प्राइवेट बाइक टैक्सी के खिलाफ सड़क पर उतरे ऑटो-कार चालक: बाइक टैक्सी कंपनियों के दफ्तरों पर ताले लगाने की मांग; महासंघ का आरोप- बिना लाइसेंस चल रहीं 15 हजार बाइक टैक्सी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर में प्राइवेट बाइक टैक्सी के संचालन के खिलाफ सोमवार को ऑटो रिक्शा और कार-टैक्सी चालकों ने रीगल चौराहे पर प्रदर्शन किया। ऑटो रिक्शा चालक महासंघ और कार-टैक्सी कल्याण समिति के पदाधिकारियों ने प्राइवेट बाइक टैक्सी पर तत्काल रोक लगाने और संबंधित कंपनियों के कार्यालय बंद कराने की मांग की।
प्रदर्शनकारियों ने अवैध रूप से संचालित बाइक टैक्सी के खिलाफ लगातार कार्रवाई करने की मांग उठाते हुए नारेबाजी की। उन्होंने पूर्व में की गई कार्रवाई के लिए कलेक्टर का आभार भी जताया।
महासंघ के संस्थापक राजेश बिडकर ने आरोप लगाया कि इंदौर में करीब 15 हजार प्राइवेट बाइक टैक्सी संचालित हो रही हैं। इनमें से कई बिना आवश्यक अनुमति और वैध दस्तावेजों के व्यावसायिक गतिविधियां संचालित कर रही हैं।
उनका कहना है कि इन कंपनियों के पास एग्रीगेटर लाइसेंस नहीं है और न ही आरटीओ से व्यवसाय करने की अनुमति ली गई है। इसके बावजूद शहर में लंबे समय से बाइक टैक्सी का संचालन किया जा रहा है।
राइडर्स के पुलिस वेरिफिकेशन पर भी उठाए सवाल
राजेश बिडकर ने आरोप लगाया कि बाइक टैक्सी चलाने वाले राइडर्स का पुलिस वेरिफिकेशन नहीं कराया जाता। ऐसे में किसी आपराधिक घटना की स्थिति में संबंधित चालक की पहचान और जांच में परेशानी हो सकती है। उन्होंने दावा किया कि शहर में दूसरे राज्यों और शहरों में पंजीकृत दोपहिया वाहन भी बाइक टैक्सी के रूप में चलाए जा रहे हैं। महासंघ ने यात्रियों की सुरक्षा को लेकर भी सवाल उठाए हैं।
120 बाइक टैक्सी पर कार्रवाई, फिर क्यों थमा अभियान?
बिडकर के अनुसार, महासंघ ने बाइक टैक्सी संचालन से जुड़े मामले में हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। न्यायालय के आदेश की प्रति कलेक्टर, आरटीओ और यातायात पुलिस को सौंपकर कार्रवाई की मांग की गई थी। इसके बाद कलेक्टर के निर्देश पर एक दिन में 120 बाइक टैक्सी के खिलाफ कार्रवाई की गई, लेकिन यह अभियान आगे जारी नहीं रहा।
महासंघ ने मांग की कि प्रशासन केवल एक दिन की कार्रवाई तक सीमित न रहे, बल्कि बिना अनुमति संचालित वाहनों के खिलाफ नियमित अभियान चलाए।
कंपनियों के कार्यालय बंद करने और वाहन जब्त करने की मांग
प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन के सामने चार प्रमुख मांगें रखीं। इनमें बिना वैध अनुमति संचालित बाइक टैक्सी कंपनियों के इंदौर स्थित कार्यालय बंद कराने, प्राइवेट बाइक टैक्सी के संचालन पर तत्काल रोक लगाने, अवैध रूप से चल रहे वाहनों को जब्त करने और संबंधित कंपनियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग शामिल है।
महासंघ का कहना है कि नियमों का पालन करने वाले ऑटो और कार-टैक्सी चालकों को बिना अनुमति चलने वाली बाइक टैक्सी के कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। संगठन ने प्रशासन से सभी व्यावसायिक यात्री वाहनों के लिए समान नियम लागू करने की मांग की है।
कार्रवाई जारी नहीं रही तो बढ़ सकता है विरोध
सोमवार को कई स्थानों पर कार-टैक्सी चालकों की हड़ताल के बीच इंदौर में भी बाइक टैक्सी संचालन का मुद्दा गरमाया रहा। प्रदर्शनकारियों ने स्पष्ट किया कि उनकी मांग केवल वाहनों के खिलाफ कार्रवाई तक सीमित नहीं है, बल्कि बिना अनुमति व्यवसाय संचालित करने वाली कंपनियों की जवाबदेही भी तय की जानी चाहिए।
संबंधित समाचार

