मारपीट से दहशत में आए पति-पत्नी ने चलती ट्रेन से लगाई छलांग: 2 साल की मासूम बोगी में छूटी; RPF ने सुरक्षित बचाया
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, दमोह/कटनी।
मध्यप्रदेश के दमोह-कटनी रेल मार्ग पर एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। गुना रेलवे स्टेशन पर कुछ अज्ञात युवकों द्वारा कथित तौर पर मारपीट किए जाने से दहशत में आए एक दंपती ने अपनी जान बचाने के लिए चलती ट्रेन से छलांग लगा दी।
इस दौरान पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनकी दो साल की मासूम बेटी ट्रेन की जनरल बोगी में ही छूट गई। घटना की जानकारी मिलते ही रेलवे पुलिस सक्रिय हुई और कटनी आरपीएफ ने बच्ची को सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया।
बांदकपुर स्टेशन के पास चलती ट्रेन से कूदे दंपती
जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह करीब 6 बजे दमोह-कटनी रेल मार्ग पर बांदकपुर रेलवे स्टेशन के पास दयोदय एक्सप्रेस से भगीरथ आदिवासी (29) और उनकी पत्नी सविता आदिवासी (22) ने अपनी ढाई साल की बेटी के साथ छलांग लगा दी। दोनों गुना जिले के आरोन के रहने वाले हैं।
हादसे में पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। इसके बाद 108 एंबुलेंस की मदद से घायलों को दमोह जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है।
गुना स्टेशन पर बदमाशों ने की थी मारपीट
अस्पताल में उपचार के दौरान महिला सविता ने घटना की वजह बताई। उसके मुताबिक, वह अपने पति और दोनों बेटियों के साथ मायके अशोकनगर से गुना पहुंची थी। यहां से परिवार को अपने घर आरोन जाना था।
इसी दौरान गुना रेलवे स्टेशन पर कुछ अज्ञात युवकों ने उनके साथ विवाद शुरू कर दिया। आरोप है कि युवकों ने बिना किसी वजह के परिवार के साथ मारपीट की। अचानक हुए इस हमले से पूरा परिवार घबरा गया और अपनी जान बचाने के लिए प्लेटफॉर्म पर खड़ी एक ट्रेन में सवार हो गया।
ट्रेन में भी मौजूद थे हमलावर, डर के कारण उठाया खौफनाक कदम
सविता के मुताबिक, परिवार को यह जानकारी नहीं थी कि जिस ट्रेन में वे बैठे हैं, वह किस दिशा में जा रही है। ट्रेन जब दमोह की तरफ आगे बढ़ने लगी, तब उन्हें पता चला कि कथित हमलावर भी उसी ट्रेन में मौजूद हैं।
इसके बाद दंपती को अपनी जान का खतरा महसूस हुआ। इसी घबराहट में पति-पत्नी ने अपनी एक बेटी को साथ लेकर चलती ट्रेन से छलांग लगा दी। महिला ने बताया कि उन्हें लगा कि अगर वे ट्रेन में रहे तो बदमाश उन्हें मार डालेंगे।
इस जल्दबाजी और अफरा-तफरी में उनकी दूसरी दो साल की बेटी ऋतु ट्रेन की जनरल बोगी में ही छूट गई। माता-पिता को इसका एहसास होने के बाद बच्ची की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई।
दमोह RPF की सूचना पर कटनी में बच्ची का रेस्क्यू
घटना के बाद दमोह आरपीएफ को जानकारी मिली कि दयोदय एक्सप्रेस की जनरल बोगी में एक छोटी बच्ची अकेली मौजूद है और उसके माता-पिता ट्रेन से कूद गए हैं। इसके बाद दमोह आरपीएफ ने तत्काल कटनी आरपीएफ को सूचना दी।
कटनी आरपीएफ ने बिना देर किए कार्रवाई शुरू की। सुबह करीब 8:30 बजे ट्रेन के कटनी रेलवे स्टेशन पहुंचने पर बच्ची को सुरक्षित उतार लिया गया। आरपीएफ के प्रधान आरक्षक पूनम भंडारी और कृष्ण स्नेही पांडे ने बच्ची को अपनी सुरक्षा में लिया और उसे सुरक्षित दमोह पहुंचाया।
संबंधित समाचार

