फ्लाइट लैंडिंग के दौरान हादसा: इस एयरपोर्ट पर रनवे से टकरा गया विमान; सभी यात्री और क्रू मेंबर्स सुरक्षित
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दिल्ली।
एयर इंडिया की दिल्ली से बेंगलुरु जा रही फ्लाइट AI2651 गुरुवार को लैंडिंग के दौरान हादसे का शिकार हो गई। केंपेगौड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर उतरते समय विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया। एविएशन भाषा में इस तरह की घटना को “टेल स्ट्राइक” कहा जाता है।
हालांकि पायलट की सतर्कता के चलते बड़ा हादसा टल गया और विमान को सुरक्षित तरीके से उतार लिया गया। फ्लाइट में सवार सभी 181 यात्री और क्रू सदस्य सुरक्षित बताए जा रहे हैं। किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
घटना के बाद सोशल मीडिया पर विमान की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं, जिनमें उसके पिछले हिस्से पर स्क्रैच दिखाई दे रहे हैं। हालांकि इन तस्वीरों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सूत्रों के मुताबिक, फ्लाइट की लैंडिंग से ठीक पहले रनवे से एक बोइंग 747 विमान ने उड़ान भरी थी। उसके इंजनों से उत्पन्न तेज “वेक टर्बुलेंस” के कारण एअर इंडिया विमान का संतुलन प्रभावित हुआ। स्थिति को भांपते हुए पायलट ने नियमों के अनुसार “गो-अराउंड” प्रक्रिया अपनाई।
गो-अराउंड ऐसी प्रक्रिया होती है जिसमें पायलट लैंडिंग के अंतिम चरण में विमान को दोबारा हवा में ले जाकर दूसरी बार सुरक्षित लैंडिंग की कोशिश करता है। इसी दौरान विमान का पिछला हिस्सा रनवे से टकरा गया।
घटना के बाद विमान को जांच के लिए ग्राउंड कर दिया गया है। एयरलाइन और एयरपोर्ट प्रशासन ने सुरक्षा जांच शुरू कर दी है। मामले की जानकारी नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को भी दे दी गई है।
इस घटना के बाद बेंगलुरु से दिल्ली जाने वाली वापसी फ्लाइट AI2652 को रद्द कर दिया गया है। एयरलाइन ने प्रभावित यात्रियों के लिए वैकल्पिक यात्रा व्यवस्था करने की बात कही है। एयरपोर्ट पर एअर इंडिया की ग्राउंड टीम यात्रियों की सहायता में जुटी हुई है।
संबंधित समाचार

20 खाद्य पदार्थों के नमूने लिए मिलावटखोरों पर की कार्रवाई:खाद्य सुरक्षा प्रशासन ने कई प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण; जांच के लिए नमूने भोपाल भेजे

सीनियर सिटीजन कार्ड बनवाने का झांसा देकर रिटायर्ड प्रिंसिपल से लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर किया वॉट्सएप वीडियो कॉल

न्यू गौरी नगर में रिमूवल कार्रवाई:एक दिन पहले रात के विरोध और हंगामे के बाद टला बुलडोजर एक्शन

वन विभाग के भ्रष्ट ससुर-दामाद की जोड़ी करती है सौदेबाजी:खुलासा फर्स्ट की खबर का असर

देखिए वीडियो, नदी में नाव पलटी:इतने बच्चों की मौत; मृतकों में एक ही परिवार की इतनी बच्चियां

दागदार कर रहे हैं मुख्यमंत्री की छवि:कार्यपालन यंत्री और ठेका कंपनी के प्रबंधक पर आरोप

हो गया दूध-पानी अलग-अलग:क्रोधित-कुपित ‘शिव’ के ‘गण’ निकले वनभूमि के कब्जेदार

देखिए वीडियो, किसने दी चेतावनी:मांगें पूरी नहीं हुईं तो सनातन धर्म छोड़ देंगे; संघ प्रमुख से मिलकर न्याय मांगने की तैयारी

क्रिकेट मैच के टिकट के नाम पर ठगी:कई बार कराया पेमेंट; ऑनलाइन बुकिंग के नाम पर दो लोगों से धोखाधड़ी

नौकरी बचाने के लिए इतनी रजिस्ट्री का लक्ष्य:इस योजना के काम में तेजी; कलेक्टर ने दिया यह भरोसा

इतने हजार छात्रों का होगा मुफ्त दुर्घटना और स्वास्थ्य बीमा:पढ़ाई पूरी होने के बाद योजना के दायरे से हो जाएंगे बाहर

देखिए वीडियो, सीजेपी के दो नेता इतने दिन के लिए जेल भेजे गए:प्रदर्शन के मामले में न्यायिक हिरासत

फ्लाइट में हाईजैक अलर्ट:इस शहर में इमरजेंसी लैंडिंग; विमान में सवार इतने यात्री सुरक्षित

ट्रेन की तरह मोबाइल एप से बुक होंगे बस टिकट:जल्द लॉन्चिंग की तैयारी; टिकट नहीं देने वाले कंडक्टर पर होगी कार्रवाई

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल:इतने जिलों के कलेक्टर बदले; ये बने मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव

देखिए वीडियो, हेड कॉन्स्टेबल के पास मिली करोड़ों की संपत्ति:आय से कई गुना अधिक होने का दावा; दो शहरों में इतने ठिकानों पर लोकायुक्त की रेड

शिकायत के 14 महीने बाद भी रास्ता बंद:आखिर कब होगी कार्रवाई

कलेक्टर का एक्शन:स्वामित्व योजना में लापरवाही पर की बड़ी कार्रवाई; 7 प्रोबेशनर पटवारियों की सेवा समाप्त

सांई मंदिर के पीछे अवैध निर्माण पर नगर निगम ने की कार्रवाई:भारी पुलिस बल और रिमूवल अमले की मौजूदगी में अतिक्रमण ध्वस्त

INDIA ब्लॉक की बैठक के बाद विपक्ष का हमला:राहुल गांधी बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा हमारा मिशन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!