदद और उचित मुआवजे की मांग की है। वहीं भवन अधिकारी राजकुमार राठौर ने कहा कि मामले में वरिष्ठ अधिकारियों से चर्चा कर समाधान निकाला जाएगा और अन्य मकानों की सुरक्षा के लिए सुरक्षा दीवार बनाई जाएगी।
संबंधित समाचार

राजघराना संपत्ति विवाद:इनकी आपत्ति पर सुनवाई; इस तारीख को पेश करने होंगे सबूत

चर्चित हत्याकांड में फैसला:प्रेमी और प्रेमिका को मिली फांसी की सजा; कोर्ट में आरोपी बोली- मेरी बच्चियों का ध्यान रखना

मेन रोड पर बिना अनुमति पंडाल लगाने पर हाईकोर्ट सख्त:डीसीपी को किया तलब; अदालत ने पूछा- जब मंजूरी नहीं ली तो सड़क कैसे ब्लॉक हुई?

चार महीने से ज्वाइनिंग का इंतजार:अपर कलेक्टर को संभागायुक्त का नोटिस; तीन दिन में जवाब देने के निर्देश

देखिए वीडियो, शराब पीकर गाली-गलौज और महिलाओं पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप:रहवासियों ने थाने में की शिकायत

आईडीए की इस स्कीम से मुक्त होंगे इतने हजार प्लॉटधारक!:मुख्यमंत्री से होगी जल्द चर्चा, विधायक की पीड़ितों के साथ बेैठक के बाद आंदोलन स्थगित

नए नल कनेक्शन पर रोक:कॉलोनियों को भी नहीं मिलेगा नर्मदा का बल्क कनेक्शन; कम बारिश के बीच नगर निगम का फैसला

देखिए वीडियो, दीपावली से पहले लाड़ली बहनों को तोहफा:सीएम डाॅ. मोहन यादव ने जारी की योजना की किस्त

करोड़पति हेड कांस्टेबल बेनकाब:लोकायुक्त इंदौर-उज्जैन पुलिस की छापेमारी

प्लॉट और फ्लैट के नाम पर 72 लाख की चपत:एरोड्रम में रजिस्ट्री के नाम पर धोखाधड़ी; दोस्त का दिया चेक हो गया बाउंस, फेसबुक लिंक से भी ठगी

12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़े गए तस्कर का साथी भी हुआ गिरफ्तार:रिषभ से पूछताछ में मयंक उर्फ कृष्णा के नाम का खुलासा

सज्जन वर्मा ने नशे के धंधे पर मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को दी नसीहत:पद से इस्तीफा दे दो; दोनों मिलकर लड़ेंगे जनता की लड़ाई

सिंधिया राजघराने की 41 हजार करोड़ की संपत्ति का विवाद फिर उलझ गया

मेट्रोपॉलिटन सिटी में बदल रहा है मालवा:मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा- सिंहस्थ 2028 के लिहाज से इंदौर-उज्जैन में होटल सुविधाएं जरूरी

माता और महाकाल के जयघोष के साथ महाप्रसादी का वितरण:नवरात्रि महापर्व के पावन अवसर पर 10 दिवसीय महोत्सव

राजस्थानी संस्कृति की झलक:बालिकाओं ने गरबा और नृत्य से दिखाई

इस योजना में जुड़ सकते हैं नए नाम:फिर खुल सकता है पोर्टल; मंत्री ने दिया बड़ा बयान, छूटी हुई महिलाओं की संख्या का आकलन करने के निर्देश

‘खम्मा रे खम्मा’ की धुन पर झूमे गरबा प्रेमी

मां कूष्मांडा:एक मुस्कान; जो अंधकार को सृष्टि में बदल देती है

स्कूली बालिकाओं का किया गया निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण:शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय संयोगितागंज में फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ इंडिया का आयोजन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!