खबर
Top News

तीन हजार मीटर लंबी रेलवे सुरंग तैयार: इंदौर-दाहोद रेल परियोजना ने पकड़ी रफ्तार

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अगस्त 2026, 4:03 pm
शेयर करें:
तीन हजार मीटर लंबी रेलवे सुरंग तैयार

खुलासा फर्स्ट, धार।
मालवा-निमाड़ को गुजरात से सीधे जोड़ने वाली बहुप्रतीक्षित इंदौर-दाहोद नई रेल लाइन परियोजना अंतिम चरण में है। सबसे चुनौतीपूर्ण कड़ी मानी जाने वाली 2957 मीटर लंबी रेलवे सुरंग का लाइनिंग (कंक्रीट अस्तर) कार्य शत-प्रतिशत पूरा हो चुका है। बैलास्टलेस ट्रैक, ड्रेनेज सिस्टम, वेंटिलेशन और आधुनिक सुरक्षा सुविधाओं का निर्माण युद्धस्तर पर किया जा रहा है। रेलवे का कहना है यह न केवल परियोजना की सबसे बड़ी इंजीनियरिंग उपलब्धि है, बल्कि मध्यप्रदेश और गुजरात के बीच तेज, सुरक्षित और आधुनिक रेल संपर्क की मजबूत आधारशिला भी बनेगी।

पश्चिम रेलवे रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया सुरंग की खुदाई के बाद सबसे महत्वपूर्ण लाइनिंग कार्य सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है। इससे सुरंग की मजबूती, दीर्घकालिक स्थायित्व और सुरक्षित संचालन सुनिश्चित होगा। अब निर्धारित समय-सीमा में ट्रैक बिछाने और अन्य निर्माण कार्य पूरे करने पर विशेष फोकस किया जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप सुरक्षा व्यवस्था रेलवे सुरंग को अत्याधुनिक सुरक्षा सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। आपात स्थिति से निपटने के लिए सुरंग के भीतर रिफ्यूज निच (आपातकालीन शरण स्थल), रेस्क्यू शाफ्ट, वेंटिलेशन डक्ट और हेवी-ड्यूटी एग्जॉस्ट फैन लगाए जा रहे हैं। वहीं जलभराव रोकने के लिए दोनों ओर साइड ड्रेन और इनवर्ट ड्रेन का अधिकांश निर्माण भी पूरा हो चुका है।

इन व्यवस्थाओं से यात्रियों की सुरक्षा और रेल संचालन दोनों अधिक सुरक्षित होंगे। सुरंग के भीतर रेलवे अत्याधुनिक बैलास्टलेस ट्रैक तकनीक का उपयोग कर रहा है। इससे ट्रैक का रखरखाव कम होगा और ट्रेनों की गति व सुरक्षा दोनों बेहतर होंगी। अब तक 1216 मीटर ट्रैक बिछाया जा चुका है, जबकि 810 मीटर हिस्से में कार्य तेजी से जारी है।

पीसीसी की पहली लेयर का 2007 मीटर और अंतिम लेयर का 1470 मीटर कार्य पूरा हो चुका है। शेष 740 मीटर में निर्माण कार्य प्रगति पर है। कट एंड कवर सेक्शन में रिइनफोर्समेंट और लाइनिंग का कार्य भी पूर्ण कर लिया गया है। रेलवे निर्माण एजेंसियां सुरंग के शेष हिस्से में ड्रेनेज, बैकफिलिंग और अन्य सिविल कार्यों को आधुनिक मशीनों की मदद से तेजी से पूरा कर रही हैं। निर्माण कार्य की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है ताकि गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों से किसी प्रकार का समझौता न हो।


संबंधित समाचार

रेडक्रॉस ब्लड कॉल
Top News

रेडक्रॉस ब्लड कॉल:तीन लाख से ज्यादा लोगों को मिला जीवन; रक्तदाता के लिए गाड़ी की सुविधा भी मुफ्त

about 9 hours ago
10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस
Top News

