भरोसे का कार्ड, ठगी का कारोबार... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार: कार्ड रोटेशन के नाम पर पिता-पुत्र ने उड़ाए थे एक करोड़ से ज्यादा रुपए
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
नंदा नगर में गारमेंट्स और ज्वेलर्स की दुकान चलाने वाले पिता-पुत्र ने क्रेडिट कार्ड स्वैप और रोटेशन के नाम पर ग्राहकों को एक करोड़ रुपए से ज्यादा की चपत लगा दी। खुलासा फर्स्ट के प्रमुखता से खुलासे के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पिता को तो गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन बेटा फरार है।
दूसरी ओर, सोरायसिस से परेशान बुजुर्ग महिला को बीमारी कैंसर में बदलने का डर दिखाकर इलाज के नाम पर करीब एक लाख रुपए ऐंठ लिए गए। किशनगंज में साइबर ठगों ने एक बुजुर्ग के लाखों रुपए उड़ा दिए।
नंदा नगर स्थित विजय गारमेंट्स और विजय ज्वेलर्स के संचालक भूरालाल मोहने और उसके बेटे विजय पर एक करोड़ रुपए से ज्यादा की धोखाधड़ी का आरोप है। टीआई पंकज द्विवेदी के मुताबिक आरोपी ग्राहकों को कमीशन का लालच देकर क्रेडिट कार्ड स्वैप करने और आउटस्टैंडिंग अमाउंट चुकाने का भरोसा दिलाते थे।
शुरुआत में छोटी रकम लौटाकर विश्वास जीतते, फिर सात से नौ क्रेडिट कार्ड तक हासिल कर उनकी लिमिट खर्च कर देते थे। शिकायतकर्ता शुभम टांक के सात कार्ड से 24.44 लाख रुपए खर्च किए और पांच लाख रुपए अलग ट्रांसफर कराए। सूरज भान के कार्ड से जुड़े मामले में 16.50 लाख की लिमिट खर्च करने के साथ 11 लाख रुपए अलग लिए गए। एक अन्य ग्राहक के कार्ड से 5.67 लाख खर्च किए और गोल्ड छुड़ाने के नाम पर 15.80 लाख रुपए लिए। पुलिस ने भूरालाल को गिरफ्तार कर लिया है, विजय फरार है।
दो घंटे में खाते से 8 लाख पार... किशनगंज के समर्थ पार्क निवासी 62 वर्षीय शरद मंडलोई के साथ भी साइबर धोखाधड़ी हुई। अज्ञात आरोपियों ने 2 नवंबर की रात 9 से 11 बजे के बीच उनके 8 लाख 1 हजार रुपए हड़प लिए। मंडलोई की शिकायत पर 14 नवंबर को पुलिस ने केस दर्ज कर बैंक खातों और ट्रांजेक्शन की जांच शुरू कर दी है।
बीमारी का डर दिखाकर 15 बूंद खून निकाला
एमआईजी थाना क्षेत्र में 65 वर्षीय महिला को सोरायसिस के इलाज के नाम पर ठग लिया गया। 11 अक्टूबर को राजकुमार मंडी जाते समय रवि नामक युवक ने अहमदाबाद के डॉक्टर से इलाज कराने का भरोसा दिया। अगले दिन दो लोग मास्क और ग्लव्स पहनकर घर पहुंचे।
एक ने खुद को डॉक्टर बताया और बीमारी के कैंसर में बदलने का डर दिखाया। हाथ में चीरा लगाकर डिवाइस से खून निकाला, क्रीम लगाकर त्वचा सफेद की और इसे मवाद बताया। आरोपियों ने करीब 15 बूंद खून निकालकर 95 हजार रुपए का बिल बनाया। बेटे को गर्म पानी और जूस लाने जैसे कामों में उलझाकर वारदात को अंजाम दिया।
संबंधित समाचार

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

ऑपरेशन मिडनाइट:1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार

बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर:खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम:पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना:कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा:ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

मेट्रो के समय में बदलाव:इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय

जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें:पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

धनकुबेर निकला SDO:अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा:लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

बाइक चोर का निकाला जुलूस:बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा:आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP

15 हजार रुपए का था सौदा:12 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार; लाइसेंस पर दस्तखत के लिए मांगी रिश्वत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!