खबर
Top News

एशियन गेम्स 2026: क्रिकेट के फाइनल में पहुंचा भारत; अब इस दिन पाकिस्तान से होगा गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

01 अक्टूबर 2026, 12:51 pm
शेयर करें:
एशियन गेम्स 2026

खुलासा फर्स्ट, नई दिल्ली।
एशियन गेम्स के क्रिकेट टूर्नामेंट में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। सेमीफाइनल में टीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रन से शिकस्त दी।

अब गोल्ड मेडल के मुकाबले में भारत का सामना पाकिस्तान से होगा।

3 अक्टूबर को खेला जाएगा मुकाबला
यह मुकाबला 3 अक्टूबर को खेला जाएगा। पाकिस्तान ने भी अपने सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को 6 विकेट से हराकर फाइनल का टिकट कटाया है।

ऐसे में अब एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान के बीच गोल्ड मेडल के लिए मुकाबला होगा।

भारत ने खड़ा किया 169 रन का स्कोर
निशिन में खेले गए सेमीफाइनल मुकाबले में टॉस श्रीलंका के पक्ष में गया और भारत को पहले बल्लेबाजी करनी पड़ी।

टीम इंडिया ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 169 रन बनाए। भारत की ओर से ईशान किशन ने नाबाद 80 रन की शानदार पारी खेली।

वहीं वैभव सूर्यवंशी ने तेज बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 21 गेंदों में 38 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों की पारियों की बदौलत भारत चुनौतीपूर्ण स्कोर तक पहुंचने में सफल रहा।

45 रन पर ढेर हुई श्रीलंका की टीम
169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही।

भारतीय गेंदबाजों के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाज टिक नहीं सके और पूरी टीम महज 45 रन पर ऑलआउट हो गई।

श्रीलंका की पारी सिर्फ 9.5 ओवर तक चली। टीम के छह बल्लेबाज अपना खाता तक नहीं खोल सके।

भारत की ओर से जसप्रीत बुमराह, अक्षर पटेल और अभिषेक शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए।

आखिरी ओवर में लगातार तीन विकेट
श्रीलंका की पारी के 10वें ओवर में लगातार तीन विकेट गिरने के साथ उसकी पारी समाप्त हो गई।

9.3 ओवर पर तिलक वर्मा ने थारिंदु रत्नायके को 5 रन के स्कोर पर रन आउट किया।

इसके बाद 9.4 ओवर पर अभिषेक शर्मा ने चमिका करुणारत्ने को 4 रन पर स्टंप कराया।

अगली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा ने बिनुरा फर्नांडो को बोल्ड कर श्रीलंका की पारी समेट दी। यह अभिषेक का मैच में दूसरा विकेट रहा।

अब फाइनल में भारत-पाकिस्तान मुकाबला
भारत ने श्रीलंका को बड़े अंतर से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है। वहीं दूसरे सेमीफाइनल में पाकिस्तान ने बांग्लादेश को 6 विकेट से हराया।

अब एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान आमने-सामने होंगे, जहां दोनों टीमें स्वर्ण पदक के लिए मैदान में उतरेंगी।

संबंधित समाचार

मानसून ने बढ़ाई निगम की चिंता
Top News

मानसून ने बढ़ाई निगम की चिंता:26 साल में दूसरा सबसे सूखा सीजन; घर-घर शुरू किया सर्वे

22 minutes ago
शाही मस्जिद विवाद के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की सख्ती
Top News

शाही मस्जिद विवाद के बाद सोशल मीडिया पर पुलिस की सख्ती:100 से ज्यादा अकाउंट-पेज किए ब्लॉक; 8 FIR में 34 आरोपी, 24 गिरफ्तार

about 1 hour ago
MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े
Top News

