इंदौर में पानी बचाने के लिए निगम का बड़ा फैसला: पुरानी पाइप लाइनों से सप्लाय होगी बंद; सभी 85 वार्डों में कराया जाएगा सर्वे
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
गर्मी के मौसम में संभावित जलसंकट से निपटने के लिए नगर निगम ने अभी से पानी बचाने की तैयारी शुरू कर दी है।
शहर के कई इलाकों में पानी की कमी बनी हुई है, जबकि कुछ क्षेत्रों में नई और पुरानी दोनों पाइप लाइनों से जलप्रदाय किया जा रहा है।
पुरानी पाइप लाइन से होने वाली सप्लाय बंद की जाएगी
अब निगम इस दोहरी व्यवस्था को खत्म करने की तैयारी में है। अमृत योजना के तहत जहां नई नर्मदा पाइप लाइन डालकर जलप्रदाय शुरू किया जा चुका है, वहां पुरानी पाइप लाइन से होने वाली सप्लाय बंद की जाएगी।
सभी 85 वार्डों में कराया जाएगा सर्वे
इसके लिए शहर के सभी 85 वार्डों में सर्वे कराया जाएगा। निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने जलप्रदाय विभाग के अधिकारियों को 30 दिन के भीतर सर्वे पूरा कर पुरानी लाइनों को डिस्कनेक्ट करने के निर्देश दिए हैं।
नई लाइन चालू होने के बाद भी पुरानी से क्यों हो रही सप्लाय?
नगर निगम के सामने यह बात आई है कि कई क्षेत्रों में अमृत योजना के तहत नई नर्मदा पाइप लाइन डालने के बावजूद पुरानी पाइप लाइन से भी पानी दिया जा रहा है।
कुछ इलाकों में दोनों लाइनों से अलग-अलग समय पर जलप्रदाय हो रहा है।
निगम पहले यह जांच करेगा कि नई पाइप लाइन पूरी तरह चालू है या नहीं और उससे पानी की सप्लाय में कोई तकनीकी परेशानी तो नहीं आ रही।
नई लाइन से पर्याप्त दबाव के साथ नियमित पानी मिलने की पुष्टि होने के बाद ही पुरानी पाइप लाइन को डिस्कनेक्ट किया जाएगा।
इसके बाद संबंधित क्षेत्र में केवल नई लाइन से जलप्रदाय होगा।
इंदौर को रोज मिल रहा 430 एमएलडी पानी
वर्तमान में इंदौर को नर्मदा से प्रतिदिन करीब 430 एमएलडी पानी मिल रहा है। शहर की जरूरतों को देखते हुए उपलब्ध पानी का बेहतर प्रबंधन करना जरूरी है।
निगम अधिकारियों का मानना है कि एक ही क्षेत्र में दो पाइप लाइनों से जलप्रदाय की व्यवस्था की समीक्षा की जानी चाहिए।
दोहरी सप्लाय बंद होने से बचने वाले पानी का उपयोग उन क्षेत्रों में किया जा सकेगा, जहां फिलहाल पानी की कमी बनी हुई है।
निगम का प्रयास है कि उपलब्ध नर्मदा जल का अधिकतम उपयोग हो और गर्मी के दौरान जलसंकट की स्थिति को नियंत्रित किया जा सके।
50 से ज्यादा इलाकों में दिन में दो बार मिल रहा पानी
नगर निगम के मुताबिक, शहर के 50 से अधिक क्षेत्रों में प्रतिदिन दो बार पानी पहुंच रहा है।
इनमें एक बार पुरानी और दूसरी बार नई पाइप लाइन से जलप्रदाय किया जा रहा है। जोन क्रमांक 7, 8, 9, 10, 18 और 22 के कई क्षेत्रों में ऐसी व्यवस्था सामने आई है।
सर्वे के दौरान इन इलाकों में नई पाइप लाइन के पानी का दबाव, वितरण और नियमित सप्लाय की स्थिति जांची जाएगी।
तकनीकी रूप से व्यवस्था सही पाए जाने के बाद पुरानी लाइन बंद करने की कार्रवाई होगी।
85 वार्डों में 30 दिन के भीतर पूरा होगा सर्वे
निगमायुक्त क्षितिज सिंघल ने जलप्रदाय विभाग के उपयंत्रियों, सहायक यंत्रियों और जोनल अधिकारियों को सर्वे की जिम्मेदारी सौंपी है।
अधिकारियों को सभी 85 वार्डों में ऐसे क्षेत्रों की पहचान करनी होगी, जहां नई पाइप लाइन चालू होने के बाद भी पुरानी लाइन से पानी दिया जा रहा है।
निर्देश दिए गए हैं कि अगले 30 दिनों में सर्वे पूरा कर पुरानी पाइप लाइनों को बंद करने की कार्रवाई की जाए।
हालांकि, नई लाइन की तकनीकी स्थिति संतोषजनक मिलने के बाद ही पुरानी लाइन को डिस्कनेक्ट किया जाएगा।
जलसंकट वाले क्षेत्रों को मिल सकती है राहत
नगर निगम की इस पहल का उद्देश्य पानी की अनावश्यक खपत रोककर उपलब्ध जल का बेहतर वितरण करना है।
दोहरी सप्लाय बंद होने से बचने वाले पानी को उन इलाकों तक पहुंचाने में मदद मिल सकती है, जहां गर्मी के दिनों में पानी की मांग बढ़ने पर परेशानी होती है।
संबंधित समाचार

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

ऑपरेशन मिडनाइट:1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार

बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर:खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम:पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना:कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा:ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

मेट्रो के समय में बदलाव:इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय

जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें:पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

धनकुबेर निकला SDO:अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा:लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

बाइक चोर का निकाला जुलूस:बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा:आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP

15 हजार रुपए का था सौदा:12 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार; लाइसेंस पर दस्तखत के लिए मांगी रिश्वत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!