खबर
Top News

लूट 75 लाख की: एफआईआर हुई 40 लाख की; हवाला के रुपए को शराब का बताने का खेल

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

04 जुलाई 2026, 5:47 pm
शेयर करें:
लूट 75 लाख की

शरद गुप्ता 96177-77331 खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
रतलाम के सराय क्षेत्र में हुई लूट आपराधिक वारदात नहीं रह गई है। इसने कई गंभीर सवाल खड़े किए हैं। एफआईआर में हुई देरी, लूटी गई राशि में अंतर और रकम की वास्तविक प्रकृति को लेकर चर्चा का बाजार गर्म है।

29 जून को अमित नकदी भरा बैग लेकर सराफा कारोबारी मनीष पटवा के कार्यालय पहुंचा। वहां फिरोज और फरदीन ने बैग लिया और उसे ऊपर बने मकान की ओर ले जाने लगे।

तभी चेहरा ढंके बदमाश ने छीना-झपटी की और बैग लेकर बाहर स्कूटी पर इंतजार कर रहे साथी के साथ फरार हो गया। सूत्रों का दावा है कि बैग में करीब 75 लाख रुपए थे, जबकि एफआईआर में राशि 40 लाख है।

घटना के बाद तत्काल पुलिस को सूचना नहीं दी गई। दावा यह भी है घटना के कई घंटे बाद पूरी कहानी रचकर एफआईआर कराई गई। एफआईआर में लूटी गई राशि को शराब कारोबार की कलेक्शन बताया गया है।

हालांकि स्थानीय स्तर पर सवाल उठ रहा है जिस गौरव शर्मा का नाम सामने आया है, उनके नाम पर रतलाम जिले में कोई शराब दुकान नहीं है। यदि ऐसा है तो इतनी बड़ी नकदी को शराब कारोबार का कलेक्शन किस आधार पर बताया गया?

यह भी चर्चा है संबंधित कारोबारी का कारोबार बड़वानी जिले में है। ऐसे में लगभग 200 किमी दूर रतलाम में इतनी बड़ी नकदी क्यों लाई गई, इसका उत्तर भी अभी स्पष्ट नहीं है।

मास्टर माइंड उज्जैन का
उज्जैन के एक बड़े कारोबारी की भूमिका भी जांच के दायरे में बताई जा रही है। दावा है लूटी गई नकदी की वास्तविक प्रकृति को लेकर जो कहानी सामने आई, उसे तैयार करने में उक्त कारोबारी की अहम भूमिका रही। आरोप है कथित हवाला की राशि को शराब कारोबार का कलेक्शन बताकर प्रस्तुत करने की रणनीति बनाई गई। हालांकि जांच जारी है।

उठ रहे प्रमुख सवाल
• घटना 29 जून को दिन में 3 बजे से 3:15 बजे के बीच की है, लेकिन एफआईआर 32 घंटे के बाद क्यों दर्ज हुई?

• सामान्यत: लूट पर पीड़ित पुलिस को सूचना देता है। डायल 112 या थाने पहुंचकर। मनीष पटवा ने ऐसा क्यों नहीं किया गया?

• रुपए का बैग जिस गौरव शर्मा का बताया जा रहा उसका रतलाम में एक भी शराब ठेका नहीं है तो उसके कलेक्शन का पैसा कैसे ? 

• पड़ताल में पाया गया गौरव शर्मा शराब व्यवसायी बड़वानी जिले में है जो रतलाम से 200 किमी दूर है तो यही व्यापारी है तो उसे कलेक्शन का पैसे 200 किमी दूर भेजने की क्या आवश्यकता थी? 

• क्या रतलाम में गौरव शर्मा के बैंक अकाउंट हैं जिनमें इतनी बड़ी राशि के ट्रांजैक्शन पहले भी हुए कभी हुए  हैं ?

