जनजातीय गौरव दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज: धरती आबा बिरसा मुंडा को किया नमन; पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से गूंजा टंट्या मामा चौराहा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर रविवार को इंदौर में आदिवासी समाज ने उत्साह और एकजुटता के साथ भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई।
शहर के टंट्या मामा चौराहे पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में आदिवासी समाज के लोग शामिल हुए। इस दौरान पारंपरिक वेशभूषा, लोकनृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के जरिए जनजातीय संस्कृति की झलक देखने को मिली।
खास बात यह रही कि आयोजन में विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोग एक जाजम पर एकत्रित हुए और आदिवासी महापुरुषों के योगदान को याद किया।
रविवार सुबह से ही टंट्या मामा चौराहे पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जो दोपहर तक जारी रहा। विभिन्न क्षेत्रों से लोग रैलियों के रूप में आयोजन स्थल पर पहुंचे। यहां पहुंचकर समाजजनों ने टंट्या मामा की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक आदिवासी नृत्य और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी हुईं। ढोल-मांदल की थाप और पारंपरिक अंदाज में कलाकारों ने जनजातीय संस्कृति और परंपराओं का प्रदर्शन किया।
जय आदिवासी युवा शक्ति (जयस) के संस्थापक सदस्य जितेंद्र एसके ने बताया कि भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के अवसर पर सर्व आदिवासी समाज के विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधि एक साथ एकत्रित हुए हैं। सभी ने मिलकर धरती आबा बिरसा मुंडा को याद किया और उनके संघर्ष एवं योगदान को नमन किया।
उन्होंने बताया कि पिछले करीब 20 वर्षों से इस तरह का आयोजन किया जा रहा है। पहले बिरसा मुंडा, टंट्या भील और अन्य आदिवासी जननायकों के योगदान के बारे में आम लोगों के बीच सीमित जानकारी थी, जबकि देश की आजादी और जनजातीय अधिकारों के संघर्ष में इन महापुरुषों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। ऐसे आयोजनों का उद्देश्य नई पीढ़ी को उनके इतिहास और बलिदान से परिचित कराना है।
जनजातीय कार्य विभाग, इंदौर के विक्रम सिंह मसकोला ने बताया कि जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से देश के जनजातीय महापुरुषों और स्वतंत्रता संग्राम में उनके योगदान को याद किया जाता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस दिवस को जनजातीय समाज के गौरव और पहचान से जोड़ने का अवसर दिया गया है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम की तैयारियां करीब एक महीने पहले से शुरू कर दी गई थीं। इसके लिए जनजातीय बस्तियों में बैठकें आयोजित की गईं और लोगों को बिरसा मुंडा सहित अन्य जनजातीय क्रांतिकारियों के संघर्ष और योगदान के बारे में जानकारी दी गई। इसके बाद शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से लोग रैलियों के रूप में कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।
आयोजन में पारंपरिक नृत्य और सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। समाज के लोगों ने अपनी पारंपरिक कला, संस्कृति और रीति-रिवाजों को प्रस्तुत किया। कार्यक्रम के जरिए आदिवासी समाज की एकता, सांस्कृतिक पहचान और महापुरुषों के प्रति सम्मान का संदेश दिया गया।
इसी बीच रविवार को विश्व प्रीमैच्योरिटी डे के अवसर पर इंदौर में एक अलग सामाजिक जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। समय से पहले जन्म लेने वाले बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और भविष्य के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से 5 किलोमीटर की वॉक निकाली गई।
इसमें शहर के कई लोगों और परिवारों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में ज्वाला ऑर्गेनाइजेशन की संस्थापक डॉ. दिव्या गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं।
आयोजकों ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य समय से पहले जन्म लेने वाले बच्चों को लेकर समाज में फैली भ्रांतियों और डर को दूर करना है। साथ ही ऐसे बच्चों के बेहतर उपचार, देखभाल और उज्ज्वल भविष्य के प्रति लोगों को जागरूक करना भी इसका मकसद है।
संबंधित समाचार

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

ऑपरेशन मिडनाइट:1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार

बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर:खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम:पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना:कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा:ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

मेट्रो के समय में बदलाव:इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय

जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें:पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

धनकुबेर निकला SDO:अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा:लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

बाइक चोर का निकाला जुलूस:बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा:आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP

15 हजार रुपए का था सौदा:12 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार; लाइसेंस पर दस्तखत के लिए मांगी रिश्वत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!