‘किरार कुंभ’ में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री: बोले- समाज के बच्चों की शिक्षा और रोजगार की जिम्मेदारी हम सबकी
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को इंदौर में अखिल भारतीय किरार क्षत्रिय महासभा के ‘किरार कुंभ’ कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने समाज की एकता, शिक्षा, युवा रोजगार, स्वरोजगार और नशामुक्ति पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि समाज का कोई भी प्रतिभाशाली बच्चा आर्थिक अभाव में शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। उसकी पढ़ाई पूरी कराने की जिम्मेदारी पूरे समाज की है।
‘किरार समाज मेरे बचपन का झूला, जवानी की फुलवारी और बुढ़ापे की काशी’
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा, “किरार समाज मेरे बचपन का झूला, जवानी की फुलवारी और बुढ़ापे की काशी है।” उन्होंने कहा कि समाज के संस्कारों और माता-पिता के आशीर्वाद ने उन्हें जीवन में आगे बढ़ने की दिशा दी है।
उन्होंने अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए कहा कि श्रीमद्भगवद्गीता से उन्हें यह सीख मिली कि जीवन केवल अपने लिए जीने में नहीं, बल्कि समाज, देश और जनता की सेवा में है। उन्होंने कहा, “अपने लिए जिए तो क्या जिए, जो समाज, देश और जनता के लिए जीता है, उसका जीवन ही वास्तव में सार्थक है।” साथ ही उन्होंने हर व्यक्ति से अपने हिस्से में आए दायित्व को पूरी ईमानदारी और मेहनत से निभाने का आह्वान किया।
बचपन से ही अन्याय के खिलाफ लड़ने की थी भावना
अपने बचपन का एक प्रसंग सुनाते हुए चौहान ने बताया कि जैत गांव में मजदूरों और चरवाहों को दिनभर काम करने के बदले बेहद कम मजदूरी मिलती थी। एक बार एक छोटे चरवाहे के साथ दुर्व्यवहार देखकर उन्होंने मजदूरों को एकजुट कर अपने अधिकारों के लिए आवाज उठाने का प्रयास किया। इस दौरान गांव में जुलूस भी निकाला गया, लेकिन विरोध के चलते उन्हें मार भी पड़ी। उन्होंने कहा कि बचपन से ही अन्याय के खिलाफ संघर्ष और लोगों के लिए काम करने की भावना उनके मन में रही है।
दिसंबर में भोपाल में होगा प्रतिभाओं का सम्मान
केंद्रीय मंत्री ने समाज की इंदौर इकाई द्वारा प्रतिभाओं के सम्मान के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के होनहार बच्चों को पहचानना और आगे बढ़ने का अवसर देना जरूरी है। उन्होंने बताया कि दिसंबर में भोपाल में एक बड़ा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा, जिसमें देशभर की प्रतिभाओं को आमंत्रित कर सम्मानित किया जाएगा।
आर्थिक कमजोरी के कारण किसी बच्चे की पढ़ाई न छूटे
शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि हर बच्चे में प्रतिभा और क्षमता होती है। जरूरत उसे सही अवसर और प्रोत्साहन देने की है। उन्होंने इंदौर के समाजजनों से आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों की सूची तैयार करने को कहा, ताकि उनकी पढ़ाई पूरी कराने में सहयोग किया जा सके।
उन्होंने आश्वासन दिया कि ऐसे विद्यार्थियों की शिक्षा के लिए वे भी सहयोग करेंगे। साथ ही समाज से जरूरतमंद परिवारों के बच्चों, विशेषकर बेटियों की पढ़ाई में मदद करने की अपील की।
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग पर जोर
चौहान ने बताया कि साधना सिंह द्वारा भोपाल में शुरू की गई ‘संभावना’ कोचिंग के माध्यम से करीब 100 बच्चों का शासकीय सेवाओं में चयन हुआ है। वर्तमान में विदिशा में ‘मामा कोचिंग क्लास’ संचालित है, जबकि रायसेन और भैरूंदा में भी इसकी शुरुआत की जा रही है।
उन्होंने समाज से भी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले जरूरतमंद युवाओं के लिए निःशुल्क कोचिंग व्यवस्था शुरू करने का आग्रह किया, ताकि महंगी फीस के कारण किसी प्रतिभाशाली विद्यार्थी का सपना अधूरा न रह जाए।
युवा नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें
युवाओं के रोजगार पर चर्चा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सरकारी नौकरियों के अवसर सीमित हैं। इसलिए युवाओं को व्यवसाय, उद्योग और स्वरोजगार के लिए भी प्रोत्साहित करना चाहिए।
उन्होंने समाज के पदाधिकारियों से उद्यम शुरू करने के इच्छुक युवाओं की सूची तैयार कर उन्हें प्रधानमंत्री मुद्रा योजना सहित केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं से जोड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को बैंक ऋण, प्रशिक्षण और जरूरी सुविधाएं दिलाने में सहयोग किया जाए, ताकि वे खुद रोजगार पाने के साथ दूसरों को भी रोजगार दे सकें।
नशामुक्त समाज बनाने का दिलाया संकल्प
कार्यक्रम में शिवराज सिंह चौहान ने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति पर चिंता जताते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, धन, परिवार और सामाजिक जीवन को बर्बाद कर देता है। उन्होंने पंजाब में नशे के कारण तबाह होते परिवारों का उदाहरण देते हुए युवाओं को इस बुराई से बचाने की जरूरत बताई।
उन्होंने समाज के लोगों से नशामुक्ति का संकल्प लेने और सामूहिक प्रयासों से युवाओं को नशे से दूर रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ लड़ाई किसी एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे समाज की जिम्मेदारी है।
संबंधित समाचार

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

ऑपरेशन मिडनाइट:1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार

बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर:खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम:पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना:कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा:ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

मेट्रो के समय में बदलाव:इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय

जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें:पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

धनकुबेर निकला SDO:अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा:लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

बाइक चोर का निकाला जुलूस:बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा:आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP

15 हजार रुपए का था सौदा:12 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार; लाइसेंस पर दस्तखत के लिए मांगी रिश्वत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!