खबर
Top News

दिल दहला देने वाला हत्याकांड: पति ने पत्नी और दो मासूम बेटों को कुल्हाड़ी से काटा; फिर ट्रेन से कटकर दी जान

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

27 जून 2026, 11:46 am
शेयर करें:
दिल दहला देने वाला हत्याकांड

खुलासा फर्स्ट मुरैना।
जिले के माता बसैया थाना क्षेत्र के किशनपुर गांव में घरेलू विवाद ने भयावह रूप ले लिया। एक व्यक्ति ने कथित तौर पर अपनी पत्नी और दो मासूम बेटों की कुल्हाड़ी से निर्मम हत्या कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी ने गांव से कुछ दूरी पर रेलवे ट्रैक पर ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली।

इलाके में फैली सनसनी
शनिवार सुबह घटना का खुलासा होने के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहा था विवाद
पुलिस के अनुसार, किशनपुर गांव निवासी बलराम कुशवाह और उसकी 30 वर्षीय पत्नी रविता के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। विवाद के चलते रविता कुछ समय से अपने मायके कुतवार गांव में रह रही थी। दो दिन पहले दोनों पक्षों के बीच सामाजिक पंचायत हुई थी, जिसके बाद समझाइश देकर रविता को ससुराल वापस भेजा गया था।

आधी रात को फिर हुआ विवाद
बताया जा रहा है कि शुक्रवार देर रात पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर फिर कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने घर में रखी कुल्हाड़ी उठा ली और पत्नी रविता पर हमला कर दिया। इसके बाद उसने अपने 8 वर्षीय बेटे आरव और 6 वर्षीय बेटे देव पर भी ताबड़तोड़ वार किए। गंभीर चोटों के कारण तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी रात में ही घर से फरार हो गया।

सुबह खुला ट्रिपल मर्डर का राज
शनिवार सुबह जब काफी देर तक घर का दरवाजा नहीं खुला तो पड़ोसियों को संदेह हुआ। घर के अंदर जाकर देखा तो पत्नी और दोनों बच्चों के शव खून से लथपथ पड़े मिले। यह दृश्य देखकर ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना माता बसैया थाना पुलिस को दी गई।

रेलवे ट्रैक पर मिला आरोपी का शव
पुलिस गांव में जांच कर ही रही थी कि इसी दौरान सूचना मिली कि शिकारपुर फाटक के पास एक व्यक्ति ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव की पहचान आरोपी बलराम कुशवाह के रूप में की। प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि परिवार की हत्या करने के बाद उसने आत्महत्या की।

फोरेंसिक टीम जांच में जुटी
घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए गए हैं। पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों तथा पड़ोसियों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

घरेलू विवाद माना जा रहा कारण
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, प्रारंभिक जांच में यह मामला घरेलू विवाद से जुड़ा प्रतीत हो रहा है। हालांकि घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फोरेंसिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

संबंधित समाचार

मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

3 minutes ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

31 minutes ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

35 minutes ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

37 minutes ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

42 minutes ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 1 hour ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 1 hour ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 1 hour ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 1 hour ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 1 hour ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 1 hour ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 1 hour ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 1 hour ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 1 hour ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 1 hour ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 2 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 2 hours ago
मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला
Top News

मुखबिरी के शक में युवक पर चाकू से हमला:हालत गंभीर; 15 दिन पहले ही जेल से छूटा था आरोपी

about 2 hours ago
खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां
Top News

खुद को चाकू मारकर कजिन बहन से विवाद कर दी गालियां:परिजन बोले- आधा दर्जन केस, फिर भी पुलिस ने आपसी विवाद बताकर काटी एनसीआर

about 2 hours ago
नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल
Top News

नशेड़ी का ब्राउन शुगर पीते वीडियो वायरल:घर में नशेड़ियों के जमावड़े का दावा

about 2 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!