8वीं के छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट: प्रिंसिपल ने घसीटा; फिर लात-घूंसों से पीटा
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, नीमच।
एक निजी स्कूल में 12 वर्षीय छात्र के साथ कथित मारपीट का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मच गया। संस्कार पब्लिक स्कूल के प्राचार्य पर आरोप है कि उन्होंने कक्षा आठवीं के छात्र को पहले घसीटा और फिर लात-घूंसों से पीटा।
मामला पुलिस और शिक्षा विभाग तक पहुंचा
मारपीट में छात्र के कपड़े तक फट गए। घटना से जुड़े सीसीटीवी फुटेज और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला पुलिस और शिक्षा विभाग तक पहुंच गया है।
पुलिस ने छात्र के पिता की शिकायत पर स्कूल के प्राचार्य विष्णु पंवार के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला शिक्षा अधिकारी ने भी सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के आधार पर स्कूल एवं प्राचार्य के खिलाफ जांच के बाद कार्रवाई की बात कही है।
भोजनावकाश में हुआ विवाद, कक्षा में पहुंचे प्राचार्य
मामला शहर की स्कीम नंबर-34 स्थित संस्कार पब्लिक स्कूल का बताया जा रहा है। ग्वाल टोली निवासी 12 वर्षीय नितिन चौहान कक्षा आठवीं में पढ़ता है। परिजनों के मुताबिक, शनिवार को भोजनावकाश के दौरान कक्षा में नितिन से टक्कर लगने के कारण पांचवीं कक्षा का एक छात्र गिर गया था।
लात-घूंसों से पीटा
इसकी शिकायत मिलने के बाद प्राचार्य विष्णु पंवार कक्षा में पहुंचे। आरोप है कि प्राचार्य ने कक्षा में फर्श पर बैठे नितिन के साथ मारपीट शुरू कर दी। कुछ देर रुकने के बाद उसे कथित तौर पर घसीटते हुए अन्य बच्चों के बीच से ले जाया गया और फिर फर्श पर पटककर लात-घूंसों से पीटा गया।
शिक्षकों ने रोका तो बाहर चले गए प्राचार्य
घटना के दौरान मौजूद अन्य शिक्षकों ने बीच-बचाव कर प्राचार्य को रोकने की कोशिश की। इसके बाद प्राचार्य कक्षा से बाहर चले गए। परिजनों का आरोप है कि मारपीट के दौरान नितिन के कपड़े भी फट गए। छात्र ने बताया कि उसके हाथ, गर्दन और कमर में चोट आई है।
पिता का आरोप- शिकायत करने पर दी गंभीर धमकी
छात्र के पिता यशवंत चौहान का आरोप है कि घटना की शिकायत करने पर प्राचार्य ने अपनी गलती स्वीकार करने के बजाय गंभीर धमकी दी। पिता ने पुलिस और शिक्षा विभाग से मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने स्कूल बंद करने और प्राचार्य के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग भी उठाई है।
प्राचार्य ने मारपीट के आरोपों से किया इनकार
वहीं, संस्कार पब्लिक स्कूल के प्राचार्य विष्णु पंवार ने अपने ऊपर लगाए गए मारपीट के आरोपों से इनकार किया है। मामले में अब पुलिस सीसीटीवी फुटेज और शिकायत के आधार पर पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।
शनिवार की घटना, सोमवार को दर्ज हुआ केस
घटना शनिवार सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच की बताई जा रही है। सोमवार को छात्र के परिजन नीमच कैंट थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। मामले की जानकारी एसपी राजेश व्यास तक पहुंचने के बाद पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए गए।
छात्र और उसके परिजनों के साथ कांग्रेस नेता तरुण बाहेती भी थाने पहुंचे और पुलिस अधिकारियों से मामले में कार्रवाई की मांग की।
पुलिस- सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच
नीमच कैंट थाना टीआई सौरभ शर्मा के अनुसार, 12 वर्षीय छात्र से मारपीट का मामला सामने आया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर प्राचार्य के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को भी जांच में शामिल किया है और कानून के अनुसार कार्रवाई की बात कही है।
शिक्षा विभाग भी करेगा जांच
जिला शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या मूंदड़ा ने बताया कि सोमवार को अभिभावक ने फोन के माध्यम से घटना की जानकारी दी है। शिकायत और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच की जाएगी। जांच में तथ्य सामने आने के बाद स्कूल और प्राचार्य के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
कांग्रेस ने भी उठाई कार्रवाई की मांग
कांग्रेस जिलाध्यक्ष तरुण बाहेती ने कहा कि अभिभावकों से घटना की जानकारी मिलने के बाद वे उनके साथ थाने पहुंचे थे। उन्होंने एसपी और टीआई से चर्चा कर मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है।
अब सवाल यह है कि स्कूल परिसर में 12 वर्षीय छात्र के साथ आखिर क्या हुआ? सीसीटीवी फुटेज, छात्र के बयान, परिजनों की शिकायत और प्राचार्य के पक्ष को जांच में शामिल कर पुलिस द्वारा घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट की जाएगी।
संबंधित समाचार

