वीडियो देखिये, तीर्थनगरी में श्रद्धालुओं से भरी नाव के इंजन में लगी आग: पर्वत की परिक्रमा के दौरान संगम से आगे हुई घटना; बड़ा हादसा टला
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, ओंकारेश्वर।
प्रसिद्ध ज्योतिर्लिंग तीर्थ ओंकारेश्वर में रविवार दोपहर श्रद्धालुओं को लेकर ॐकार पर्वत की परिक्रमा कर रही एक नाव के इंजन में अचानक आग लग गई। संगम से आगे हुई इस घटना से नाव में सवार यात्रियों की सुरक्षा को लेकर चिंता की स्थिति बन गई।
हालांकि, पास से गुजर रही दूसरी नाव के चालक ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने में मदद की, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना में सभी यात्री सुरक्षित हैं। नगर परिषद ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित नाव का इंजन जब्त कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, रविवार दोपहर करीब दो बजे नाव क्रमांक 60 श्रद्धालुओं को लेकर ॐकार पर्वत की परिक्रमा कर रही थी। इसी दौरान संगम से आगे नाव के इंजन में अचानक आग लग गई।
आग लगने की जानकारी मिलते ही पास से गुजर रही दूसरी नाव का चालक मदद के लिए पहुंचा और आग बुझाने में सहयोग किया। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया।
नगर परिषद ने इंजन जब्त किया, उच्चस्तरीय जांच की तैयारी
घटना की जानकारी मिलते ही नगर परिषद ने कार्रवाई शुरू कर दी। मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) मोनिका पारधी के निर्देशन में संबंधित नाव का इंजन जब्त कर लिया गया है।
सीएमओ पारधी ने बताया कि वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर घटना की जांच के लिए उच्चस्तरीय कमेटी गठित की जाएगी। कमेटी नाव के इंजन में आग लगने के कारणों के साथ उसकी तकनीकी स्थिति और यात्रियों की सुरक्षा के लिए उपलब्ध व्यवस्थाओं की जांच करेगी। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पहले भी पांच-छह नावों के इंजन में लग चुकी है आग
ओंकारेश्वर में नाव के इंजन में आग लगने की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले भी करीब पांच से छह नावों के इंजन में आग लगने की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने नावों की तकनीकी जांच, इंजनों की गुणवत्ता और अग्नि सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।
नर्मदा नदी में श्रद्धालुओं को परिक्रमा कराने वाली नावों की सुरक्षा व्यवस्था बेहद महत्वपूर्ण है। इंजन में तकनीकी खराबी या आग लगने जैसी घटनाएं यात्रियों के लिए गंभीर खतरा बन सकती हैं।
नावों की तकनीकी स्थिति और सुरक्षा इंतजामों की होगी जांच
नगर परिषद की प्रस्तावित जांच में यह पता लगाया जाएगा कि नाव क्रमांक 60 के इंजन में आग किस वजह से लगी। इसके अलावा इंजन की तकनीकी स्थिति और आग से बचाव के उपलब्ध इंतजामों की भी पड़ताल की जाएगी।
संबंधित समाचार

गन्ने का भाव 600 रुपए करने की मांग:किसानों को सीएम हाउस जाने से रोका; कृषि संचालक ने पांच सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल को बातचीत के लिए बुलाया

वीडियो देखिये, राजधानी में देश की तीसरी अत्याधुनिक प्रयोगशाला का शुभारंभ:अब 10 लाख साल पुरानी वस्तुओं की उम्र का भी लगेगा पता

घर में अकेली रह रही भाजपा नेत्री का मिला शव:इलाके में फैली सनसनी; कई दिनों पुराना होने की आशंका

देश के बड़े दानवीरों में विनोद अग्रवाल का दबदबा:24 करोड़ दान कर 60वें स्थान पर; छठी बार हुरुन इंडिया फिलान्थ्रोपी लिस्ट में बनाई जगह

पैकेज्ड पानी का सैंपल जांच में असुरक्षित:अब कंपनी पर चलेगा मुकदमा

जनता के लिए मुफ्त पानी बना टैंकर संचालकों की कमाई का धंधा:निगम के टैंकर से खुलेआम बेचा जा रहा पानी; अफसरों की निगरानी पर सवाल

पुनः प्रगाढ़ हुआ 'रोटी-बेटी' का नाता:सियासत बदली, पर नहीं बदला दिल का रिश्ता; पहली विदेश यात्रा पर 'बालेन' ने चुनी दिल्ली की राह

धार्मिक यात्रा के दौरान उजड़ा परिवार:भीषण हादसे में चार की मौत; खड़े ट्रक में घुसी कार

पिता बोले- अब बेटे की यादें ही सहारा:रेंटल बुलेट डिवाइडर से टकराई, परिवार के सपने रह गए अधूरे

महिला इंजीनियर की मौत का मामला फिर चर्चा में:परिजनों ने जताई हत्या की आशंका;पति और ससुराल पक्ष पर गंभीर आरोप

प्राइवेट बाइक टैक्सी के खिलाफ सड़क पर उतरे ऑटो-कार चालक:बाइक टैक्सी कंपनियों के दफ्तरों पर ताले लगाने की मांग; महासंघ का आरोप- बिना लाइसेंस चल रहीं 15 हजार बाइक टैक्सी

राजधानी में किसानों का प्रदर्शन:सीएम हाउस कूच की चेतावनी; इस मांग को लेकर पहुंचे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बीच मंदिर तोड़ने की तैयारी का विरोध:श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी; मौके से लौटे एसडीएम

सार्वजनिक बोरिंग पर निजी कब्जा मिला तो होगी कार्रवाई:निगमायुक्त बोले-खराब बोरिंग की मरम्मत कराई जाएगी

वीडियो देखिये, बुलडोजर के शोर के बीच गूंजती रहीं सिसकियां:जमींदोज होते रहे मकान; रोती-बिलखती रहीं महिलाएं, बेघर हुए परिवारों के सामने खड़ा हुआ संकट

सगे भाई की कार को किया आग के हवाले...:वजह अब भी रहस्यमय!

दिलजीत के कॉन्सर्ट में मारपीट:बैन के बावजूद ई-सिगरेट पीते दिखे दर्शक; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

शेयर बाजार में मचा हाहाकार:सेंसेक्स 1800 अंक तक लुढ़का; निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपए डूबे

वीडियो देखिये, रिमूवल कार्रवाई के बाद बेघर हुए परिवारों का दर्द आया सामने:पैसे देकर खरीदा था मकान; पार्षद से मुख्यमंत्री तक लगाई गुहार, कहीं नहीं हुई सुनवाई

पीतांबरा पीठ के निर्माण पर हाईकोर्ट सख्त:PWD की टीम ने लिए सैंपल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!