सड़क पर तेल की चिकनाई बनी हादसों की वजह
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
शहर की सड़कों पर वाहनों से टपकने वाला तेल दोपहिया वाहन चालकों के लिए हादसों का कारण बन रहा है। शनिवार को भंडारी ब्रिज से परदेसीपुरा की ओर जाने वाले मार्ग पर सड़क पर फैली तेल की चिकनाई के कारण वाहन चालक फिसलकर गिरने लगे।
जागरूक लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद एमजी रोड थाना पुलिस मौके पर पहुंची। नगर निगम को सूचना देकर सड़क पर तत्काल चूना पाउडर डलवाया गया।
प्रत्यक्षदर्शी नीलेश परिहार के अनुसार विद्युत मंडल का एक वाहन डीपी लेकर इस मार्ग से गुजरा था। वाहन से तेल टपकने के कारण सड़क पर चिकनाई फैल गई, जो दोपहिया वाहन चालकों के लिए खतरा बन गई। सड़क पर वाहनों का भारी दबाव होने से जोखिम और बढ़ गया।
कल यह दूसरी ऐसी घटना सामने आई। सुबह मृगनयनी शोरूम के सामने भी किसी अज्ञात वाहन से तेल या चिपचिपा पदार्थ सड़क पर फैल गया था। इसके कारण कई लोग चोटिल हुए। दोपहर में भंडारी ब्रिज पर भी इसी तरह की घटना सामने आई।
जोन क्रमांक 56 के सहायक दरोगा जगदीश पढ़ोना ने बताया कि वायरलेस सेट पर सूचना मिलने के बाद वे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सड़क पर तेलीय पदार्थ फैला होने से चूना पाउडर डलवाया गया, जिससे फिसलन कम कर स्थिति को काबू में किया गया।
सड़क पर तेल फैलाने वाले वाहनों पर निगरानी जरूरी: शहर में लगातार ऐसी घटनाएं सामने आना सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े करता है। वाहन से तेल या अन्य चिकनाई वाला पदार्थ सड़क पर गिरने से वाहन चालकों की जान जोखिम में पड़ जाती है।
समय रहते पुलिस और नगर निगम की कार्रवाई से बड़ा हादसा टल सकता है, लेकिन ऐसे मामलों में जिम्मेदार वाहन की पहचान कर रोकथाम करना भी जरूरी है।
संबंधित समाचार

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

ऑपरेशन मिडनाइट:1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार

बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर:खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम:पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना:कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा:ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

मेट्रो के समय में बदलाव:इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय

जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें:पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

धनकुबेर निकला SDO:अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा:लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

बाइक चोर का निकाला जुलूस:बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा:आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP

15 हजार रुपए का था सौदा:12 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार; लाइसेंस पर दस्तखत के लिए मांगी रिश्वत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!