दिल्ली छोड़ इस शहर में शूटिंग करने आई टीम: पुलिस के रवैये से नाराज होकर लौटी मुंबई; फिल्म निर्माता ने लगाए गंभीर आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
एक ओर मध्य प्रदेश सरकार फिल्म निर्माताओं को प्रदेश में शूटिंग के लिए आमंत्रित कर रही है, वहीं दूसरी ओर इंदौर में वेब सीरीज की शूटिंग करने आई टीम ने स्थानीय पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिल्म निर्माता कपिल खादीवाला ने कनाड़िया थाना पुलिस पर शूटिंग के दौरान टीम को परेशान करने और अप्रत्यक्ष रूप से पैसों की मांग करने का आरोप लगाया है।
निर्माता के मुताबिक, पुलिस के रवैये से परेशान होकर उन्हें शूटिंग बीच में ही बंद करनी पड़ी और पूरी टीम मुंबई लौट गई। घटनाक्रम से नाराज निर्माता ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर 'SHAME ON INDORE POLICE' लिखा है।
दिल्ली की बजाय इंदौर में शूटिंग का दिया था सुझाव
फिल्म निर्माता कपिल खादीवाला के मुताबिक, अभिनेत्री ईशा तलवार से जुड़ी एक वेब सीरीज की शूटिंग पहले दिल्ली में प्रस्तावित थी। उन्होंने प्रोडक्शन टीम को इंदौर में शूटिंग करने का सुझाव दिया था।
उनके सुझाव पर टीम इंदौर पहुंची और शूटिंग की तैयारियां शुरू की गईं। निर्माता को उम्मीद थी कि यहां बेहतर लोकेशन के साथ स्थानीय प्रशासन और पुलिस का सहयोग भी मिलेगा, लेकिन उनके मुताबिक शूटिंग के दौरान परिस्थितियां उम्मीद के विपरीत रहीं।
पुलिस पर अप्रत्यक्ष रूप से पैसे मांगने का आरोप
कपिल का आरोप है कि शूटिंग के दौरान कनाड़िया थाना पुलिस ने उनकी टीम के काम में लगातार अड़चनें पैदा कीं। पुलिस के हस्तक्षेप के कारण शूटिंग प्रभावित हुई।
निर्माता ने अप्रत्यक्ष रूप से पैसों की मांग किए जाने का भी गंभीर आरोप लगाया है। उनका कहना है कि लगातार परेशानियों के चलते इंदौर में शूटिंग जारी रखना मुश्किल हो गया। आखिरकार टीम ने शूटिंग बीच में ही रोककर मुंबई लौटने का फैसला किया।
2024 में मंत्री तुलसी सिलावट ने किया था सहयोग
निर्माता ने अपने पुराने अनुभव का जिक्र करते हुए बताया कि वर्ष 2024 में फिल्म 'गोरी शंकर' की शूटिंग मध्यप्रदेश में करने की योजना बनाई गई थी। उस दौरान शूटिंग की अनुमति और अन्य व्यवस्थाओं को लेकर मंत्री तुलसी सिलावट ने सहयोग किया था। इसके बाद फिल्म की शूटिंग की गई थी। इसी सकारात्मक अनुभव के चलते उन्होंने इस बार भी इंदौर को प्राथमिकता दी थी।
सोशल मीडिया पर फूटा निर्माता का गुस्सा
शूटिंग के दौरान हुई कथित परेशानियों से नाराज कपिल ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर अपनी आपबीती साझा की। वीडियो में उन्होंने 'SHAME ON INDORE POLICE' लिखकर नाराजगी जाहिर की।
उनका कहना है कि प्रदेश सरकार फिल्म निर्माताओं को शूटिंग के लिए आमंत्रित करती है और सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कहती है, लेकिन स्थानीय स्तर पर इस तरह की परेशानियां सामने आएंगी तो फिल्म निर्माता मध्यप्रदेश में शूटिंग करने से बचेंगे।
पुलिस का पक्ष
दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि शूटिंग की अनुमति रात 11 बजे तक थी, जबकि टीम रात 12.30 बजे तक शूटिंग कर रही थी। इसी कारण मौके पर पहुंचकर शूटिंग बंद कराई गई। अब पुलिस ने कपिल खादीवाला को नोटिस जारी कर 27 नवंबर को क्राइम ब्रांच और कनाड़िया थाने में उपस्थित होकर बयान देने और आरोपों के समर्थन में साक्ष्य पेश करने के लिए बुलाया है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, पार्षद और पुलिस के बीच झड़प:बल प्रयोग कर हिरासत में लिया; सब्जी मंडी हटाने की कार्रवाई के विरोध में पहुंचे थे

