15 हजार रुपए का था सौदा: 12 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार; लाइसेंस पर दस्तखत के लिए मांगी रिश्वत
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
व्यापार के लिए लाइसेंस जारी करने के एवज में रिश्वत मांगना पंचायत सचिव को भारी पड़ा। आर्थिक अपराध प्रकोष्ठ (ईओडब्ल्यू) ने श्यामा साहू को 12 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया। आरोपी सचिव ने आवेदक से 15 हजार रुपए की मांग की थी। शिकायत मिलने पर ईओडब्ल्यू ने जाल बिछाया और पेट्रोल पंप पर रिश्वत की रकम लेते ही उसे दबोच लिया।
मामला खुड़ैल तहसील की ग्राम पंचायत असरावद बुजुर्ग का है। ग्राम रेणुका टेकरी निवासी अनोखी पिता नारायण गवलिया ने एसपी ईओडब्ल्यू को शिकायत की थी। व्यवसाय शुरू करना चाहता था। ग्राम पंचायत असरावद बुजुर्ग में लाइसेंस जारी करने के लिए आवेदन दिया था।
सचिव श्यामा साहू के हस्ताक्षर होना थे। सचिव ने 15 हजार रुपए रिश्वत मांगी। एसपी के निर्देश पर विशेष ट्रैप दल गठित किया गया। ईओडब्ल्यू की रणनीति के मुताबिक आवेदक पंचायत सचिव को 12 हजार रुपए देने पहुंचा। खुड़ैल क्षेत्र में 7 मील स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर जैसे ही सचिव ने रिश्वत ली, आवेदक ने पूर्व निर्धारित संकेत देकर टीम को सूचना दी।
घेराबंदी कर तैयार ईओडब्ल्यू की टीम ने तत्काल श्यामा साहू को पकड़ लिया। ईओडब्ल्यू के मुताबिक रिश्वत मांगने और लेने से जुड़े तकनीकी एवं डिजिटल साक्ष्य हैं। भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा 7 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है।
डीएसपी नंदिनी शर्मा और योगेंद्रसिंह सिसोदिया, निरीक्षक कैलाशचंद्र पाटीदार, आमोदसिंह राठौर तथा अन्य अधिकारी-कर्मचारी कार्रवाई में शामिल रहे।
संबंधित समाचार

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

ऑपरेशन मिडनाइट:1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार

बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर:खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम:पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना:कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा:ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

मेट्रो के समय में बदलाव:इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय

जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें:पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

धनकुबेर निकला SDO:अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा:लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

बाइक चोर का निकाला जुलूस:बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा:आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP

मारपीट से दहशत में आए पति-पत्नी ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग:2 साल की मासूम बोगी में छूटी; RPF ने सुरक्षित बचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!