गौरव दिवस पर राज्यपाल ने जनजातीय परिजनों के साथ किया भोजन:केंद्रीय राज्यमंत्री भी रहीं मौजूद; बाजरे और ज्वार की रोटी के साथ पारंपरिक भाजी का लिया लुत्फ

ऑपरेशन मिडनाइट:1419 बदमाश चेक; 722 पर कार्रवाई, 289 नशेड़ी चालक पकड़े, 294 वारंट तामील, ड्रोन से निगरानी, नशाखोरी पर भी प्रहार

बेटी के नाम संपत्ति करवाकर दो करोड़ हड़पने वाला अब रिमांड पर:खरीदार को न कब्जा दिया न ही रकम लौटाई; भाई और बेटी की भूमिका भी तलाश रही पुलिस

सीलिंग की जमीन पर श्रीराम बिल्डर्स का मालिकाना हक कैसे:एक तरफ जमीन के पुराने दस्तावेजों पर सवाल; दूसरी तरफ हाईकोर्ट का बिल्डर के पक्ष में आदेश

सेना की 3100 KM की अनोखी हवाई मुहिम:पहली बार नेशनल हाईवे पर उतरेंगे माइक्रोलाइट विमान; समुद्र के ऊपर भी भरेंगे उड़ान

टीआई हत्याकांड मामला:ट्रक ड्राइवर ने हादसे के बाद सरगना को किया था फोन; हरदा से गुजरात तक फैला था नेटवर्क

तीन घंटे किसकी निगरानी में रहा रामराजा सरकार का खजाना:कलेक्टर से सीसीटीवी फुटेज; अधिकारियों की सूची और कार्रवाई के दस्तावेज सार्वजनिक करने की मांग

पुलिस ने बॉलीवुड हस्तियों की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की:गैंगस्टर की धमकियों के बीच बढ़ाई गई सतर्कता

क्रांतिसूर्य का जीवन, संघर्ष, चेतना व अन्याय के विरुद्ध लड़ाई का प्रतीक:जनजातीय गौरव सप्ताह; टंट्या मामा की प्रतिमा पर स्वच्छता अभियान

नहाय-खाय के साथ छठ महापर्व हुआ प्रारंभ, आज होगा खरना:कल अस्ताचलगामी सूर्य को पहला अर्घ्य; लौकी-भात के सात्विक प्रसाद से शुरू हुई व्रत-साधना

इंटरनेशनल ठगी रैकेट का खुलासा:ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर लगाया लोगों को चूना; लंदन के नंबर से चल रहा था खेल, दो युवक गिरफ्तार

मेट्रो के समय में बदलाव:इस दिन से लागू होगा नया शेड्यूल; यात्रा से पहले जान लें पहली और आखिरी ट्रेन का समय

जमीन विवाद में देवर ने पार की रिश्तों की हदें:पुरानी रंजिश के चलते अपनी ही भाभी की निजता से किया खिलवाड़; आरोपी हिरासत में

गुंडों के आगे सदर बाजार पुलिस ने डाले हथियार:महिलाओं को पीटने के घंटों बाद चार बदमाशों पर दर्ज किया केस; घर में घुसकर बच्चों को भी धमकाने का आरोप

धनकुबेर निकला SDO:अब तक इतने करोड़ की संपत्ति मिली; आय से 560% ज्यादा होने का आकलन

महिला की मौत से आक्रोशित परिजनों का हंगामा:लाठी-डंडों से डॉक्टरों और नर्सिंग स्टाफ के चैंबर के कांच फोड़े

4.5 किलो गांजे के मामले का फरार आरोपी हुआ गिरफ्तार

बाइक चोर का निकाला जुलूस:बीच सड़क पर लगवाई उठक-बैठक; जेवर बेचने पहुंचे दो बदमाश भी गिरफ्तार

वीडियो देखिये, इस पार्टी के पुतला दहन के दौरान बड़ा हादसा:आग बुझाते समय पुलिसकर्मी झुलसा; कार्यकर्ताओं पर केस दर्ज, अस्पताल पहुंचे SP

15 हजार रुपए का था सौदा:12 हजार लेते पंचायत सचिव गिरफ्तार; लाइसेंस पर दस्तखत के लिए मांगी रिश्वत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!