नामांतरण के मांगे 2 लाख: 20 हजार लेते ट्रेप हुआ पटवारी
KHULASA FIRST
संवाददाता

दो अन्य पर भी आरोप, लोकायुक्त ने की कार्रवाई
खुलासा फर्स्ट, इंदौर/खरगोन।
जमीन के नामांतरण की फाइल आगे बढ़ाने के लिए दो लाख रुपए की रिश्वत की पहली किस्त के 20 हजार रुपए लेते ही लोकायुक्त ने पटवारी को रंगे हाथ पकड़ लिया।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि नामांतरण के बदले पहले तहसीलदार से संपर्क हुआ और वहां से संबंधित पटवारी से बात करने को कहा गया। इसके बाद पटवारी ने दूसरे पटवारी के माध्यम से दो लाख रुपए की रिश्वत मांगी।
शिकायत की पुष्टि के बाद लोकायुक्त इंदौर की टीम ने आज सुबह खरगोन में ट्रैप की कार्रवाई कर पटवारी खुम सिंह धारवे को 20 हजार रुपए लेते गिरफ्तार किया।
लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के अनुसार कसरावद बड़ी (खरगोन) निवासी पुनीत नाड़ीवाल ने 25 सितंबर को इंदौर लोकायुक्त कार्यालय में शिकायत की थी।
उसकी पत्नी ममता नाड़ीवाल के नाम ग्राम सतावड़, तहसील सेगांव में कृषि भूमि है। इसके नामांतरण के लिए पुनीत ने तहसीलदार अंतरसिंह कनेश से चर्चा की थी। आरोप है कि तहसीलदार ने उसे संबंधित पटवारी से बात करने को कहा।
इसके बाद पुनीत ने हलका पटवारी खुम सिंह धारवे से संपर्क किया। शिकायत के मुताबिक धारवे ने हलका नंबर 26 के पटवारी कुलदीप यादव के माध्यम से नामांतरण के बदले दो लाख रुपए की रिश्वत मांगी।
शिकायत मिलने के बाद उसका सत्यापन कराया गया। शिकायत सही पाए जाने पर 28 सितंबर को ट्रैप की योजना बनाई गई। तय योजना के मुताबिक पुनीत रिश्वत की रकम लेकर खरगोन में शारदा अस्पताल के सामने स्थित पाटीदार मेडिकल के पास पहुंचा।
यहां जैसे ही पटवारी खुम सिंह धारवे ने 20 हजार रुपए लिए पहले से तैयार लोकायुक्त टीम ने उसे दबोच लिया। टीम ने उसके कब्जे से 20 हजार रुपए की रिश्वत राशि जब्त कर ली।
मामले में लोकायुक्त ने भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 7 और बीएनएस की धारा 61(2) के तहत अपराध दर्ज किया है। प्रकरण में पटवारी खुम सिंह धारवे, पटवारी कुलदीप यादव और तहसीलदार अंतरसिंह कनेश को आरोपी बनाया गया है। ट्रैप टीम में निरीक्षक आशुतोष मिठास सहित प्रधान आरक्षक विजय और आरक्षक शैलेंद्र सिंह, आशीष नायडू, चंद्रमोहन बिष्ट, मनीष माथुर व श्रीकृष्ण अहिरवार शामिल थे।
संबंधित समाचार

आवारा कुत्तों पर हाईकोर्ट ने सरकार से मांगी रिपोर्ट:इतने महीने में इतने हजार की नसबंदी-टीकाकरण का दावा

कॉलेज में सात छात्रों के निलंबन पर करणी सेना का चक्काजाम:जवाब में छात्राओं ने खोला मोेर्चा

हिस्ट्रीशीटर को भाजपा नेता के करीबी और युवा मोर्चा के पदाधिकारी द्वारा पेश कराने की चर्चा

इस राज्य के सीएम बोले:‘शिव गरीबों के, राम अमीरों के भगवान’; भाजपा ने राम को चुराया

पूर्वजों के प्रति कृतज्ञता का पर्व है पितृ पक्ष:16 दिन का यह पर्व डर या पाबंदी नहीं; बल्कि पूर्वजों के प्रति सम्मान का अवसर

पहले सीट बेल्ट का संदेश:अब बुलेट पर दोनों हाथ छोड़े; विधायक के स्टंट पर उठे सवाल

नवरात्रि से पहले एक करोड़ की गर्भपात किट मिलना चिंताजनक:19 हजार से ज्यादा किट मिलने पर हिंदू नेताओं में आक्रोश; भाजपा विधायक ने उठाए अवैध भंडारण पर सवाल

एक्सप्रेस-वे पर 2 घंटे में दो हादसे:4 लोगों की मौत; 8 घायल

बिजली देगी झटका:नया सरचार्ज लागू; आने वाले बिलों में दिखेगा असर

भागीरथपुरा में 36 मौतों की जांच रिपोर्ट होगी ऑनलाइन:हाई कोर्ट ने दिया 600 पेज वेबसाइट पर अपलोड करने का आदेश

आखिर बंटी ने किसकी साड़ी से लगाया था फंदा:तीन में से एक मोबाइल जब्त; वो भी मिला लॉक सीसीटीवी की हार्डडिस्क गायब

13 दिन में दूसरी बार MP आएंगे राहुल गांधी:इन परिवारों से करेंगे मुलाकात

एक्सप्रेस-वे पर दो भीषण हादसे:खाई में गिरीं दो कारें; सास-बहू समेत इतने की मौत, इतने घायल

कैबिनेट बैठक के बड़े फैसले:58 लाख स्कूली बच्चों को ड्रेस के लिए मिलेंगे रुपए; अग्निवीरों को वर्दीधारी भर्तियों में इतना आरक्षण

प्रशासन-काजी राजी कहां से आए फसादी?:मंदिर हटाए गए; सीएम का घर टूट रहा, मस्जिद पर हंगामा

देखिए वीडियो, पहाड़ नदी में समाया:सड़कें मलबे से बंद; बाढ़-भूस्खलन से इतनी मौतें, नदी खतरे के निशान से ऊपर, क्रूज बहकर पुल से टकराया

देखिए वीडियो, मस्जिद विवाद में एआईएमआईएम प्रदेश अध्यक्ष बोले:'जल्द मुकाबला होगा; सबका हिसाब होगा'

हिस्ट्रीशीटर कोर्ट में हुआ पेश:खुलासा फर्स्ट ने पहले ही कर दिया था खुलासा

देखिए वीडियो, अस्पताल की न्यू ओपीडी में घुसा सांप:खिड़की के पास दिखा; गार्ड ने बाहर निकाला

चाकूबाजी में घायल हुए युवक की मौत:बाइक-एक्टिवा की टक्कर के बाद हुआ था विवाद; आरोपी ने थाने पहुंचकर रची झूठी कहानी
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!