प्रदेश में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा: बर्फबारी और बारिश के चलते चल रही ठंडी हवाएं; जानिये कब बढ़ेगी सर्दी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल।
मध्य प्रदेश में सर्दी का असर धीरे-धीरे बढ़ने लगा है। पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी और बारिश के चलते प्रदेश में ठंडी हवाएं चल रही हैं। इसका असर रात और सुबह के तापमान पर दिखाई दे रहा है।
बीती रात प्रदेश के 19 शहरों में न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया गया। अनूपपुर के अमरकंटक में सबसे कम 10.7 डिग्री तापमान रहा, जबकि 11.2 डिग्री के साथ इंदौर प्रदेश का दूसरा सबसे ठंडा शहर रहा।
प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री दर्ज किया गया। इसके अलावा कटनी के करौंदी में 11.3, शाजापुर के गिरवर में 11.7, दमोह में 12, छिंदवाड़ा और रायसेन में 12.4, नौगांव में 13, भोपाल और जबलपुर में 13.2 तथा उज्जैन में 13.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।
पहाड़ों की बर्फबारी से बढ़ी ठंड
मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में वेस्टर्न डिस्टरबेंस सक्रिय है। इसके प्रभाव से पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी और बारिश हो रही है। मौसम प्रणाली के आगे बढ़ने के बाद उत्तर भारत से ठंडी हवाएं मध्य प्रदेश की ओर आएंगी। इससे प्रदेश में ठंड का असर और बढ़ने की संभावना है।
20 नवंबर के बाद बारिश के आसार
मौसम केंद्र के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी के ऊपर बने चक्रवातीय तूफान के प्रभाव से 20 नवंबर के बाद मध्य प्रदेश में बारिश का एक दौर आ सकता है। नवंबर में भोपाल, इंदौर और जबलपुर सहित कई शहरों में बारिश का ट्रेंड रहा है। इस बार भी महीने के तीसरे और चौथे सप्ताह में मौसम प्रणाली सक्रिय होने से बारिश की संभावना जताई जा रही है।
दूसरे पखवाड़े में बढ़ेगी सर्दी
पिछले 10 वर्षों के मौसम रिकॉर्ड के अनुसार, नवंबर के दूसरे पखवाड़े में प्रदेश में ठंड तेज होने का ट्रेंड रहा है। इस बार भी 15 नवंबर के बाद तापमान में गिरावट आने का अनुमान है। ग्वालियर-चंबल संभाग में उत्तरी हवाओं का असर ज्यादा रहने से रातें अधिक ठंडी हो सकती हैं।
भोपाल और इंदौर में भी गिरेगा पारा
भोपाल में नवंबर के दौरान रात का तापमान सामान्यतः 9 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच पहुंच जाता है। शहर में अब तक नवंबर महीने का न्यूनतम तापमान 6.1 डिग्री दर्ज किया गया है। यह रिकॉर्ड 30 नवंबर 1941 का है।
वहीं, इंदौर में दूसरे सप्ताह के बाद रात के तापमान में तेजी से गिरावट आती है। आमतौर पर इस दौरान पारा 10 से 12 डिग्री के बीच रहता है। शहर में 25 नवंबर 1938 को न्यूनतम तापमान 5.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
संबंधित समाचार

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

ऑपरेशन मिडनाइट:1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार

बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर:खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम:पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना:कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा:ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

मेट्रो के समय में बदलाव:इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय

जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें:पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

धनकुबेर निकला SDO:अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा:लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

बाइक चोर का निकाला जुलूस:बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा:आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP

15 हजार रुपए का था सौदा:12 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार; लाइसेंस पर दस्तखत के लिए मांगी रिश्वत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!