राजधानी में किसानों का प्रदर्शन:सीएम हाउस कूच की चेतावनी; इस मांग को लेकर पहुंचे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बीच मंदिर तोड़ने की तैयारी का विरोध:श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी; मौके से लौटे एसडीएम

सार्वजनिक बोरिंग पर निजी कब्जा मिला तो होगी कार्रवाई:निगमायुक्त बोले-खराब बोरिंग की मरम्मत कराई जाएगी

वीडियो देखिये, बुलडोजर के शोर के बीच गूंजती रहीं सिसकियां:जमींदोज होते रहे मकान; रोती-बिलखती रहीं महिलाएं, बेघर हुए परिवारों के सामने खड़ा हुआ संकट

सगे भाई की कार को किया आग के हवाले...:वजह अब भी रहस्यमय!

दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट:बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल

वीडियो देखिये, ऑटो चालक से पुलिसकर्मी की झूमाझटकी:सवारी उतारने को लेकर हुआ विवाद

एशिया में भारत का बढ़ा दबदबा:क्षेत्रीय प्रभाव के मामले में इस स्थान पर पहुंचा; पावर स्कोर बढ़कर हुआ इतना

विशाल बढ़त हासिल करने के बावजूद भारतीय टीम जीत दर्ज नहीं कर सकी:डेरिल मिचेल और ग्लेन फिलिप्स की जुझारू बल्लेबाजी ने न्यूजीलैंड को हार से बचा लिया

वीडियो देखिये, फर्नीचर की दुकान में भीषण आग से हड़कंप:दमकल की आठ से ज्यादा गाड़ियां पहुंचीं मौके पर

शहर को जाम से मुक्ति देने वाले फ्लाईओवर ही बने मुसीबत:डेडलाइन खत्म फिर भी काम बाकी; जनता भुगत रही ट्रैफिक जाम की सजा

खड़े ट्रक में घुसी तेज रफ्तार बोलेरो:आर्मी जवान सहित 3 की मौत; मृतकों में दो सगे भाई शामिल

ट्रैफिक नियम तोड़े तो घर पहुंचेगी पुलिस:सत्यापन के बाद चालानी कार्रवाई; वरिष्ठ अधिकारी कर रहे मॉनिटरिंग

मेट्रो की टाइमिंग में बड़ा बदलाव:अब सुबह नहीं दोपहर इतनी बजे से दौड़ेगी ट्रेन; रात 9 बजे तक मिलेगी सुविधा

जलसंकट के बीच फूटी नर्मदा की पाइपलाइन:एक साल पहले डाली गई थी नई लाइन; सड़क पर बहा हजारों लीटर पानी

वीडियो देखिये, जनता क्वार्टर में प्रशासन की बड़ी कार्रवाई:चार घंटे में 90 फीसदी आवास ध्वस्त; भारी पुलिस बल तैनात

कर्ज के बोझ तले दबे इंटीरियर डिजाइनर ने दी जान:पिता के आने से पहले ही खत्म कर ली जिंदगी; रात में भाइयों से कही थे ऐसी बात
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!