खबर
Top News

बच्चे के हाथ में चाकू: परिवार दे रहा शह; वीडियो बनाने वाले बच्चे को जबरन घर ले जाने का विरोध करने पर मारपीट

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

22 जून 2026, 2:47 pm
शेयर करें:
बच्चे के हाथ में चाकू

छोटी भमोरी में खेल-खेल में शुरू हुआ विवाद बना खौफ

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
छोटी भमोरी क्षेत्र में बच्चों का मामूली विवाद पूरे मोहल्ले की चिंता का विषय बन गया है। आरोप है एक बच्चे ने विवाद में चाकू निकाल लिया और दूसरे बच्चों को मारने दौड़ा। इस घटना का वीडियो बनाने वाले बच्चे को जबरदस्ती अपने घर ले जाने का विरोध करने वाले युवक से मारपीट कर दी गई।

चाकू लेकर घूमने वाले बच्चे के परिजन ने डांटने के बजाय उसका ही पक्ष लिया और थाने जा पहुंचे। पुलिस ने दोनों परिवारों के खिलाफ एनसीआर काटा है।

पूरा मामला दो परिवारों के झगड़े तक सीमित नहीं है, बल्कि उस खतरनाक सामाजिक प्रवृत्ति की ओर इशारा करता है, जहां बच्चों को सुधारने के बजाय उन्हें संरक्षण दिया जा रहा है। छोटी भमोरी निवासी नेहा बुंदेला के अनुसार उनके 14 और 12 वर्षीय बेटे अन्य बच्चों के साथ पास के बगीचे में खेल रहे थे।

इसी दौरान पड़ोसी मालवीय परिवार का नाबालिग लड़का वहां पहुंचा और बच्चों से विवाद करने लगा। उनके बच्चों ने पहले उसे समझाने का प्रयास किया, लेकिन विवाद बढ़ गया और नाबालिग चाकू लेकर उनके बच्चों की ओर दौड़ पड़ा। इसके उनमें हाथापाई हुई।

इस घटना का एक अन्य बच्चे ने मोबाइल से वीडियो बना लिया। यह जानकारी मिलने पर आरोपी बच्चे के परिजन वीडियो बनाने वाले बच्चे को पकड़कर जबरन अपने घर ले जाने लगे ताकि वीडियो डिलीट कराया जा सके। बच्चे की चीख सुन नेहा के देवर संतोष बुंदेला पहुंचे और विरोध किया।

इसी दौरान मालवीय परिवार के रिश्तेदार रितिक मालवीय ने संतोष के पेट में लात मार दी। परिजनों का कहना है संतोष का कुछ साल पहले एक्सीडेंट हुआ था और पेट का बड़ा ऑपरेशन हुआ था। मारपीट के बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और पुराने घाव से तकलीफ बढ़ गई।

नेहा का कहना है शिकायत लेकर थाने पहुंचे, लेकिन पुलिस ने दोनों पक्षों की एनसीआर काटकर औपचारिकता निभाई। पीड़ित परिवार का दावा है आरोपी परिवार को पहले भी शांतिभंग की आशंका के चलते बॉन्डओवर किया गया था, इसके बावजूद सख्त कार्रवाई नहीं हुई।

सवाल जो पूरे समाज से है...
चिंता का विषय है एक नाबालिग चाकू लेकर घूम रहा है और अपराध कर बैठता है तो जिम्मेदारी किसकी है? ऐसे बच्चे के परिजन पर भी कानूनी कार्रवाई होना चाहिए। विशेषज्ञों के अनुसार ऐसे मामलों में माता-पिता की भूमिका सबसे महत्वपूर्णं है।

बच्चा आक्रामक है, हथियार लेकर घूम रहा है या विवादों में पड़ रहा है, तो उसे डांटकर बचाने के बजाय समझाना, काउंसलिंग और सही-गलत का फर्क सिखाना जरूरी है। बच्चों की हर गलती पर पर्दा डालना भविष्य के खतरे को बढ़ावा देना है।

आज यदि चाकू लेकर धमकाने की घटना को सामान्य मान लिया गया, तो कल यही प्रवृत्ति किसी बड़ी वारदात का कारण बन सकती है। परिवार, समाज और पुलिस तीनों की जिम्मेदारी है बच्चों को हिंसा नहीं, संवाद और अनुशासन का रास्ता दिखाएं।

