8वीं की छात्रा से गैंगरेप: कोचिंग से लौटते समय दो बदमाश अगवा कर ले गए; पॉक्सो एक्ट के तहत FIR दर्ज
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
शहर के बहोड़ापुर थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है।
आरोप है कि कोचिंग से घर लौट रही कक्षा आठवीं की छात्रा को दो युवक जबरन अपने साथ ले गए और एक खाली तलघर में उसके साथ दुष्कर्म किया।
बारी-बारी दुष्कर्म किया
घटना 14 नवंबर को दोपहर करीब 1:45 बजे की बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, इमरान और आर्यन नाम के दो युवकों पर छात्रा को स्कूटी से दरगाह के पास स्थित एक खाली तलघर में ले जाने का आरोप है। शिकायत के मुताबिक, वहां दोनों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया।
विरोध करने पर मारपीट और धमकी देने का आरोप
पीड़िता की शिकायत के अनुसार, विरोध करने और शोर मचाने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की। साथ ही घटना के बारे में किसी को बताने पर बदनाम करने की धमकी भी दी।
कुछ देर बाद आरोपियों को छात्रा की मां के आसपास पहुंचने की जानकारी मिली तो वे उसे सड़क पर छोड़कर फरार हो गए।
मां को बताई आपबीती, थाने पहुंचकर दर्ज कराई शिकायत
देर शाम छात्रा की मां उसे तलाशते हुए निकलीं। रास्ते में छात्रा मिलने पर उसने रोते हुए मां को पूरी घटना बताई।
इसके बाद मां और चाचा उसे लेकर बहोड़ापुर थाने पहुंचे और लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने छात्रा का मेडिकल परीक्षण कराया।
शनिवार रात इमरान और आर्यन के खिलाफ अपहरण, मारपीट, सामूहिक दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस
बहोड़ापुर थाना प्रभारी आलोक सिंह परिहार के मुताबिक, मामले में नामजद दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश कर रही है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
संबंधित समाचार

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

ऑपरेशन मिडनाइट:1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार

बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर:खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम:पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना:कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा:ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

मेट्रो के समय में बदलाव:इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय

जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें:पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

धनकुबेर निकला SDO:अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा:लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

बाइक चोर का निकाला जुलूस:बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा:आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP

15 हजार रुपए का था सौदा:12 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार; लाइसेंस पर दस्तखत के लिए मांगी रिश्वत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!