12वीं के छात्र ने की आत्महत्या: दूसरी मंजिल से कूदकर दी जान; इस बात को लेकर था तनाव में
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, ग्वालियर।
गुरुवार सुबह एक 12वीं कक्षा के छात्र ने अपने घर की दूसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना सुबह करीब 8 बजे झांसी रोड थाना क्षेत्र के साइन नगर फेज-2 की है।
सुबह छत के नीचे मिला शव
मृतक की पहचान उत्कर्ष उर्फ कृष्णा गुप्ता (19/20 वर्ष) पुत्र राजीव गुप्ता के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, उत्कर्ष बुधवार रात माता-पिता के साथ खाना खाने के बाद अपने कमरे में सोने गया था।
गुरुवार सुबह देर तक बाहर न आने पर पिता उसे देखने पहुंचे। कमरे में न मिलने पर जब छत पर जाकर नीचे झांका गया तो उत्कर्ष मृत अवस्था में पड़ा मिला।
परीक्षा को लेकर तनाव की बात सामने आई
स्थानीय लोगों के अनुसार, उत्कर्ष पिछले वर्ष 12वीं में गणित और रसायन विज्ञान में कम अंक आने से परेशान था। इस वर्ष उसने इन विषयों की दोबारा परीक्षा दी थी, लेकिन पेपर ठीक न होने की आशंका के चलते वह मानसिक तनाव में था और फेल होने का डर उसे परेशान कर रहा था।
मूल निवासी सागर
उत्कर्ष मूल रूप से बरुआ सागर का रहने वाला था। उसके पिता राजीव गुप्ता पिछले करीब 20 वर्षों से ग्वालियर में किराए के मकान में रहकर दाल बाजार में काम करते हैं। उत्कर्ष की एक बड़ी बहन है, जो नोएडा में नौकरी करती है।
पुलिस ने मर्ग कायम किया
पीछे रहने वाले पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जो अंतिम संस्कार के लिए बरुआ सागर रवाना हो गए।
पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में सीएसपी रॉबिन जैन ने बताया कि प्रारंभिक जांच में परीक्षा में कम नंबर आने से तनाव की बात सामने आई है। सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
संबंधित समाचार

देखिए वीडियो, पंडाल में बैनर लगाने को लेकर बवाल:मुस्लिमों ने घर में घुसकर ऑटो चालक की बल्ली से की पिटाई

इंडिया-वेस्टइंडीज T20 मुकाबला:स्टेडियम में तैयारियां तेज; पिच से सुरक्षा तक इंतजाम शुरू, फैंस में भारी उत्साह

MP के युवाओं के लिए सुनहरा मौका:कांस्टेबल ड्राइवर के पदों पर निकली भर्ती; जानिए आवेदन की पूरी प्रोसेस

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी:जंतर-मंतर जाने को लेकर पुलिस से बहस; प्रियंका का सड़क पर लेटकर धरना

रिकॉर्ड में एक दुकान, मौके पर अवैध मल्टी खड़ी कर डकार गए एमओएस:जोन-13 में बिल्डर की धांधली- नक्शा बदलकर लाखों का राजस्व डुबाया

बाउंड ओवर नोटिस से नाराज 28 पार्षदों का सामूहिक इस्तीफा:आधी रात थाने पर धरना; इनके पहुंचने पर माने

MP में बढ़ा हुआ बस किराया कम करने की तैयारी:मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को दिए ये निर्देश

मंदिर से चोरी अष्टधातु प्रतिमाएं बरामद:पुलिस ने आरोपी को पकड़ा; चार साथियों के नाम का खुलासा

बैंक अधिकारी बनकर नगर निगम ठेकेदार से ठगी:खाते से उड़ाए हजारों रुपए; शिकायत के बाद केस दर्ज

परिवार ने कलेक्टर से लगाई गुहार:धमकी और मानसिक प्रताड़ना की शिकायत; सरकारी के बाद अब निजी जमीन पर कब्जे का आरोप

MP में पटवारियों पर कार्रवाई के बाद बढ़ा विवाद:4 सस्पेंड; 52 को सेवा समाप्ति का नोटिस, काम बंद करने की दी चेतावनी

3 साल से स्पीड ब्रेकर की मांग अधूरी, लोग नाराज:स्कूटी से गिरकर महिला हो चुकी है घायल

जनसुनवाई में अधिकारियों को सौंपा दूषित पानी का गिफ्ट:नगर निगम की नाकामी; 6 महीने से गंदा पानी पीने को मजबूर है जनता

देखिए वीडियो, पांच मंजिला इमारत ढही:इतने लोगों के दबे होने की आशंका; दो बच्चे सुरक्षित निकाले गए, रेस्क्यू जारी

सड़कों पर पसरी गंदगी, गलियों में न झाड़ू लगी, न पहुंची कचरा गाड़ियां:नंबर वन शहर की सफाई व्यवस्था बेपटरी

कांग्रेस पार्षद का निधन:अस्पताल में तोड़ा दम; मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दी श्रद्धांजलि

आटा चक्की चलाते-चलाते प्रॉपर्टी लाइन का बड़ा ब्रोकर बन गया गुड्डा:बंटी नागर ने भी निभाया याराना; दोनों ने जमकर कूटा माल

फर्नीचर गोदाम में लगी भीषण आग:करोड़ों रुपए का सामान जलकर हुआ राख; 7 फायर ब्रिगेड मौके पर

तू गलत कर रहा है हमें तो प्लॉट लग रहा है:विकास जरिया को धमकाने की रिकॉर्डिंग आई सामने

रावण दहन के विरोध में समाज:इतने आयोजकों को कानूनी नोटिस; कहा-‘प्रथा बंद करें, नहीं तो आंदोलन करेंगे’
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!