खबर
Top News

क्या फिरोज खान लैंड जिहाद में भी है भागीदार: हिंदू रहवासियों ने लगाया आरोप... डराकर खाली कराए जा रहे फ्लैट, तोड़-फोड़ भी की जा रही है

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

15 नवंबर 2026, 3:53 pm
शेयर करें:
क्या फिरोज खान लैंड जिहाद में भी है भागीदार

श्रीदेवी अपार्टमेंट में किया खेल, शहजाद के साथ मिलकर खरीदे कई फ्लैट

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
करोड़ों की अनुपातहीन संपत्ति के मामले में लोकायुक्त के शिकंजे में आए निलंबित पीटीसी हेड कांस्टेबल फिरोज खान की संपत्तियों को लेकर एक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है। लोकायुक्त की जांच में उसके पास इंदौर के एमआईजी थाना क्षेत्र के श्रीनगर कांकड़ में एक फ्लैट होने की बात सामने आई थी।

‘खुलासा फर्स्ट’ की पड़ताल में खुलासा हुआ है कि उसके श्रीनगर कांकड़ के श्रीदेवी अपार्टमेंट में एक नहीं, आधा दर्जन से ज्यादा फ्लैट हैं, जो कि उसने वहीं रहने वाले अपने परिचित शहजाद खान के जरिए उसके रिश्तेदारों के नाम पर पार्टनरशिप में खरीदे हैं। फिरोज खान का ये पार्टनर इन फ्लैटों के जरिए लैंड जिहाद और लव जिहाद को अंजाम दिया गया। पेश है... इस चौंकाने वाले मामले को लेकर खास खबर...।

30 फ्लैटों की मल्टी में बदलता गया संपत्ति का गणित... श्रीदेवी अपार्टमेंट करीब 30 साल पुरानी पांच मंजिला इमारत है। रहवासियों के मुताबिक- करीब 12-13 साल पहले शहजाद खान यहां रहने आया था। शुरुआत में उसने खुद और अपने परिवार के लिए कुछ फ्लैट खरीदे।

धीरे-धीरे उसने अपने रिश्तेदारों के नाम पर भी फ्लैट खरीदना शुरू कर दिया। रहवासियों का दावा है कि उसके पास और उसके परिवार के कब्जे में करीब 10 फ्लैट हैं। इसके बाद उसने निलंबित हेड कांस्टेबल फिरोज खान को भी इस संपत्ति के कारोबार में साझेदार बनाया।

आरोप है कि फिरोज के नाम पर सीधे फ्लैट नहीं खरीदे गए, बल्कि रिश्तेदारों के नाम पर संपत्तियां लेकर उनमें उसकी हिस्सेदारी रखी गई। इस तरह फिरोज के पांच से छह फ्लैटों में साझेदारी है।

रोशनी वर्मा और माजिद ने बना दिए खंडहर
मल्टी के रहवासियों ने सबसे गंभीर आरोप फ्लैटों में की गई तोड़-फोड़ को लेकर लगाए हैं। उनका कहना है कि शहजाद खान ने फिरोज खान के जरिए जब फ्लैट खरीदे तो सबसे पहले 55 नंबर फ्लैट में रोशनी वर्मा (लोकायुक्त विभाग में दर्ज केस में फिरोज की सह आरोपी) को ठहराया गया।

रोशनी के पास कई फ्लैटों की चाबियां रहती थीं और उसी के माध्यम से फ्लैटों में तोड़-फोड़ कराई जाती थी। फ्लैट नंबर 54, 56 और 40 में तोड़-फोड़ किए जाने के आरोप हैं, वहीं माजिद खान के फ्लैट नंबर 52 में भी तोड़-फोड़ की गई। आरोप है कि फ्लैटों के दरवाजे, खिड़कियां और दीवारें तक तोड़ दी गईं।

कुछ स्थानों पर पिलर को भी नुकसान पहुंचाने की बात रहवासियों ने कही है। मल्टी में रहने वाले परिवारों को डर था कि इस तरह की तोड़-फोड़ से पांच मंजिला इमारत की मजबूती प्रभावित हो सकती है। छत पर करीब 50 हजार लीटर क्षमता की पानी की टंकी होने के कारण रहवासियों ने संरचना को नुकसान पहुंचने की आशंका भी जताई।

उनका कहना है कि फ्लैटों को रहने लायक नहीं छोड़ने के पीछे मकसद दूसरे परिवारों को परेशान कर उन्हें संपत्ति बेचने या मकान खाली करने के लिए मजबूर करना था।

अक्टूबर-2025 में की थी शिकायत
रहवासियों के मुताबिक अक्टूबर-2025 में शहजाद खान, फिरोज खान के इशारे पर रोशनी वर्मा और माजिद खान द्वारा फ्लैटों में तोड़-फोड़ कराई जाती थी। शिकायतकर्ता इतने भयभीत थे कि उन्होंने आरोपियों के नाम लिखने के बजाय अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दी। शिकायत की जानकारी संबंधित लोगों तक पहुंच गई और

पुलिस के पहुंचने से पहले ही रोशनी वर्मा फ्लैट नंबर 55 पर तो माजिद खान 52 नंबर फ्लैट पर ताला लगाकर गायब हो गए। पुलिस आई तो उन्हें तोड़-फोड़ के सबूत मिले। एक दिन बाद में रोशनी चुपचाप आई और अपना सामान लेकर चली गई। इसके बाद से वह दिखाई नहीं दी।

