42.74 लाख नाम हटे, निर्वाचन अधिकारियों की भूमिका पर उठे प्रश्न: एसआईआर प्रक्रिया पर कांग्रेस के गंभीर सवाल
Khulasa First
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर।
मध्यप्रदेश सहित देश के कुछ राज्यों में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया चल रही है। इसी क्रम में मध्यप्रदेश में भी मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी संजीव कुमार झा एवं अन्य अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार प्रदेश में 42 लाख 74 हजार से अधिक मतदाताओं के नाम मतदाता सूची से हटाए गए हैं, जिनमें सर्वाधिक संख्या शहरी क्षेत्रों की बताई गई है।
इस पूरे मामले पर मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता एडवोकेट प्रमोद कुमार द्विवेदी ने गंभीर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय चुनाव आयोग के अधीन प्रत्येक राज्य में राज्य निर्वाचन आयोग कार्य करता है, जिसके अंतर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी, बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) एवं अन्य अधिकारी सालभर मतदाता सूची के सत्यापन, नाम जोड़ने एवं हटाने की जिम्मेदारी निभाते हैं।
42 लाख नाम हटे तो सूची सार्वजनिक क्यों नहीं?: द्विवेदी ने सवाल किया कि जब इतनी बड़ी संख्या में मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं तो ऐसे मतदाताओं की सूची सार्वजनिक क्यों नहीं की गई? जिनके नाम हटाए गए, उनके मतदाता पहचान पत्र निरस्त करने के आदेश क्यों जारी नहीं हुए? मतदाता पहचान पत्र के आधार पर बने आधार कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट आदि पर क्या निर्णय लिया गया? प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि वर्तमान में मध्यप्रदेश में कुल 5 करोड़ 31 लाख 31 हजार 933 मतदाता हैं, जिनमें पुरुष: 2,74,82,233, महिला: 2,56,48,831, थर्ड जेंडर: 919 इसके बावजूद यह स्पष्ट नहीं किया गया कि कितने मतदाता शरणार्थी हैं, कितनों ने नागरिकता के लिए आवेदन किया है, कितने लोग वीजा अवधि समाप्त होने के बाद भी भारत में रह रहे हैं, और गैर-नागरिकों के नाम मतदाता सूची में कैसे शामिल हुए।
शहरी क्षेत्रों में ही अधिक नाम क्यों कटे?
द्विवेदी ने सवाल उठाया कि जब रोजगार के लिए पलायन मुख्य रूप से गांवों से हुआ है, तो फिर शहरी क्षेत्रों में ही सबसे अधिक मतदाताओं के नाम क्यों हटाए गए? इंदौर में 4.47 लाख नाम हटने पर बड़ा सवाल उन्होंने बताया कि इंदौर जिले में 4.47 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम हटाए गए, जबकि वर्तमान में इंदौर में कुल मतदाता संख्या 24,20,171 है। इसमें पुरुष: 12,20,628, महिला: 11,99,450, थर्ड जेंडर: 93 उन्होंने दावा किया कि नंदलालपुरा और विजय नगर जैसे क्षेत्रों में थर्ड जेंडर मतदाताओं की संख्या सरकारी आंकड़ों से अधिक बताई जाती रही है।
‘सब कुछ कागजों पर’ चलने का आरोप: अंत में उन्होंने कहा कि जिला निर्वाचन अधिकारियों के सालभर के आयोजनों, खर्च और दावों को देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि पूरा तंत्र सिर्फ कागजों पर ही चल रहा है। खासतौर पर इंदौर, भोपाल और बुरहानपुर में 2003 के बाद पाकिस्तान से आकर बसे नागरिकों, वीजा समाप्ति के बाद रह रहे लोगों और उनके मतदाता सूची से हटाए गए नामों की संख्या अब तक स्पष्ट नहीं की गई है।
संबंधित समाचार

पांच दिन से लापता वकील का शव रेलवे ट्रैक पर मिला:एक्टिवा की डिग्गी में मिला था मोबाइल; तलाश कर रही थी पुलिस

देखिये वीडियो, खुदाई के दौरान गैस पाइपलाइन हुई लीकेज:तेज प्रेशर से हुआ रिसाव; रहवासियों में मचा हड़कंप, इसी गली में पहले भी हो चुका है हादसा

सोनम वांगचुक का सरकार को 24 घंटे का अल्टीमेटम:प्रदर्शनकारियों की रिहाई नहीं हुई तो करेंगे अनशन

हजारों महिलाओं ने किया सीएम हाउस कूच:मंत्री के बंगले के सामने घंटों बैठी रही; 10 नवंबर तक का दिया अल्टीमेटम

कम बारिश से जलसंकट का खतरा:पानी बचाने महापौर पुष्पमित्र भार्गव की शहरवासियों से अपील

देखिए वीडियो, प्रदर्शन को लेकर पीसीसी चीफ का पीएम पर हमला:बोले; विरोध को जितना दबाएंगे, उतनी ताकत से उठेगी आवाज

गुलाब जामुन फैक्ट्री और मामाजी गृह उद्योग सील:त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर खाद्य सुरक्षा विभाग सख्त शिकंजा, कई रेस्टोरेंट पर छापे

व्यवस्था..क्रिकेट मैच के लिए बदलेगा ट्रैफिक:तीन रास्ते रहेंगे बंद

देखिए वीडियो, सफाई कर्मचारियों की हड़ताल को कांग्रेस का समर्थन:ये नेता बोले; मांगों के साथ खड़ी है पार्टी, सरकार पर लगाया अनदेखी का आरोप

जंतर-मंतर नहीं पहुंच पाए प्रदर्शनकारी:शीर्ष नेता हिरासत में; 3000 समर्थक पकड़े गए, 38 हजार सुरक्षाकर्मी तैनात

कांग्रेस ने पटाखा दुकानों के किराए का भी मांगा हिसाब:राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए 14 लाख शुल्क वसूली और भाजपा के कार्यक्रम को छूट देने पर उठाए सवाल

गोवंश वध के मामले में इतने आरोपी गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त; कलेक्टर और एसपी ने दिए थे जांच के निर्देश

350 करोड़ की बेशकीमती जमीन का मामला:भूमाफिया के पक्ष में आया फैसला; प्रशासन की भूमिका पर सवाल

अवैध वसूली करने वाले 4 वनकर्मी सस्पेंड:रेंज में कर दिया लाइन अटैच

इस शहर के लिए शुरू होगी सीधी उड़ान:डेढ़ घंटे में पूरा होगा सफर; विंटर शेड्यूल में शुरू होगी विमान सेवा

पूछेंगे एसआईआर के समय फॉर्म जमा क्यों नहीं किया:आज से बीएलओ जाएंगे घर-घर

लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई:इतने परिवीक्षाधीन पटवारियों की सेवा समाप्त; इतने निलंबित

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दिया कानूनी झंझटों से बचाने का भरोसा:स्वामित्व योजना में पूरा सहयोग करेंगे पटवारी

सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया:सड़कों पर कीलें लगाकर कॉकरोचों को रोक लिया

भीषण सड़क हादसा:बेकाबू बस ने तीन छात्राओं को कुचला; दो की मौत, एक गंभीर, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!