नगर निगम के 31 साल पुराने खटारा टैंकर ने बीटेक की छात्रा को कुचला: छोटा बांगड़दा रोड पर हादसे में दोपहिया सवार युवती की मौत भाई गंभीर घायल
KHULASA FIRST
संवाददाता

टैंकर सहित भागे ड्राइवर को राहगीरों ने पीछा कर पकड़ा
खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सड़कों पर नगर निगम के दर्जनों पुराने और बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के दौड़ रहे जर्जर वाहनों पर यातायात व परिवहन विभाग का कोई नियंत्रण नहीं होने से ये आम नागरिकों के लिए काल साबित हो रहे हैं।
बुधवार दोपहर छोटा बांगड़दा क्षेत्र मंय वेदांत स्कूल के सामने निगम के ऐसे ही पानी के एक जर्जर टैंकर ने बाइक सवार भाई-बहन को जोरदार टक्कर मार दी।
इससे सिंबायोसिस यूनिवर्सिटी की बीटेक छात्रा अर्चिता झार (20) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका भाई प्रणय झार गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बावजूद चालक रुकने के बजाय टैंकर भगा ले गया, जिसे कुछ लोगों ने पीछा कर पकड़ा।
कटनी निवासी अर्चिता झार इंदौर से बीटेक की पढ़ाई कर रही थी, वहीं उसका भाई प्रणय झार, जो कटनी में एक निजी कंपनी में कार्यरत है, दो दिन पूर्व ही बहन से मिलने शहर आया था।
बुधवार दोपहर दोनों बाइक पर जा रहे थे, तभी निगम के बिना फिटनेस वाले 31 साल पुराने टैंकर (एमपी 09 केए 0449) ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे अर्चिता सड़क पर जा गिरी और टैंकर का पहिया उसके ऊपर से निकल गया।
हादसे के बाद आरोपी चालक शुभम उर्फ सोहन चौकसे (निवासी गांधी नगर) ने टैंकर को तेज गति में दौड़ाकर भागने का प्रयास किया, लेकिन घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पीछा कर उसे धरदबोचा और एरोड्रम थाना पुलिस के हवाले कर दिया।
थाना प्रभारी वेदेंद्र कुशवाह के मुताबिक मर्ग कायम कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया और टैंकर जब्त कर लिया गया। वहीं गंभीर रूप से घायल प्रणय को जूपिटर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
मामला सामने आने के बाद निगम प्रशासन ने आरोपी चालक शुभम चौकसे को तत्काल प्रभाव से बर्खास्त कर दिया।
शहर में 31 साल से भी ज्यादा पुराने कबाड़ और बिना फिटनेस वाले वाहनों को बेधड़क सड़कों पर उतारने की निगम प्रबंधन की घोर लापरवाही पर अब गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
हाल ही राजवाड़ा क्षेत्र में अनियंत्रित सिटी बस ने तीन लोगों को रौंद दिया था, जिसमें दो लोगों की जान चली गई। इस घटना के बाद भी निगम प्रशासन ने अपने कबाड़ और अनफिट वाहनों पर कोई कार्रवाई नहीं की, जिसका खामियाजा एक होनहार छात्रा को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा।
संबंधित समाचार

पिनेकल जमीन मामले में नया मोड़:दो महिलाओं को जमानत; अब मुख्य आरोपी की अग्रिम जमानत की कोशिश!

3.58 करोड़ के जमीन सौदे में धोखाधड़ी:अग्रिम जमानत खारिज

गेमिंग की आड़ में सट्टा 2 गिरफ्तार

फीनिक्स मॉल के पास भीषण हादसा:स्कॉर्पियो पलटने से युवक की मौत; कटर से गाड़ी काटकर निकाला शव

बच्चों से भरी स्कूल वैन पलटी:छुट्टी के बाद घर जा रहे थे स्टूडेंट; मची अफरा-तफरी

क्या ब्लैकमेलिंग के शिकार हो रहे थे बंटी:मदनलाल-छगनलाल ज्वेलर्स परिवार से जुड़ा था रियल एस्टेट कारोबारी

घेराव में पुलिस-कांग्रेस आमने-सामने:चुनाव आयोग पर वोट चोरी का आरोप

चलती नाव के इंजन में लगी आग:यात्रियों में मचा हड़कंप

भागीरथपुरा दूषित जलकांड पर हाई कोर्ट का बड़ा खुलासा:1990 से बेपटरी व्यवस्था अफसरों की घोर लापरवाही; फाइलों की सुस्ती ने छीनी जानें

कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवाल:कर्मचारी चयन बोर्ड परीक्षा में दिव्यांगों के अधिकारों का हनन

भारत-वेस्टइंडीज मैच से पहले साइबर ठग सक्रिय:क्राइम ब्रांच ने 10 फर्जी वेबसाइट चिन्हित की; टिकट का दे रहे झांसा

आज बोल रहा सारा जहान जय-जय हिंदुस्तान:पूरी दुनिया को नाज; शाबाश जांबाज कैप्टन मछार

शेयर बाजार में भारी गिरावट:सेंसेक्स-निफ्टी क्रैश; निवेशकों के चंद मिनटों में डूबे 8.5 लाख करोड़

लोन के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी:फाइनेंस कंपनी के पूर्व कर्मचारी और साथियों पर केस दर्ज

मानसून ने बढ़ाई निगम की चिंता:26 साल में दूसरा सबसे सूखा सीजन; घर-घर शुरू किया सर्वे

एशियन गेम्स 2026:क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत; अब इस दिन पाकिस्तान से होगा गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला

शाही मस्जिद विवाद के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की सख्ती:100 से ज्यादा अकाउंट-पेज किए ब्लॉक; 8 FIR में 34 आरोपी, 24 गिरफ्तार

MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े:कई शहरों में 3 हजार रुपए के पार पहुंची कीमत

लिफ्ट हादसे के बाद एक्शन मोड में नगर निगम:5000 भवनों की होगी जांच; असुरक्षित मिली तो तुरंत बंद होगा संचालन

राहुल गांधी के दौरे से पहले बैगा क्षेत्र में एक और मौत:11 साल की सुषमा ने तोड़ा दम; 6 दिन से चल रहा था इलाज
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!