रीगल तिराहा पर 150 करोड़ की लागत से बनेगा सिक्सलेन ब्रिज: निगम, रेलवे, मेट्रो अफसरों ने किया दौरा; जल्द शुरू होगी निर्माण की प्रक्रिया
KHULASA FIRST
संवाददाता

रेलवे, नगर निगम व मेट्रो अधिकारियों ने किया निरीक्षण
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
रेलवे द्वारा ट्रेनों के बेहतर संचालन के लिए शास्त्री ब्रिज को तोड़कर नया सिक्सलेन ब्रिज बनाया जाएगा। यह ऊंचा होने से ट्रेनों के आवागमन पर किसी तरह का असर नहीं होगा। वहीं ट्रैफिक भी सुविधाजनक रहेगा।
ब्रिज के निर्माण पर करीब 150 करोड़ रुपए खर्च होंगे। रेलवे, निगम व मेट्रो अफसरों ने शास्त्री ब्रिज का जायजा लिया और जल्द ही कार्ययोजना बनाकर ब्रिज निर्माण शुरू करने की बात कही।
लगभग 7 दशक पुराने शास्त्री ब्रिज को चूहों द्वारा खोखला किए जाने की घटना के बाद नए ब्रिज निर्माण की कवायद शुरू हुई। इसके चलते रेलवे द्वारा करीब 150 करोड़ रुपए की लागत से यहां सिक्सलेन ब्रिज का निर्माण किया जाएगा, जो वर्तमान ब्रिज से ऊंचा रहेगा।
इसे लेकर रेलवे के अधिकारी निगमायुक्त क्षितिज सिंघल से मिले, जिसके बाद शुक्रवार को निगम अपर आयुक्त अभय राजनगंावकर, मेट्रो व रेलवे अफसरों ने निरीक्षण कर नए ब्रिज की रूपरेखा पर चर्चा की।
अपर आयुक्त राजनगांवकर ने बताया शास्त्री ब्रिज कई जगह से जर्जर हो चुका है। नए ब्रिज की डिजाइन रेलवे ने बना ली है। इसके तहत जल्द ही मिट्टी परीक्षण किया जाएगा। नए ब्रिज निर्माण के दौरान कई ट्रेनों का संचालन नेहरू पार्क रोड स्थित स्टेशन से होगा।
जमीन उपलब्ध
गौरतलब है शहर के दो हिस्सों को जोड़ने वाले शास्त्री ब्रिज के पास नए ब्रिज की संभावनाओं को तलाशने अफसरों ने उस हिस्से को देखा, जहां नया ब्रिज बनना है। वर्तमान में पुराने शास्त्री ब्रिज के कारण रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म समान रूप से लंबे नहीं हो पा रहे।
इसीलिए रेलवे ने नया ब्रिज बनाने की प्लानिंग की है। इसके लिए जमीन की भी परेशानी नहीं होगी, क्योंकि एक तरफ गांधी हॉल का बगीचा और दूसरी तरफ रीगल टॉकीज की जमीन है।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!