वीडियो देखिये, मंडी हटाने पहुंची निगम टीम का सब्जी विक्रेताओं ने किया विरोध:कांग्रेस नेताओं ने निगम की गाड़ी से वापस निकलवाया जब्त सामान

वीडियो देखिये, इतनी सुबह इस शख्स के घर पुलिस पहुंची:कार्रवाई के तरीके पर उठे सवाल; दंपति ने वीडियो के माध्यम से बताई पूरी घटना

वीडियो देखिये, आग की लपटों में घिरी कार:इंदौर-नेमावर मार्ग पर हड़कंप

आग में झुलस गई पहचान:सिर में लगी प्लेट ने खोला कत्ल का राज; पुलिस ने जोड़ीं जांच की कड़ियां

शराबियों की सेहत सुधारने में जुटा सिस्टम:सागर में गजब का इंतजाम; शराब में मिलावट रोकने के लिए पहले क्यों नहीं जागता सिस्टम

12 हजार से 25 हजार रुपए किलो तक बेचते थे मांस:सांभर व काला हिरण रहते थे शिकारियों के निशाने पर; शिकार के शौकीनों को एक लाख में उपलब्ध कराते थे जंगल और बंदूक

देखिये वीडियो, 11 लाख दीयों से जगमगाई काशी:84 घाटों पर जलाए गए; देव दीपावली देखने 40 देशों से पहुंचे मेहमान, लेजर-ड्रोन शो भी होगा

जिंदगीभर की कमाई उजड़ी:प्लॉट बेचने वाले कहां हैं; भूमाफियाओं और जिम्मेदारों से न्याय कब मिलेगा

यात्रियों से भरी मिनी बस पलटी:एक की मौत; कई घायल, समय पर नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोडर में ले जाना पड़ा शव

किसानों पर पुलिस की कार्रवाई:80 को बसों में भरकर थाने ले गई; 2 दिन से डाला था डेरा

विश्व प्रसिद्ध मंदिर के लड्डू प्रसादी की पैकेजिंग पर उठे सवाल:डिब्बों पर नहीं मिली निर्माण तारीख;आखिर कैसे पता चलेगा कितने दिन पुराना है प्रसाद?

बिना अनुमति चल रही मीट की दुकान सील:58 हजार 800 रुपए वसूले, नगर निगम की कार्रवाई जारी

पुष्पक में न पानी की जांच रिपोर्ट, न कर्मचारियों के मेडिकल प्रमाण पत्र:छह रेस्टोरेंट में खाने की गुणवत्ता पर सवाल

भूसे के नीचे छिपा रखी थी करोड़ों की नकदी:आरोपी की निशानदेही पर क्राइम ब्रांच की बड़ी कार्रवाई; पंचायत भवन में शुरू हुई नोटों की गिनती

सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा ओरछा की रामराजा सरकार की नगरी में:चर्चित लोकगायिका नेहासिंह राठौर होगी शामिल

वीडियो देखिये, वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास:52 गेंदों पर जड़ दिया दोहरा शतक; लिस्ट-ए क्रिकेट का सबसे तेज शतक बनाया

वीडियो देखिये, बुलडोजर चला तो मलबे से निकले शराब के हजारों लेबल:आखिर किस कारोबार की थी तैयारी?

एसीबी की बड़ी कार्रवाई:अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

वीडियो देखिये, बाबा रामदेव के तीखे बोल, धीरेंद्र शास्त्री ने दिया संयमित जवाब:बोले- वे हमारे अभिभावक हैं, उनका सम्मान करते हैं
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!