किरायेदारों को लेकर भी गंभीर सवाल
रहवासियों ने शहजाद खान पर आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को फ्लैट किराये पर देने के आरोप लगाए हैं। उनका दावा है कि वह कई फ्लैटों का किराया खुद वसूलता है और किरायेदारी के अनुबंध थाने में जमा नहीं कराए जाते। मल्टी में पहले रहे रेहान नामक युवक ने कुछ महीनों पहले एक ख्यात कव्वाल के नाबालिग बेटे की निर्मम हत्या कर दी थी।

आरोप है कि गलत करने की नीयत के चलते उसने (नाबालिग बेटे ने) विरोध किया था। उसका भाई भी पहले हत्या के आरोप में जेल जा चुका था। बावजूद इसके आपराधिक प्रवृत्ति के परिवार को फ्लैट किराये पर दिया गया। फिलहाल रेहान और उसका पूरा परिवार जेल में हैं।

इसी तरह फ्लैट नंबर 21 और बाद में 46 में रहे सैफुद्दीन अंसारी को लेकर भी रहवासियों ने कहा कि इसके भी आपराधिक गतिविधियों से जुड़े होने की जानकारी सामने आने के बावजूद शहजाद ने किरायेदारी और पुलिस सत्यापन को लेकर गंभीरता नहीं बरती गई।

सैफुद्दीन भी एक हिंदू युवती के साथ लिव इन में रहता था। शहजाद को इसकी जानकारी थी। इसके अलावा फ्लैट नंबर 44 में एक हिंदू युवती और मुस्लिम डॉक्टर के लिव-इन में रहने का मामला भी सामने आया था। डॉक्टर ने युवती का शोषण किया।

डराया-धमकाया, फोटो-वीडियो वगैरह सब बनाए और गायब हो गया। युवती ने करणी सेना के एक हिंदूवादी नेता मानसिंह राजावत के जरिए एमआईजी थाने में आरोपी डॉक्टर के खिलाफ जून-2026 में केस दर्ज करवाया था। पिछले दिनों खुद करणी सेना पदाधिकारी राजावत हत्या के गंभीर केस में उलझकर जेल चला गया। युवती अकेली पड़ गई तो वह भी अभी गायब है।

अब आठ परिवार ही रह रहे, बाकी फ्लैटों को लेकर विवाद
रहवासियों के अनुसार अपार्टमेंट में पहले बड़ी संख्या में परिवार रहते थे, लेकिन अब केवल आठ परिवार बचे हैं। इनमें छह हिंदू और दो मुस्लिम परिवार हैं। शहजाद लंबे समय से पूरी मल्टी खरीदने की बात कहता रहा है।

इसके लिए उसने अलग-अलग लोगों पर दबाव बनाया और रिश्तेदारों के नाम पर फ्लैट खरीदे। हालांकि, संपत्तियों के वास्तविक स्वामित्व, खरीद में लगी रकम और कथित साझेदारी की पुष्टि दस्तावेजों से होना बाकी है।

अब जांच के घेरे में फिरोज के साथ शहजाद की भूमिका
लोकायुक्त की कार्रवाई में फिरोज खान की करोड़ों की संपत्ति का मामला पहले ही सामने आ चुका है। अब श्रीदेवी अपार्टमेंट में उसके कथित निवेश, रिश्तेदारों के नाम पर खरीदे गए फ्लैटों, किराये से होने वाली कमाई और शहजाद खान के साथ उसकी साझेदारी की जांच महत्वपूर्ण हो गई है।

यदि फ्लैटों की खरीद में फिरोज की रकम लगी है तो यह भी जांच का विषय है कि संपत्तियां किन लोगों के नाम पर खरीदी गईं और उनका वास्तविक लाभ किसे मिल रहा था, वहीं फ्लैटों में तोड़-फोड़, इमारत की संरचना को नुकसान और रहवासियों को धमकाने के आरोपों की भी निष्पक्ष जांच जरूरी है।

संबंधित समाचार

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन
Top News

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

about 6 hours ago
ऑपरेशन मिडनाइट
Top News

ऑपरेशन मिडनाइट:1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार

about 6 hours ago
बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर
Top News

बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर:खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस

about 6 hours ago
सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे
Top News

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

about 6 hours ago
सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम
Top News

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम:पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

about 6 hours ago
टीआई हत्याकांड मामला
Top News

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

about 6 hours ago
तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना
Top News

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना:कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

about 6 hours ago
पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की
Top News

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

about 6 hours ago
क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक
Top News

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

about 7 hours ago
नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना
Top News

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

about 7 hours ago
इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा
Top News

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा:ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

about 7 hours ago
मेट्रो के समय में बदलाव
Top News

मेट्रो के समय में बदलाव:इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय

about 7 hours ago
जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें
Top News

जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें:पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में

about 7 hours ago
गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार
Top News

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

about 7 hours ago
धनकुबेर निकला SDO
Top News

धनकुबेर निकला SDO:अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन

about 7 hours ago
महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा
Top News

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा:लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े

about 7 hours ago
4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार
Top News

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

about 7 hours ago
बाइक चोर का निकाला जुलूस
Top News

बाइक चोर का निकाला जुलूस:बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

about 7 hours ago
वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा
Top News

वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा:आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP

about 7 hours ago
15 हजार रुपए का था सौदा
Top News

15 हजार रुपए का था सौदा:12 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार; लाइसेंस पर दस्तखत के लिए मांगी रिश्वत

about 8 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!