पिता बोले- अब बेटे की यादें ही सहारा: रेंटल बुलेट डिवाइडर से टकराई, परिवार के सपने रह गए अधूरे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास
जिस बेटे को सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनाने के लिए परिवार ने सपने संजोए थे, उसी की अर्थी उठानी पड़ेगी, यह किसी ने सोचा भी नहीं था। देवास के रहने वाले आर्थव नागर ने दो साल की कड़ी मेहनत के बाद भोपाल के प्रतिष्ठित मौलाना आजाद राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (MANIT) में प्रवेश लिया था।
परिवार को उम्मीद थी कि बेटा पढ़-लिखकर अपना भविष्य संवारेगा, लेकिन शुक्रवार रात भोपाल में हुए सड़क हादसे ने सारी खुशियां छीन लीं। आर्थव की बुलेट डिवाइडर से टकरा गई और गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई।
जवान बेटे को खोने के बाद पिता संजीव नागर का दर्द छलक पड़ा। उन्होंने कहा, “अब सब कुछ खत्म हो गया है। हमारी तो जिंदगी ही खत्म हो गई। अब हमारे पास सिर्फ बेटे की यादें बाकी रह गई हैं।”
शाम को मां को बताए थे नए जूतों के बारे में, रात में आई हादसे की खबर
पिता संजीव नागर के मुताबिक, शुक्रवार दोपहर करीब 3:15 बजे उनकी आर्थव से फोन पर सामान्य बातचीत हुई थी। शाम करीब 7:30 बजे आर्थव ने अपनी मां और बड़े भाई से भी बात की। उसने ऑनलाइन नए जूते मंगवाए थे और बड़े उत्साह से मां को उनके बारे में बता रहा था।
उस समय परिवार को जरा भी अंदाजा नहीं था कि बेटे की आवाज सुनने का यह आखिरी मौका साबित होगा। कुछ ही घंटों बाद उसी घर में हादसे की खबर पहुंची, जहां बेटे की पढ़ाई और भविष्य को लेकर खुशियां थीं।
रात 11 बजे वीडियो कॉल का इंतजार करते रहे घरवाले
संजीव नागर ने बताया कि आर्थव रोजाना हॉस्टल के कमरे में पहुंचने के बाद रात 11 से 11:30 बजे के बीच परिवार से वीडियो कॉल पर बात करता था। करीब 15 से 20 मिनट तक वह दिनभर की बातें साझा करता था।
शुक्रवार रात भी परिवार ने रोज की तरह उसे फोन लगाया, लेकिन कॉल रिसीव नहीं हुआ। कई बार कोशिश करने पर मोबाइल कभी कवरेज से बाहर बताने लगा। इससे घरवालों की चिंता बढ़ गई।
कुछ देर बाद फोन लगा तो आर्थव के साथ बाइक पर मौजूद उसकी महिला मित्र ने कॉल उठाया। वह रोते हुए बोली, “अंकल, आर्थव का एक्सीडेंट हो गया है। हम उसे हमीदिया अस्पताल लेकर आए हैं, आप जल्दी पहुंचिए।”
यह सुनते ही परिवार में हड़कंप मच गया। संजीव ने तत्काल भोपाल में रहने वाले परिचित प्रशांत को अस्पताल पहुंचने के लिए कहा और रिश्तेदारों को सूचना देकर खुद भी भोपाल के लिए रवाना हो गए।
हॉस्टल से घूमने निकला था, पुरानी जेल घाटी में हुआ हादसा
परिजनों के अनुसार, शुक्रवार रात करीब 10 बजे आर्थव MANIT हॉस्टल से किराए की बुलेट लेकर घूमने निकला था। उसके साथ कुछ दोस्त भी थे।
रात करीब 10:30 बजे भोपाल की पुरानी जेल घाटी उतरते समय बुलेट अनियंत्रित होकर फिसली और डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में आर्थव के सिर में गंभीर चोट आई, जबकि बाइक पर पीछे बैठी उसकी महिला मित्र भी घायल हो गई।
आर्थव को हमीदिया अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।
दीपावली पर दस दिन घर रहा, जाते समय फिर आने का किया था वादा
पिता ने बताया कि आर्थव दीपावली मनाने देवास आया था। वह करीब दस दिन परिवार के साथ रहा और पिछले रविवार को ही भोपाल लौटा था। जाते समय घरवालों ने उससे एकादशी पर फिर घर आने की बात कही थी।
परिवार को उम्मीद थी कि कुछ दिनों बाद बेटा दोबारा घर आएगा। लेकिन शनिवार को आर्थव का शव भोपाल से न्यू देवास स्थित घर पहुंचा तो परिवार की उम्मीदें टूट गईं। घर में मातम छा गया।
दो साल की मेहनत से पाया था MANIT में प्रवेश
आर्थव का सपना सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने का था। इसके लिए उसने लगातार दो साल तक मेहनत की और इसी वर्ष MANIT भोपाल में दाखिला हासिल किया।
पिता संजीव नागर के मुताबिक, आर्थव अपनी पढ़ाई और भविष्य को लेकर गंभीर था। परिवार को उसकी मेहनत पर गर्व था और सभी उसके सफल होने की उम्मीद लगाए बैठे थे।
लेकिन सड़क हादसे ने उसके सपनों के साथ परिवार की उम्मीदें भी अधूरी छोड़ दीं।
पिता बोले- अब बेटे की यादें ही सहारा
रविवार को बेटे के बारे में बात करते हुए संजीव नागर भावुक हो गए। उन्होंने बताया कि परिवार की जिंदगी आर्थव के इर्द-गिर्द घूमती थी। रोज रात उससे बात करना घर की दिनचर्या बन चुका था।
अब न रात में उसकी वीडियो कॉल आएगी और न वह पढ़ाई, दोस्तों और अपनी छोटी-छोटी खुशियों की बातें सुनाएगा।
संबंधित समाचार

गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग:किसानों को सीएम हाउस जाने से रोका; कृषि संचालक ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया

वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ:अब 10 लाख साल पुरानी वस्तुओं की उम्र का भी लगेगा पता

घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव:इलाके में फैली सनसनी; कई दिनों पुराना होने की आशंका

देश के बड़े दानवीरों में विनोद अग्रवाल का दबदबा:24 करोड़ दान कर 60वें स्थान पर; छठी बार हुरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट में बनाई जगह

पैकेज्ड पानी का सैंपल जांच में असुरक्षित:अब कंपनी पर चलेगा मुकदमा

जनता के लिए मुफ्त पानी बना टैंकर संचालकों की कमाई का धंधा:निगम के टैंकर से खुलेआम बेचा जा रहा पानी; अफसरों की निगरानी पर सवाल

पुनः प्रगाढ़ हुआ 'रोटी-बेटी' का नाता:सियासत बदली, पर नहीं बदला दिल का रिश्ता; पहली विदेश यात्रा पर 'बालेन' ने चुनी दिल्ली की राह

धार्मिक यात्रा के दौरान उजड़ा परिवार:भीषण हादसे में चार की मौत; खड़े ट्रक में घुसी कार

वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं से भरी नाव के इंजन में लगी आग:पर्वत की परिक्रमा के दौरान संगम से आगे हुई घटना; बड़ा हादसा टला

महिला इंजीनियर की मौत का मामला फिर चर्चा में:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका;पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

प्राइवेट बाइक टैक्सी के खिलाफ सड़क पर उतरे ऑटो-कार चालक:बाइक टैक्सी कंपनियों के दफ्तरों पर ताले लगाने की मांग; महासंघ का आरोप- बिना लाइसेंस चल रहीं 15 हजार बाइक टैक्सी

राजधानी में किसानों का प्रदर्शन:सीएम हाउस कूच की चेतावनी; इस मांग को लेकर पहुंचे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बीच मंदिर तोड़ने की तैयारी का विरोध:श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी; मौके से लौटे एसडीएम

सार्वजनिक बोरिंग पर निजी कब्जा मिला तो होगी कार्रवाई:निगमायुक्त बोले-खराब बोरिंग की मरम्मत कराई जाएगी

वीडियो देखिये, बुलडोजर के शोर के बीच गूंजती रहीं सिसकियां:जमींदोज होते रहे मकान; रोती-बिलखती रहीं महिलाएं, बेघर हुए परिवारों के सामने खड़ा हुआ संकट

सगे भाई की कार को किया आग के हवाले...:वजह अब भी रहस्यमय!

दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट:बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!