मानपुर भैरूघाट पर मौत का तांडव: तेज रफ्तार ट्रक ने कार को रौंदा; महिला की मौत, एक गंभीर
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, महू।
मानपुर नेशनल हाईवे पर तेज रफ्तार का कहर थम नहीं रहा। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे एबी रोड स्थित भैरूघाट पर एक बेकाबू ट्रक ने आगे चल रहे वाहनों को तिनके की तरह उड़ा दिया। इसकी चपेट में आई कार सवार भोपाल निवासी महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और कुछ वाहन डिवाइडर पर जा चढ़े।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रक (एमपी 15 एचए 1249) का चालक बेहद लापरवाही और तेज गति से वाहन चला रहा था। ढलान पर बेकाबू हुए ट्रक ने आगे चल रही कार और अन्य गाड़ियों को जोरदार टक्कर मार दी।
हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना मिलते ही मानपुर पुलिस ने मुस्तैदी दिखाई और तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को मलबे से बाहर निकाला।
अस्पताल पहुंचने से पहले थमी सांसें- हादसे में गंभीर रूप से घायल रजनी (34) पति विजय सिंह निवासी नेहरू नगर भोपाल को खून से लथपथ हालत में तुरंत मानपुर सीएचसी अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें महू के गेटवेल अस्पताल रैफर किया, लेकिन सिर और शरीर पर आई घातक चोटों के कारण रजनी ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया है।
आईसीयू में भर्ती हैं एसके राय
इस दर्दनाक हादसे में कार सवार 59 वर्षीय एसके राय पिता केदारनाथ निवासी भोपाल भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें महू के गेटवेल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी जान बचाने की हरसंभव कोशिश कर रही है।
पुलिस ने बहाल कराया यातायात
हादसे के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। पुलिस ने क्रेन की मदद से डिवाइडर पर फंसे दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को साइड में करवाया, जिसके बाद दोनों ओर से यातायात सुचारु हो सका।
संबंधित समाचार

2 हजार रुपए के डिवाइस से 9 चोर पकड़े:सांची पार्लर संचालक ने बनाया अलर्ट सिस्टम; दुकान में संदिग्ध हलचल होते ही मोबाइल पर आता है अलर्ट

रिटायर्ड बैंक मैनेजर से ठगी:ऐप के नाम पर बुजुर्ग को जाल में फंसाया; खाते से ट्रांसफर कराई बड़ी राशि

त्योहारों से पहले खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई:100 किलो संदिग्ध मावा किया जब्त; जांच के लिए भेजे सैंपल

देखिए वीडियो, खाद्य अनियमितताओं पर कड़ा प्रहार:फाइव स्टार होटल का किचन सील; खाद्य लाइसेंस भी सस्पेंड

गांजे के साथ दो तस्कर गिरफ्तार:चेकिंग के दौरान पकड़ाए; लाखों का नशा किया जब्त

बार-बार पेनकिलर लेने से बिगड़ी किडनी:31 साल के युवक का ट्रांसप्लांट; मां ने दी किडनी

सोना लेकर फरार अकाउंटेंट पर केस दर्ज:व्यापारी से 80 ग्राम का सोने का बिस्किट और लाखों के गहने लेकर भागा

मौसम में बदलाव से बढ़ रही चर्मरोगियों की संख्या:जिला अस्पताल में रोज 500 से अधिक ओपीडी

कार खरीदने वालों के लिए जरूरी खबर:1 सितंबर से महंगी होंगी इस कंपनी की कारें; कीमतों में होगी इतने रुपए तक बढ़ोतरी

देखिए वीडियो:धार्मिक स्थल पर नमाज पढ़ने का दावा; नागपंचमी पर ही पूजा की अनुमति, प्रशासन की ओर से आधिकारिक बयान का इंतजार

गुंजी में फंसे कैलाश मानसरोवर यात्री सुरक्षित निकाले:पोकलेन से दूसरी ओर पहुंचाया सामान

उत्तराखंड-गंगा-यमुना समेत 18 बड़ी नदियां गंदी:सीवर-टूरिज्म से बिगड़ी हालत

इस प्रसिद्ध मंदिर में भक्त ने दान की इतने लाख की चांदी:इतने किलो चांदी से बनी नई जलाधारी; भव्य स्वरूप में दर्शन दे रहे भगवान

विवाहिता और डेढ़ माह के बेटे की हत्या:दहेज में स्कॉर्पियो नहीं मिलने पर प्रताड़ना का आरोप; पति सहित 11 पर केस दर्ज

चंपत राय बोले-राम मंदिर निर्माण समिति अध्यक्ष ने मनमानी की:पूर्व आईएएस नृपेंद्र मिश्रा ने सलाह कभी नहीं मानी अपनी पसंद के लोग चुने

MP में 36 अफसरों के तबादले:ग्वालियर-सतना नगर निगम कमिश्नर बदले;10 जिलों के CEO जिला पंचायत भी इधर-उधर,अपर कलेक्टर, SDM और उप सचिव स्तर पर भी फेरबदल

रुद्रप्रयाग में मंदाकिनी नदी में डाला जा रहा कचरा

देखिए वीडियो:होमवर्क पूरा न करने पर थप्पड़; मासूम की कक्षा में बिगड़ी तबीयत,अस्पताल में मौत

अग्निवीर पर शादी का झांसा देकर रेप और हत्या का आरोप:जबरन गर्भपात कराया; अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया

नगर निगम कर्मियों ने की गुंडागर्दी रहवासी पर ईंट से कर दिया हमला:झूमाझटकी और जानलेवा हमला करने का लगाया आरोप
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!