रिटायर्ड फौजी को कार के बोनट पर लटकाकर घुमाया: 500 मीटर बाद सड़क पर फेंककर युवक हुए फरार; मारपीट भी की
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर में शनिवार देर रात कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक घटना हुई। भिंड रोड पर कुछ कार सवार युवकों ने एक रिटायर्ड फौजी को कार के बोनट पर लटकाकर करीब 500 मीटर तक घुमाया।
ब्रेक लगाकर उन्हें सड़क पर गिरा दिया
इतना ही नहीं फिर अचानक ब्रेक लगाकर उन्हें सड़क पर गिरा दिया और मौके से फरार हो गए। इस पूरी वारदात का 16 सेकंड का वीडियो भी सामने आया है।
कार की मामूली टक्कर से शुरू हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित कल्याण किशोर कांत शर्मा, जो आदित्यपुरम की गणेश कॉलोनी में रहते हैं, शनिवार रात करीब 11 बजे अपने बहनोई अवधेश शर्मा के साथ प्रेस्टीज कॉलेज की ओर से घर लौट रहे थे।
रिटायर्ड फौजी और बहनोई के साथ की मारपीट
इसी दौरान आदित्याज होटल के पास उनकी कार की टक्कर एक अन्य कार (MP 07 ZL-8545) से हो गई। टक्कर के बाद दूसरी कार में सवार दो युवक बाहर निकले और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर उन्होंने रिटायर्ड फौजी और उनके बहनोई के साथ मारपीट भी की।
भीड़ जुटी तो कार लेकर भागे आरोपी
घटना स्थल पर जब लोगों की भीड़ जमा होने लगी, तो आरोपी कार में बैठकर भागने लगे। उन्हें रोकने के प्रयास में कल्याण किशोर शर्मा कार के सामने खड़े हो गए। आरोपियों ने कार रोकने के बजाय तेज रफ्तार में टक्कर मार दी, जिससे वे उछलकर सीधे बोनट पर गिर पड़े।
वीडियो के आधार पर तलाश में जुटी पुलिस
पीड़ित रात में महाराजपुरा थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। घायल साले-बहनोई की रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सामने आए वीडियो और कार नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
संबंधित समाचार

तीन साल से स्पीड ब्रेकर का इंतजार कर रहे रहवासी:स्कूटी से गिरकर महिला घायल; कई बार शिकायत के बाद भी पूरी नहीं हुई मांग

3 फिटनेस क्लबों पर CGST विभाग की बड़ी कार्रवाई:1 करोड़ की टैक्स चोरी का खुलासा

दो साल से फरार आरोपी गिरफ्तार:100 करोड़ से ज्यादा की ठगी का आरोप; ऐसे लगाया लोगों को चूना

तेज रफ्तार एंबुलेंस ने दो कारों को मारी टक्कर:मची अफरा-तफरी; हादसे के बाद चालक फरार

‘महाकाल का जयकारा’ लगाकर भक्तों ने ग्रहण की महाप्रसादी

व्यापारिक जहाज पर हमला:इतने भारतीय घायल; 19 क्रू मेंबर थे सवार, हमले तुरंत रोकने की मांग

अब नपती के बाद फिर जमीन आवंटन की प्रक्रिया पर उठे सवाल:पटाखा बाजार पर 1 करोड़ से ज्यादा की राशि बकाया

बाधा हटाने पर विवाद 9 गिरफ्तार:मीडियाकर्मियों को कवरेज से रोका

देखिए वीडियो, सीईसी के इस्तीफे की मांग पर रातभर डटे युवा:हाथों में संविधान और महात्मा गांधी की तस्वीरें; भूख हड़ताल की तैयारी

तेज रफ्तार यात्री बस खेत में घुसी:एक की मौत; चार यात्री गंभीर घायल

क्रेडिट कार्ड पॉइंट्स के नाम पर लाखों की ठगी:बैंक अधिकारी बनकर महिला ने भेजा फर्जी ऐप; दो कार्ड से किए 3 ट्रांजेक्शन

गंदे पानी की बोतल लेकर जनसुनवाई में पहुंचे पार्षद:बोले- 6 महीने से परेशान हैं रहवासी; नेता प्रतिपक्ष बोलीं- भागीरथपुरा 2.0 नहीं होने देंगे

शेरेटन होटल के पीछे फैला गंदगी का साम्राज्य:ढाई लाख का जुर्माना ठोंका

बॉम्बे अस्पताल के बाहर ‘नकली साहबों' का राज ठोंक रहे लॉक:वैगन-आर का पहिया लॉक कर वसूले 500 रुपए

देखिए वीडियो, सीएम यूथ कॉन्क्लेव में मुख्यमंत्री के सामने पहुंचा रोबोट:हाथ मिलाया; फिर करने लगा कदमताल

दवा से ज्यादा साहब के दस्तखत की कीमत:लालफीताशाही में फंसी बीमित श्रमिकों की जिंदगी

विदेशी नंबर चलाता था बंटी नागर:आखिर कहां गया तीसरा मोबाइल

अनंत चतुर्दशी में उत्कृष्ट ड्यूटी करने वाले 19 पुलिसकर्मी सम्मानित:कमिश्नर ने प्रशस्ति पत्र और नगद पुरस्कार देकर बढ़ाया हौसला

डांसिंग कॉप पर लगाए गंभीर आरोप:मनचला बताकर चैटिंग का दावा; पत्नी बोली- पति कर रहे बदनाम

डीजे पर रोक लगाने के लिए कलेक्टर को दिया गया ज्ञापन:पूर्व अनुमति और साउंड मीटर से निगरानी हो
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!