महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा: लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, मंदसौर।
मध्यप्रदेश के मंदसौर जिले के गरोठ सिविल अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद जमकर हंगामा हो गया। महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों और भीम आर्मी के सदस्यों ने अस्पताल में जमकर तोड़फोड़ की। प्रदर्शनकारियों ने लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच तोड़ दिए।
अस्पताल में रखी दवाइयां और अन्य सामान भी फेंक दिया। अचानक हुए इस घटनाक्रम से अस्पताल में अफरा-तफरी मच गई। अपनी जान बचाने के लिए डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को वहां से भागना पड़ा, जबकि वार्ड में भर्ती मरीजों ने डर के कारण दरवाजे बंद कर लिए। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
डिलीवरी के बाद बिगड़ी प्रसूता की तबीयत, झालावाड़ में मौत
जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार सुबह आशा बागरी को उनके पति जगदीश बागरी प्रसव के लिए गरोठ सिविल अस्पताल लेकर पहुंचे थे। यहां उन्हें भर्ती कराया गया था। शनिवार सुबह डिलीवरी के बाद अचानक उनकी तबीयत बिगड़ने लगी।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद चिकित्सकों ने महिला को राजस्थान के झालावाड़ रेफर कर दिया। हालांकि, वहां पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। प्रसूता की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में आक्रोश फैल गया।
शव अस्पताल पहुंचते ही भड़का आक्रोश, जमकर की तोड़फोड़
शनिवार शाम जब प्रसूता का शव गरोठ अस्पताल पहुंचा, तो परिजनों ने अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई। उन्होंने मामले में मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने और लापरवाही के दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इसी दौरान अस्पताल परिसर में विवाद बढ़ गया और परिजनों ने जमकर हंगामा शुरू कर दिया। लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच तोड़ दिए गए। अस्पताल में रखी दवाइयां और अन्य सामान भी इधर-उधर फेंक दिया गया।
डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ ने भागकर बचाई जान
तोड़फोड़ के दौरान अस्पताल में मौजूद डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ में दहशत फैल गई। कर्मचारियों ने किसी तरह वहां से भागकर अपनी जान बचाई। वहीं, अस्पताल में इलाज करा रहे मरीज और उनके परिजन भी घबरा गए। कई मरीजों ने डर के कारण वार्ड के दरवाजे बंद कर लिए।
घटना के बाद अस्पताल परिसर में तनाव की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा और स्थिति को संभालने का प्रयास किया।
भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष भी पहुंचे, कर्मचारियों को सस्पेंड करने की मांग
रविवार सुबह भीम आर्मी आजाद पार्टी के जिला अध्यक्ष प्रिंस उर्फ शंभू सूर्यवंशी भी अस्पताल पहुंचे। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल के डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ को निलंबित करने के साथ उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि प्रसूता की मौत के लिए जिम्मेदार कर्मचारियों पर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन किया जाएगा।
अधिकारियों को भेजा ज्ञापन, मेडिकल बोर्ड से होगा पोस्टमार्टम
ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर डॉ. मनीष पंजाबी ने बताया कि परिजनों की ओर से दिया गया ज्ञापन वरिष्ठ अधिकारियों को भेज दिया गया है। इस मामले में उनसे मार्गदर्शन मांगा गया है। उन्होंने कहा कि जांच में किसी भी तरह की लापरवाही सामने आने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, गरोठ थाना पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रसूता का पोस्टमार्टम मेडिकल बोर्ड से कराया जाएगा, ताकि मौत के कारणों का पता लगाया जा सके।
गरोठ अस्पताल में महिला डॉक्टर की कमी का मुद्दा भी उठा
इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने गरोठ सिविल अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि अस्पताल में महिला रोग विशेषज्ञ की कमी के कारण गर्भवती महिलाओं को इलाज और प्रसव के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार प्रसूताओं को बेहतर उपचार के लिए दूसरे शहरों में रेफर करना पड़ता है।
संबंधित समाचार

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

ऑपरेशन मिडनाइट:1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार

बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर:खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम:पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना:कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा:ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

मेट्रो के समय में बदलाव:इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय

जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें:पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

धनकुबेर निकला SDO:अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

बाइक चोर का निकाला जुलूस:बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा:आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP

15 हजार रुपए का था सौदा:12 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार; लाइसेंस पर दस्तखत के लिए मांगी रिश्वत

मारपीट से दहशत में आए पति-पत्नी ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग:2 साल की मासूम बोगी में छूटी; RPF ने सुरक्षित बचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!