• शराब व्यवसायियों से बातचीत के आधार पर यह भी पता चला है कि एम पी की किसी भी दुकान का सामान्य दिनों में 2 दिन का कलेक्शन  40 लाख नहीं होता है ।

• फिलहाल इन सभी सवालों के जवाब जांच के बाद ही सामने आ सकेंगे। जब तक जांच पूरी नहीं होती, यह स्पष्ट नहीं कहा जा सकता कि लूटी गई राशि की वास्तविक प्रकृति क्या थी।

संबंधित समाचार

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त
Top News

अवैध कॉलोनियों पर प्रशासन सख्त:सरकारी जमीन से हटेगा कब्जा; अफसरों की तय होगी जिम्मेदारी, कलेक्टर के निर्देश की अनदेखी पर कटेगा वेतन

about 9 hours ago
जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन
Top News

जर्जर छात्रावासों को लेकर छात्रों का प्रदर्शन:कलेक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों स्टूडेंट्स; बोले- छत का प्लास्टर गिरने से डर का माहौल

about 10 hours ago
गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा
Top News

गर्ल्स डिग्री कॉलेज में जमकर हंगामा:बीए के रिजल्ट पर मचा बवाल; 1316 छात्राओं में इतनों को दी सप्लीमेंट्री

about 10 hours ago
मोमोज को लेकर विवाद
Top News

मोमोज को लेकर विवाद:ठेले वाले ने छात्र पर फेंका खौलता तेल; चेहरा-कान झुलसे

about 10 hours ago
जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय
Top News

जमीन मुक्त नहीं हुई तो उग्र आंदोलन तय:5.84 करोड़ जमा, फिर भी टालमटोल; 7 को ज्ञापन, 13 से आरपार का ऐलान

about 10 hours ago
600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही
Top News

600 पन्नों की रिपोर्ट से तय होगी जवाबदेही:जहरीले जलकांड पर आज हाई कोर्ट में सुनवाई

about 10 hours ago
दूषित जल कांड मामला
Top News

दूषित जल कांड मामला:अब इस तारीख को होगी अगली सुनवाई; याचिकाकर्ताओं ने कहा- रिपोर्ट का अध्ययन कर बहस के लिए समय जरूरी

about 11 hours ago
350 करोड़ का प्रोजेक्ट
Top News

350 करोड़ का प्रोजेक्ट:सवा किमी में 15 पिलर की खुदाई पूरी; 2028 तक निर्माण का लक्ष्य

about 11 hours ago
स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा
Top News

स्कीम नं. 114 पार्ट-1 में शासकीय भूमि पर कब्जा:कार्रवाई के बजाय शिकायतकर्ता को भगा रहे अधिकारी

about 11 hours ago
निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला
Top News

निगम की अनदेखी से मुसीबत बना खुला नाला:हादसों का जिम्मेदार कौन

about 11 hours ago
शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई
Top News

शहर के नामी होटल पर नगर निगम की कार्रवाई:लाखों रुपए का लगाया स्पॉट फाइन; मिली ये खामियां

about 11 hours ago
पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें
Top News

पटवारी अपने विवादित वीडियो पर स्पष्टीकरण दें:यादव समाज

about 11 hours ago
तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग
Top News

तय समय के बाद तक हैमर्स में झलके जाम तो थिरके लोग:देर रात कासा-कासा की धूम; सिस्टम खामोश

about 11 hours ago
बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल
Top News

बंटी नागर की मौत के पीछे करोड़ों का जाल:खुलासा फर्स्ट ने जिन नामों का किया था खुलासा; पुलिस की जांच में वही नाम

about 11 hours ago
सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम
Top News

सोयाबीन के भाव को लेकर किसानाें चक्काजाम:कहा- मंडी में 4400; बाहर 5200 से 5600 रुपए तक बिक रहा, विधायक ने लगाए साठगांठ के आरोप

about 11 hours ago
पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव
Top News

पुलिस चौकी के पास कारों पर पथराव:बदमाशों ने मचाया का आतंक; शाम तक पुलिस रही बेखबर

about 11 hours ago
पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या
Top News

पत्नी ने की पति की बेरहमी से हत्या:सोते समय सिर पर हथौड़ा मारा; फिर गला दबाया, इस वजह से उठाया खौफनाक कदम

about 11 hours ago
भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत
Top News

भाजपा में जंग से भोपाल तक गरमाई सियासत:उमंग सिंघार का ट्वीट- जब मुख्यमंत्री न किसी की सुनते हैं, न चलने देते हैं, तो अधिकारी क्यों सुनेंगे

about 11 hours ago
नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता
Top News

नए जिलों का तेजी से विकास ही प्राथमिकता:सीएम डॉ. मोहन यादव

about 11 hours ago
गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड
Top News

गर्लफ्रेंड का नेकलेस टूटने पर बौखलाया बॉयफ्रेंड:जला दी दूसरी युवती की एक्टिवा; नाबालिग सहित चार गिरफ्तार, मुख्य आरोपी पर पहले से दर्ज है कई मामले

about 12 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!