10 खाद्य प्रतिष्ठानों पर छापे, आठ से लिए सैंपल, गंदगी पर नोटिस:पंडित जी ढाबा, बीकानेर वाला और बर्गर फार्म्स समेत कई दुकानों की जांच, रैकून-पेस्ट कंट्रोल की खामियों का खुलासा

about 10 hours ago
लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त
Top News

लापरवाही पर दो कर्मचारियों की सेवा समाप्त:निगम कमिश्नर ने लिया शाखाओं का जायजा; आवेदकों से बातचीत कर जानी समस्याएं

about 10 hours ago
देखिए वीडियो
Top News

देखिए वीडियो:‘छात्रों की गूंज’ पर कैलाश विजयवर्गीय का पलटवार; बोले- ‘यह झूठ की गूंज है’

about 10 hours ago
क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद
Top News

क्या विजयवर्गीय को अब खटक रहा गौरव रणदिवे का बढ़ता कद:इंदौर की राजनीति में नए समीकरण; पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और मुख्यमंत्री की तारीफ से वरिष्ठ नेताओं की उड़ी नींद

about 10 hours ago
राहुल के सामने मंच पर युवक बोला
Top News

राहुल के सामने मंच पर युवक बोला:या तो हम ठिकाने लग जाएं, या आप अगले प्रधानमंत्री बन जाएं

about 10 hours ago
मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज
Top News

मां अहिल्या की नगरी में जमीन से आसमान तक छात्रों की गूंज:पूर्व विधायक सत्यनारायण पटेल के नेतृत्व में छात्रों से व्यापक जनसंपर्क

about 10 hours ago
राहुल का तंज
Top News

राहुल का तंज:सरकार कम पैसा डालती है, तो स्टूडेंट खतरे में होता है

about 10 hours ago
राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च
Top News

राहुल गांधी का मुखौटा लगाकर लड़कियों ने किया पैदल मार्च:रीना बौरासी सेतिया के नेतृत्व में जेन-जी का अभिनव प्रयास

about 10 hours ago
राहुल गांधी से बोली छात्रा
Top News

राहुल गांधी से बोली छात्रा:सरकार दोहरी नीति अपना रही

about 10 hours ago
राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका
Top News

राहुल के सामने विद्यार्थियों का दर्द छलका:ओवर एज हो गए

about 10 hours ago
राहुल का कटाक्ष
Top News

राहुल का कटाक्ष:'शिक्षा कोई लग्जरी नहीं, हर स्टूडेंट का हक'

about 10 hours ago
सरकार पर गरजे राहुल
Top News

सरकार पर गरजे राहुल:'सिस्टम चलाना सरकार की जिम्मेदारी, लेकिन उलटा हो रहा'

about 10 hours ago
राहुल गांधी ने कहा
Top News

राहुल गांधी ने कहा:भारत पूरी तरह आजाद नहीं

about 10 hours ago
इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी
Top News

इंदौर से उठी छात्रों की गूंज देश की आवाज बनेगी:छात्रों के सवालों का आंदोलन है ‘छात्रों की गूंज’: चौधरी

about 10 hours ago
राहुल ने कहा
Top News

राहुल ने कहा:सिस्टम चलाने वालों के बच्चे विदेश में पढ़ रहे

about 10 hours ago
राहुल गरजे
Top News

राहुल गरजे:सिस्टम नहीं चाहता कि स्टूडेंट सवाल पूछे, इसलिए अंधभक्त तैयार करता है

about 11 hours ago
जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती
Top News

जागरूक नागरिक मंच के राजा की संगीतमय महाआरती:उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

about 11 hours ago
राहुल बोले
Top News

राहुल बोले:सिस्टम की टॉप लेयर पर 6 लोग

about 11 hours ago
अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र
Top News

अहंकार, अनुशासन और राष्ट्रीय चरित्र:उज्जैन से संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत का दूरगामी संदेश; धर्म को रिलीजन समझने की भूल से लेकर अहंकार के नियंत्रण तक

about 11 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!