कुत्ते की एक हरकत पर खूनी बवाल!: पिता-पुत्र ने दंपति को लाठी-तलवार से पीटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
मध्यप्रदेश के ग्वालियर में पालतू कुत्ते के पड़ोसी की गाड़ी पर पेशाब करने को लेकर ऐसा विवाद हुआ कि मामला मारपीट और धारदार हथियार से हमले तक पहुंच गया। मुरार थाना क्षेत्र के रिसाला बाजार में हुई इस घटना में आरोप है कि नाराज पड़ोसी पिता-पुत्र ने एक व्यक्ति पर लाठी-डंडों और तलवार से हमला कर दिया।
बीच-बचाव करने पहुंची उसकी पत्नी को भी आरोपियों ने नहीं छोड़ा और उसके साथ मारपीट की। पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है। पीड़ित की शिकायत और फुटेज के आधार पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
कुत्ते के गाड़ी पर पेशाब करने से शुरू हुआ विवाद
पुलिस के मुताबिक, रिसाला बाजार निवासी सोनू राठौर (40), पिता पन्नालाल राठौर, 9 नवंबर की रात करीब 11:30 बजे अपने पालतू कुत्ते को घुमाने निकले थे। इसी दौरान उनका कुत्ता पड़ोस में रहने वाले कल्लू राठौर की खड़ी गाड़ी पर पेशाब कर बैठा। इस बात से कल्लू नाराज हो गया और देखते ही देखते विवाद शुरू हो गया।
आरोप है कि कुछ ही देर में कल्लू अपने बेटे रोहित के साथ लाठी-डंडे और तलवार लेकर सोनू के पास पहुंच गया। दोनों ने उनके साथ गाली-गलौज शुरू कर दी। सोनू ने जब इसका विरोध किया तो पिता-पुत्र ने उन पर हमला कर दिया।
तलवार से आंख के पास किया वार, जमीन पर गिर पड़े सोनू
आरोपियों ने सोनू के साथ लात-घूंसों और लाठी-डंडों से मारपीट की। इसी दौरान कल्लू ने अपने हाथ में मौजूद धारदार हथियार से सोनू की बाईं आंख के पास वार कर दिया। हमले में सोनू घायल होकर जमीन पर गिर पड़े। अचानक हुए इस हमले से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया।
बचाने पहुंची पत्नी को भी नहीं छोड़ा
सोनू की चीख-पुकार सुनकर उनकी पत्नी कविता राठौर उन्हें बचाने के लिए मौके पर पहुंचीं। आरोप है कि हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान कविता के दाहिने पैर के घुटने में चोट आई।
मौके पर मौजूद तरुण राजे और मोहित तिवारी ने बीच-बचाव कर किसी तरह दोनों पक्षों को अलग कराया और मामला शांत करवाया। आरोप है कि जाते-जाते पिता-पुत्र ने सोनू और उनके परिवार को धमकी भी दी। उन्होंने कहा कि यदि उनका कुत्ता दोबारा इस तरफ दिखाई दिया तो वे जान से मार देंगे।
सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई पूरी घटना
मारपीट की यह घटना आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। फुटेज में आरोपियों के लाठी-डंडों और धारदार हथियार के साथ हमले की तस्वीरें सामने आई हैं। घटना के करीब पांच दिन बाद पीड़ित दंपति ने मुरार थाने पहुंचकर लिखित और मौखिक शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी कल्लू राठौर और उसके बेटे रोहित के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
पिता-पुत्र फरार, पुलिस कर रही तलाश
मुरार थाना प्रभारी गोविंद बगोली ने बताया कि पीड़ित की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। दोनों की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल मामूली बात से शुरू हुआ यह विवाद गंभीर मारपीट और हथियार से हमले के मामले में बदल गया है। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज और पीड़ितों के बयानों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
संबंधित समाचार

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

ऑपरेशन मिडनाइट:1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार

बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर:खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम:पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना:कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा:ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

मेट्रो के समय में बदलाव:इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय

जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें:पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

धनकुबेर निकला SDO:अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा:लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

बाइक चोर का निकाला जुलूस:बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा:आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP

15 हजार रुपए का था सौदा:12 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार; लाइसेंस पर दस्तखत के लिए मांगी रिश्वत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!