MP में कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़े:कई शहरों में 3 हजार रुपए के पार पहुंची कीमत

about 1 hour ago
लिफ्ट हादसे के बाद एक्शन मोड में नगर निगम
Top News

लिफ्ट हादसे के बाद एक्शन मोड में नगर निगम:5000 भवनों की होगी जांच; असुरक्षित मिली तो तुरंत बंद होगा संचालन

about 1 hour ago
राहुल गांधी के दौरे से पहले बैगा क्षेत्र में एक और मौत
Top News

राहुल गांधी के दौरे से पहले बैगा क्षेत्र में एक और मौत:11 साल की सुषमा ने तोड़ा दम; 6 दिन से चल रहा था इलाज

about 2 hours ago
आयुष्मान योजना में आज से बड़ा बदलाव
Top News

आयुष्मान योजना में आज से बड़ा बदलाव:इन 4 शहरों के निजी अस्पतालों पर NABH की शर्त लागू

about 2 hours ago
दूध के दाम बढ़ने पर विवाद
Top News

दूध के दाम बढ़ने पर विवाद:किसान और संघ आमने-सामने; इतने रुपए प्रति लीटर करने की मांग

about 2 hours ago
आज से बदल गए ये जरूरी नियम
Top News

आज से बदल गए ये जरूरी नियम:SBI ATM चार्ज से लेकर LPG और रेलवे तक; जानिए आपकी जेब पर कितना पड़ेगा असर

about 2 hours ago
नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार
Top News

नीले ड्रम हत्याकांड में मुस्कान और साहिल दोषी करार:इस दिन होगा सजा का ऐलान; 576 दिन बाद आया फैसला

about 19 hours ago
आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त
Top News

आबकारी विभाग की कार्रवाई 56.8 लीटर अवैध शराब जब्त:विदेशी शराब के साथ एक धराया; अन्य स्थानों पर भी दबिश

about 19 hours ago
हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार
Top News

हजारों करोड़ रुपए की ठगी का आरोपी गिरफ्तार:चार साल से था फरार; 20 से ज्यादा केस है दर्ज

about 19 hours ago
शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित
Top News

शिकायतों से घिरे हीरा नगर टीआई सुशील पटेल निलंबित:आरोपी को थाने से छोड़ने सहित लापरवाही के आरोप

about 19 hours ago
अंकसूची में छेड़छाड़
Top News

अंकसूची में छेड़छाड़:सप्लीमेंट्री वाले विषय में ‘पास’ दिखाया; रिजल्ट अटका तो सीएम हेल्पलाइन पहुंची छात्रा

about 20 hours ago
अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी
Top News

अमृत 2.0 के कामों की धीमी रफ्तार पर जताई नाराजगी:जल कार्य प्रभारी शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों का किया निरीक्षण

about 20 hours ago
पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर
Top News

पुलिस को चकमा देकर कोर्ट पहुंचा था हिस्ट्रीशीटर:अब हत्याकांड में नहीं मिला रिमांड; दूसरे केस में भेजा गया जेल

about 20 hours ago
आंसुओं को मिला सहारा
Top News

आंसुओं को मिला सहारा:कलेक्टर की संवेदनशीलता से संवरी कई जिंदगियां

about 20 hours ago
एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत
Top News

एमजीएम मेडिकल कॉलेज में फर्स्ट ईयर एमबीबीएस के छात्रों से रैगिंग की शिकायत:सीनियर छात्रों पर देर रात दरवाजे पीटने का आरोप

about 20 hours ago
एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा
Top News

एमजीएम के अस्पतालों में बच रहा मरीजों का पैसा:8 हॉस्पिटलों में हर महीने की जा रही 10 हजार से ज्यादा जांचें

about 20 hours ago
पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर
Top News

पिपलियापाला तालाब में सीवेज का जहर:मरेंगी हजारों मछलियां

about 20 hours ago
ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती
Top News

ट्रेड लाइसेंस को लेकर निगम की सख्ती:14 दुकानें सील; 57 कारोबारियों ने कराया रिन्यू

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!