संबंधित समाचार

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश
Top News

भाजपा पार्षद के घर पुलिस की दबिश:बाथरूम से मिली बड़ी मात्रा में अवैध शराब; देवर और साथी गिरफ्तार, पति फरार

about 18 hours ago
फिर लड़कों से आगे बेटियां
Top News

फिर लड़कों से आगे बेटियां:महिला स्पर्धाओं में 10 गोल्ड; पुरुषों में 8, हॉकी ने दिलाया ओलिंपिक टिकट

about 18 hours ago
चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे
Top News

चकमा देकर हथकड़ी समेत भागने के चक्कर में आरोपी के हाथ और पैर टूटे:पुलिसकर्मियों पर स्कॉर्पियो चढ़ाने वाले की करतूत

about 18 hours ago
अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी
Top News

अनजान लिंक पर क्लिक करना पड़ा भारी:लगा लाखों रुपए का चूना; मोबाइल पर गेम खेल रहे थे बच्चे

about 18 hours ago
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे
Top News

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा- 2029 तक मध्य प्रदेश को नशामुक्त करेंगे:नक्सली खत्म, अब बारी है नशे की: अमित शाह

about 18 hours ago
16 हजार का लोन
Top News

16 हजार का लोन:बदनामी से डरकर गंवाए 3.07 लाख

about 18 hours ago
टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक
Top News

टीईटी के विरोध में जुटे शिक्षक:बोले-किसी भी हाल में परीक्षा नहीं देंगे; ‘सांसद-विधायक पेंशन ले रहे तो हम क्यों नहीं?’

about 18 hours ago
MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार
Top News

MP में सार्वजनिक परिवहन का होगा बड़ा विस्तार:2031 तक इतनी बसों का लक्ष्य; मुख्यमंत्री का बड़ा अपडेट

about 18 hours ago
जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत
Top News

जीतू पटवारी कांग्रेस के मेल राखी सावंत:भाजपा नगर अध्यक्ष ने पीसीसी चीफ पर साधा निशाना

about 18 hours ago
अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी
Top News

अपोलो टावर में 500 किलो का अवैध जंगला बना खतरे की घंटी:निगम अफसरों की साठगांठ से हो रहा अवैध निर्माण, शिकायतों के बाद भी मूकदर्शक

about 18 hours ago
आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल
Top News

आईडीए की दोहरी नीति पर उठे सवाल:छात्रों की गूंज के लिए 14 लाख वसूले पटाखा कारोबारियों पर करीब 60 लाख बकाया फिर भी जमीन देने की तैयारी

about 18 hours ago
सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी
Top News

सड़क पर कब्जा व्यवस्था धराशायी:भंवरकुआं पर रेंगती जिंदगियां, जिम्मेदार बेखबर

about 18 hours ago
इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित
Top News

इस पार्टी ने राज्यसभा के लिए इतने उम्मीदवार किए घोषित:इनके नाम किए घोषित

about 19 hours ago
दिग्गज फिल्ममेकर का निधन
Top News

दिग्गज फिल्ममेकर का निधन:95 साल की उम्र में ली अंतिम सांस;कलाकारों ने दी श्रद्धांजलि

about 19 hours ago
हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी
Top News

हथकड़ी में नवीन ओझा की निकली सारी हेकड़ी:रिमांड अवधि में आरोपी को उसके घर लेकर पहुंची पुलिस

about 19 hours ago
बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती
Top News

बहादुर कैप्टन ने इस देश के पीएम को सुनाई खौफनाक आपबीती:को-पायलट के खतरनाक इरादे बताए

about 19 hours ago
MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट
Top News

MP में आयुष्मान मरीजों के इलाज पर संकट:इस दिन से प्रदेश में बंद होगा उपचार; 1000 एंबुलेंस से दिल्ली कूच की तैयारी

about 19 hours ago
उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं
Top News

उठाए सवाल इस एप और नेट की डिजिटल प्रविष्टियां उपलब्ध नहीं:लाखों मतदाताओं के नाम हटाने पर आरटीआई में चुनाव कार्यालयों ने कहा

about 19 hours ago
ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप
Top News

ACP पर महिला पत्रकार से छेड़छाड़ का आरोप:CJP ने थाने के बाहर जताया विरोध; पुलिस को दिया अल्टीमेटम

about 19 hours ago
दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे
Top News

दूसरे पर झूठी एफआईआर दर्ज करवाने वाली रूपाली जैन अब जाएगी सलाखों के पीछे:आ गया खुद का नंबर

about 19 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!