खबर
Top News

बाइक चोर का निकाला जुलूस: बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 नवंबर 2026, 5:16 pm
शेयर करें:
बाइक चोर का निकाला जुलूस

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
मध्यप्रदेश के उज्जैन में पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग वारदातों का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पहली कार्रवाई में महाकाल थाना पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी को पकड़कर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की।

वहीं, दूसरी कार्रवाई में नीलगंगा थाना पुलिस ने सूने मकान का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बाइक चोरी के आरोपी का इलाके में जुलूस भी निकाला और उससे सरेराह उठक-बैठक लगवाई। दोनों मामलों का खुलासा रविवार शाम करीब 4 बजे किया गया।

घर के बाहर खड़ी बाइक चुराकर ले गया था आरोपी
पहला मामला महाकाल थाना क्षेत्र का है। कोट मोहल्ला निवासी सोहेल खान ने 23 सितंबर की रात करीब 11 बजे अपनी होंडा शाइन बाइक घर के बाहर खड़ी की थी। अगले दिन सुबह करीब 6 बजे जब वह बाहर आए तो बाइक गायब मिली। काफी तलाश करने के बाद भी बाइक का पता नहीं चला, जिसके बाद उन्होंने महाकाल थाने में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने भैरवगढ़ निवासी विशाल उर्फ आकाश उर्फ चीका वर्मा (उर्फ राज) को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर चोरी की होंडा शाइन बाइक भी बरामद कर ली गई।

कई थानों में दर्ज हैं चोरी सहित 8 मामले
पुलिस के मुताबिक, गिरफ्तार आरोपी विशाल का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। उसके खिलाफ महाकाल, भैरवगढ़, बड़नगर और नागदा थानों में चोरी सहित अन्य धाराओं के कुल 8 प्रकरण दर्ज हैं। आरोपी की आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए पुलिस ने क्षेत्र में उसका जुलूस निकाला। इस दौरान उससे सड़क पर उठक-बैठक भी लगवाई गई।

सूने मकान का ताला तोड़कर चुराए थे सोने-चांदी के जेवर
दूसरा मामला नीलगंगा थाना क्षेत्र का है। इंदौर रोड स्थित टीला तालाब के पास रहने वाली कमलेश सोलंकी के सूने मकान को बदमाशों ने निशाना बनाया था। आरोपी घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ले गए थे। इस मामले में देवेंद्र सिंह सोलंकी की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू की थी। पुलिस चोरी गए सामान और आरोपियों की तलाश कर रही थी।

ज्वेलर्स की दुकान पर जेवर बेचने पहुंचे तो पकड़े गए
जांच के दौरान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध सिद्धि कॉलोनी स्थित एक सुनार की दुकान पर चोरी के जेवर बेचने पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही नीलगंगा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दी।

पुलिस को देखकर दोनों संदिग्ध भागने लगे, लेकिन पुलिसकर्मियों ने पीछा कर उन्हें पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम भोलाराम यादव (20) और हरी यादव (18), निवासी कमला नेहरू नगर बताए।

55 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवर बरामद
पुलिस ने दोनों आरोपियों से पूछताछ की और उनकी निशानदेही पर चोरी के जेवर बरामद किए। इनमें एक सोने की अंगूठी, चांदी की पायजेब, बिछुड़ी और अन्य आभूषण शामिल हैं।

पुलिस के अनुसार, बरामद जेवरों की कुल कीमत करीब 55 हजार रुपए है। भोलाराम यादव के पास से लगभग 30 हजार रुपए कीमत की सोने की अंगूठी, जबकि हरी यादव के पास से करीब 25 हजार रुपए कीमत के चांदी के जेवर बरामद किए गए।

तीनों आरोपियों को कोर्ट में पेश करेगी पुलिस
उज्जैन पुलिस ने दोनों अलग-अलग मामलों में कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एक मामले में चोरी की बाइक और दूसरे मामले में करीब 55 हजार रुपए के सोने-चांदी के जेवर बरामद किए गए हैं। पुलिस अब तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है।


संबंधित समाचार

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन
Top News

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

about 8 hours ago
ऑपरेशन मिडनाइट
Top News

ऑपरेशन मिडनाइट:1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार

about 8 hours ago
बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर
Top News

बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर:खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस

about 8 hours ago
सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे
Top News

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

about 8 hours ago
सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम
Top News

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम:पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

about 8 hours ago
टीआई हत्याकांड मामला
Top News

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

about 8 hours ago
तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना
Top News

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना:कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

about 8 hours ago
पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की
Top News

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

about 8 hours ago
क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक
Top News

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

about 8 hours ago
नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना
Top News

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

about 8 hours ago
इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा
Top News

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा:ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

about 8 hours ago
मेट्रो के समय में बदलाव
Top News

मेट्रो के समय में बदलाव:इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय

about 9 hours ago
जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें
Top News

जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें:पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में

about 9 hours ago
गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार
Top News

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

about 9 hours ago
धनकुबेर निकला SDO
Top News

धनकुबेर निकला SDO:अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन

about 9 hours ago
महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा
Top News

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा:लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े

about 9 hours ago
4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार
Top News

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

about 9 hours ago
वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा
Top News

वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा:आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP

about 9 hours ago
15 हजार रुपए का था सौदा
Top News

15 हजार रुपए का था सौदा:12 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार; लाइसेंस पर दस्तखत के लिए मांगी रिश्वत

about 9 hours ago
मारपीट से दहशत में आए पति-पत्नी ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग
Top News

मारपीट से दहशत में आए पति-पत्नी ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग:2 साल की मासूम बोगी में छूटी; RPF ने सुरक्षित बचाया

about 9 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!