भर्ती को लेकर छात्रों का बवाल:बैरिकेडिंग तोड़ी; सीएम आवास घेरने की कोशिश, पुलिस से हुई धक्का-मुक्की

मानसिंह गिरफ्तार:बिट्टू यादव पर मेहरबानी क्यों?

इंदौर की ‘गूंज’ में गूंजते सवाल:परीक्षा छात्रों की नहीं राहुल की है

भीषण सड़क हादसा:ट्रक में घुसी तेज रफ्तार कार; 3 युवकों की मौत

इंदौर बना देश का ‘पॉलिटिकल हॉटस्पॉट’:सत्ता, संगठन और विपक्ष का आगमन, मालवा में सियासी तपिश तेज

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष का इस दिन होगा बड़ा आयोजन:इतने हजार की भीड़ जुटाने की तैयारी; व्यवस्था में लगेंगी 1800 बसें

वराह रैली पर रोक के बाद एक्शन:आयोजकों को घर से हिरासत में लिया; सुरक्षा के लिए 1000 पुलिसकर्मी तैनात

केंद्र सरकार का बैंकों को सख्त आदेश:इतने रुपए तक UPI पेमेंट पर नहीं लगेगा चार्ज

बारिश से बिगड़े हालात:केदारनाथ यात्रा लगातार तीसरे दिन बंद; 500 श्रद्धालु फंसे, 5 राज्यों में वर्षा का अलर्ट

बेटे ने की पिता की बेरहमी से हत्या:कुल्हाड़ी से वार कर उतारा मौत के घाट

4 मासूम भाइयों की कुएं में डूबने से मौत:छुट्टी के दिन खेत की ओर घूमने निकले थे; एक को बचाने में सभी ने जान गवाई

गणेश उत्सव जुलूस में चाकूबाजी:एक की मौत; दूसरा ICU में भर्ती, डीजे के पीछे नाचते समय हुआ विवाद

पुलिस की नजर में चवन्नी छाप है हिस्ट्रीशीटर सूरज जाट:जिनकी ओट में छिपा है वो भी नहीं बचेंगे, बनेंगे आरोपी

अब यहां शराब पीने से बिगड़ी दो लोगों की तबीयत:अलग-अलग दुकानों से ली थी; जांच में जुटा प्रशासन

गांधी नगर की आइडीए मल्टी में बड़ा हादसा टला, ई- ब्लॉक में धंसी जमीन:लचर कार्यप्रणाली का एक और गंभीर मामला

जहरीली शराब से मौतों के बाद आबकारी विभाग का एक्शन:बड़ी मात्रा में लाहन और शराब जब्त; 8 लोगों के खिलाफ कार्रवाई

1200 करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी नाला बनी हुई है कान्ह-सरस्वती:पंचकुइया घाट और मंदिर में घुसा गंदा पानी

प्रॉपर्टी के नाम पर ठगी:फ्लैट बेचने का झांसा देकर लोगों से रुपए ठगे; महिला ने 3 लोगों से कर दिया सौदा, एफआईआर दर्ज

मकान बचाने की मांग के साथ भूमिगत मेट्रो के खिलाफ रहवासियों का प्रदर्शन:20 से ज्यादा कॉलोनियों के लोगों ने उठाई आवाज

MP में लर्निंग लाइसेंस बनवाना हुआ आसान:RTO जाने की जरूरत नहीं; जानिए घर बैठे कैसे करें आवेदन
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!