उमड़ा आस्था का सैलाब: महाकाल में डेढ़ लाख तो नागचंद्रेश्वर में 4 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन; शाम को निकलेगी बाबा महाकाल की तीसरी सवारी
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सावन माह के तीसरे सोमवार और नागपंचमी के महासंयोग पर मध्य प्रदेश के प्रमुख शिव और नागदेवता मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा।
उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए देर रात से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं। अब तक महाकाल मंदिर में करीब डेढ़ लाख और वर्ष में एक बार खुलने वाले नागचंद्रेश्वर मंदिर में करीब 4 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।
नागपंचमी के अवसर पर नागचंद्रेश्वर मंदिर के पट रविवार रात 12 बजे खोले गए। मंदिर के कपाट अगले 24 घंटे तक श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खुले रहेंगे।
वहीं बाबा महाकाल के मंदिर के पट तड़के 2:30 बजे खोले गए। भस्म आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के दर्शन किए।
डेढ़ किलोमीटर पैदल चलकर पहुंच रहे श्रद्धालु
महाकाल और नागचंद्रेश्वर मंदिर में दर्शन के लिए प्रशासन और मंदिर प्रबंधन ने अलग-अलग व्यवस्थाएं की हैं। भारी भीड़ के चलते श्रद्धालुओं को मंदिर तक पहुंचने के लिए करीब डेढ़ किलोमीटर पैदल चलना पड़ रहा है। सुरक्षा और भीड़ नियंत्रण के लिए पुलिस एवं प्रशासन की टीमें लगातार व्यवस्था संभाल रही हैं।
नागलवाड़ी में 101 लीटर दूध से अभिषेक
नागपंचमी के अवसर पर प्रदेश के अन्य प्रमुख मंदिरों में भी विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक आयोजन किए जा रहे हैं। नागलवाड़ी शिखरधाम में भिलट देव का 101 लीटर दूध से अभिषेक किया गया और 108 व्यंजनों का भोग लगाया गया।
रिमझिम बारिश और धुंध के बीच श्रद्धालु करीब साढ़े तीन किलोमीटर का पहाड़ी रास्ता पैदल तय कर मंदिर पहुंच रहे हैं। यहां अब तक एक लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। आज पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं के पहुंचने का अनुमान है।
भोजपुर महादेव का नागेश्वर स्वरूप में श्रृंगार
भोजपुर महादेव मंदिर में नागपंचमी के अवसर पर भगवान शिव का विशेष शृंगार किया गया। करीब 6 क्विंटल फूलों से भगवान भोजपुर महादेव को नागेश्वर स्वरूप में सजाया गया।
इसके अलावा ग्वालियर के प्राचीन नागदेवता मंदिर, रायसेन के सोमेश्वर धाम और गैरतगंज के नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने पूजा-अर्चना और अभिषेक कर भगवान का आशीर्वाद लिया।
शाम 4 बजे निकलेगी बाबा महाकाल की तीसरी सवारी
सावन सोमवार के अवसर पर आज शाम 4 बजे बाबा महाकाल की तीसरी सवारी निकाली जाएगी। सवारी में भगवान महाकाल के विभिन्न स्वरूपों के दर्शन होंगे।
बाबा महाकाल चंद्रमौलेश्वर स्वरूप में पालकी, मनमहेश स्वरूप में हाथी और शिव-तांडव प्रतिमा के रूप में गरुड़ रथ पर विराजित होकर नगर भ्रमण करेंगे।
सवारी को लेकर शहर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। मार्ग पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की संभावना को देखते हुए प्रशासन ने व्यापक व्यवस्थाएं की हैं।
संबंधित समाचार

मृत बैगा बच्चों के परिजनों से मिले राहुल गांधी:बोले- लोकसभा में उठाएंगे मुद्दा; सरकार आने पर करेंगे मदद

अग्निशमन मानकों की धज्जियां उड़ाने पर 182 भवन किए सील

कैप्टन स्मित के जल्द स्वस्थ होने की कामना:खजराना गणेश मंदिर में पुजारियों ने की विशेष पूजा-अर्चना

सीवरेज लाइन चोक होने से सड़कों पर बह रहा गंदा पानी

खुलासा फर्स्ट की खबर का असर:लाखों डकारने वाले टोपीबाज लोन एजेंट नवीन ओझा पर केस

कांग्रेस नेता पर जानलेवा हमला:लाठी-डंडों से पीटा; गंभीर हालत में किया रेफर

फ्लैट में चोरों ने बोला धावा:लाखों के जेवर-नकदी लूटी; चादर ढंककर परिवार से की मारपीट, 3 नाबालिग सहित 5 आरोपी गिरफ्तार

बच्चों को बताए सड़क सुरक्षा के नियम:स्कूलों में कहानियों और कार्टून से समझाया ट्रैफिक अनुशासन

बायपास के खाली मैदान में बना रहे थे डकैती की योजना:पेट्रोल पंप लूटने निकले 5 बदमाशों को पुलिस ने हथियारों के साथ दबोचा

उपद्रव से जुड़े भड़काऊ व वायरल कंटेंट वाले 100 से अधिक आईडी हुए ब्लॉक:संगठन से जुड़े तथ्यों की भी तलाश

करोड़ों का राशन घोटाला:गरीबों का गेहूं-चावल डकार गए बाप-बेटे; गोदाम में 10% अनाज भी नहीं मिला

हत्या के बाद अब जबरन वसूली में फंसा मानसिंह:कार खरीदने के बाद बकाया पैसे मांगने पर दे रहा था धमकी

बालाघाट पहुंचे राहुल गांधी:मृत बच्चों के परिवारों से कर रहे मुलाकात; स्कूल में की मिड-डे मील पर बात

साप्ताहिक अखबार के पत्रकार पर जबरन वसूली का केस दर्ज:चांद को जमीं पर लाकर शाहरुख के पर कुतरेगी पुलिस

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!

3.58 करोड़ के जमीन सौदे में धोखाधड़ी:अग्रिम जमानत खारिज

गेमिंग की आड़ में सट्टा 2 गिरफ्तार

फीनिक्स मॉल के पास भीषण हादसा:स्कॉर्पियो पलटने से युवक की मौत; कटर से गाड़ी काटकर निकाला शव

बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी:छुट्टी के बाद घर जा रहे थे स्टूडेंट; मची अफरा-तफरी

क्या ब्लैकमेलिंग के शिकार हो रहे थे बंटी:मदनलाल-छगनलाल ज्वेलर्स परिवार से जुड़ा था रियल एस्टेट कारोबारी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!