वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा: आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, विदिशा।
मध्यप्रदेश के विदिशा में कांग्रेस के पुतला दहन प्रदर्शन के दौरान बड़ा हादसा हो गया। पीतल मिल चौराहे पर प्रदर्शन के दौरान पुतले में लगी आग बुझाने की कोशिश कर रहा एक पुलिसकर्मी उसकी चपेट में आ गया।
हादसे में पुलिसकर्मी का हाथ गंभीर रूप से झुलस गया। घायल जवान को तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
घटना के बाद पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी ने अस्पताल पहुंचकर घायल पुलिसकर्मी का हालचाल जाना।
पीतल मिल चौराहे पर हो रहा था पुतला दहन
जानकारी के मुताबिक, विदिशा शहर के व्यस्त पीतल मिल चौराहे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कार्यक्रम आयोजित किया था। प्रदर्शन को देखते हुए मौके पर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया था। इसी दौरान कार्यकर्ताओं ने पुतले में आग लगा दी।
आग बुझाने की कोशिश में झुलसा पुलिसकर्मी
पुतला दहन के दौरान आग बुझाने का प्रयास कर रहा एक पुलिसकर्मी अचानक आग की चपेट में आ गया। इस हादसे में उसका हाथ झुलस गया। मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने तत्काल घायल जवान को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज किया जा रहा है।
SP रोहित काशवानी पहुंचे अस्पताल
घटना की जानकारी मिलते ही विदिशा पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल पुलिसकर्मी से मुलाकात कर उसका हालचाल जाना और उपचार की जानकारी ली। साथ ही जवान को हरसंभव मदद उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला दर्ज
सीएसपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि पुतला दहन कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात पुलिसकर्मी आग बुझाते समय झुलस गए। उन्हें तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने प्रदर्शन में शामिल कांग्रेस कार्यकर्ताओं के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज किया है।
संबंधित समाचार

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

ऑपरेशन मिडनाइट:1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार

बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर:खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम:पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना:कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा:ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

मेट्रो के समय में बदलाव:इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय

जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें:पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

धनकुबेर निकला SDO:अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा:लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

बाइक चोर का निकाला जुलूस:बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

15 हजार रुपए का था सौदा:12 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार; लाइसेंस पर दस्तखत के लिए मांगी रिश्वत

मारपीट से दहशत में आए पति-पत्नी ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग:2 साल की मासूम बोगी में छूटी; RPF ने सुरक्षित बचाया
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!