महिला इंजीनियर की मौत का मामला फिर चर्चा में: परिजनों ने जताई हत्या की आशंका;पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
लोक निर्माण विभाग (PWD) में पदस्थ महिला एग्जीक्यूटिव इंजीनियर आरती यादव की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत का मामला एक बार फिर चर्चा में है। मृतका के परिजनों ने आत्महत्या के बजाय हत्या की आशंका जताते हुए राष्ट्रपति, केंद्रीय गृह मंत्रालय और इंदौर पुलिस कमिश्नर से निष्पक्ष जांच एवं न्याय की गुहार लगाई है।
परिवार ने पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस की अब तक की कार्रवाई पर भी असंतोष जताया है। वहीं, पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच के आधार पर पति के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की जा चुकी है और परिजनों द्वारा सौंपे गए दस्तावेजों की जांच जारी है।
24 जुलाई को हुई थी महिला इंजीनियर की मौत
मामला इंदौर के पलासिया थाना क्षेत्र का है। पीडब्ल्यूडी विभाग में एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के पद पर कार्यरत 38 वर्षीय आरती यादव की 24 जुलाई 2026 को फांसी लगाने से मौत हो गई थी। आरती ने वर्ष 2012 में नीलेश यादव से प्रेम विवाह किया था।
नीलेश भी पीडब्ल्यूडी विभाग में इंजीनियर हैं। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की थी। प्रारंभिक जांच के आधार पर पति नीलेश यादव के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने सहित अन्य संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की गई थी।
नींद की नौ गोलियां खाने के बाद फांसी कैसे लगाई, भाई ने उठाए सवाल
मृतका के भाई उपेंद्र जरिया ने घटना की परिस्थितियों पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अस्पताल में आरती के पति ने बताया था कि उसने फांसी लगाने से पहले नींद की नौ गोलियां खाई थीं। परिवार का सवाल है कि यदि आरती ने इतनी गोलियां खाई थीं, तो वह फांसी लगाने की स्थिति में कैसे थी?
उपेंद्र ने कहा कि इसी बात को लेकर परिवार को घटना संदिग्ध लग रही है। उन्होंने आशंका जताई कि आरती की मौत आत्महत्या नहीं, बल्कि हत्या भी हो सकती है। हालांकि, नींद की गोलियां खाने संबंधी दावे और मौत की वास्तविक परिस्थितियों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी।
पति और ससुराल पक्ष पर प्रभाव का इस्तेमाल करने का आरोप
परिजनों ने पति नीलेश यादव के साथ ससुर केशव यादव और अन्य ससुराल पक्ष के लोगों पर भी गंभीर आरोप लगाए हैं। परिवार का आरोप है कि संबंधित लोग अपने पद और प्रभाव का इस्तेमाल कर मामले में कार्रवाई से बचने का प्रयास कर रहे हैं। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
परिवार का कहना है कि आरती एक राजपत्रित अधिकारी थीं। उनकी मौत की परिस्थितियों को देखते हुए मामले की विस्तृत और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। परिजनों ने अब तक हुई पुलिस कार्रवाई को अपर्याप्त बताते हुए अन्य संभावित पहलुओं की भी जांच करने की मांग की है।
राष्ट्रपति से लेकर गृह मंत्रालय तक भेजी शिकायत
न्याय की मांग को लेकर मृतका के परिजनों ने राष्ट्रपति, केंद्रीय गृह मंत्रालय और इंदौर पुलिस कमिश्नर को पत्र भेजे हैं। परिवार चाहता है कि घटना से जुड़े सभी तथ्यों, दस्तावेजों और परिस्थितियों की गहराई से जांच की जाए। परिजनों का कहना है कि उन्हें अब भी कई सवालों के जवाब नहीं मिले हैं।
एसीपी बोलीं- दस्तावेजों की जांच जारी, तथ्य मिलने पर होगी कार्रवाई
मामले में एसीपी नीति दंडोतिया ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने प्रारंभिक जांच कर संबंधित धाराओं में प्रकरण दर्ज किया था। परिजनों की ओर से उपलब्ध कराए गए पत्रों और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग:किसानों को सीएम हाउस जाने से रोका; कृषि संचालक ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया

वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ:अब 10 लाख साल पुरानी वस्तुओं की उम्र का भी लगेगा पता

घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव:इलाके में फैली सनसनी; कई दिनों पुराना होने की आशंका

देश के बड़े दानवीरों में विनोद अग्रवाल का दबदबा:24 करोड़ दान कर 60वें स्थान पर; छठी बार हुरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट में बनाई जगह

पैकेज्ड पानी का सैंपल जांच में असुरक्षित:अब कंपनी पर चलेगा मुकदमा

जनता के लिए मुफ्त पानी बना टैंकर संचालकों की कमाई का धंधा:निगम के टैंकर से खुलेआम बेचा जा रहा पानी; अफसरों की निगरानी पर सवाल

पुनः प्रगाढ़ हुआ 'रोटी-बेटी' का नाता:सियासत बदली, पर नहीं बदला दिल का रिश्ता; पहली विदेश यात्रा पर 'बालेन' ने चुनी दिल्ली की राह

धार्मिक यात्रा के दौरान उजड़ा परिवार:भीषण हादसे में चार की मौत; खड़े ट्रक में घुसी कार

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं से भरी नाव के इंजन में लगी आग:पर्वत की परिक्रमा के दौरान संगम से आगे हुई घटना; बड़ा हादसा टला

पिता बोले- अब बेटे की यादें ही सहारा:रेंटल बुलेट डिवाइडर से टकराई, परिवार के सपने रह गए अधूरे

प्राइवेट बाइक टैक्सी के खिलाफ सड़क पर उतरे ऑटो-कार चालक:बाइक टैक्सी कंपनियों के दफ्तरों पर ताले लगाने की मांग; महासंघ का आरोप- बिना लाइसेंस चल रहीं 15 हजार बाइक टैक्सी

राजधानी में किसानों का प्रदर्शन:सीएम हाउस कूच की चेतावनी; इस मांग को लेकर पहुंचे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बीच मंदिर तोड़ने की तैयारी का विरोध:श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी; मौके से लौटे एसडीएम

सार्वजनिक बोरिंग पर निजी कब्जा मिला तो होगी कार्रवाई:निगमायुक्त बोले-खराब बोरिंग की मरम्मत कराई जाएगी

वीडियो देखिये, बुलडोजर के शोर के बीच गूंजती रहीं सिसकियां:जमींदोज होते रहे मकान; रोती-बिलखती रहीं महिलाएं, बेघर हुए परिवारों के सामने खड़ा हुआ संकट

सगे भाई की कार को किया आग के हवाले...:वजह अब भी रहस्यमय!

दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट:बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!