खबर
Top News

बीच सड़क युवक की चाकू मारकर हत्या: 3 बदमाशों ने किए ताबड़तोड़ वार; हथियार लहराते मौके से फरार हुए आरोपी

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

06 अगस्त 2026, 12:10 pm
शेयर करें:
बीच सड़क युवक की चाकू मारकर हत्या

खुलासा फर्स्ट, जबलपुर।
शहर के त्रिमूर्ति नगर इलाके में बुधवार शाम सनसनीखेज हत्या की वारदात सामने आई। तीन अज्ञात बदमाशों ने बीच सड़क पर 30 वर्षीय युवक पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की मौत हो गई।

चाकू लहराते हुए मौके से फरार हो गए आरोपी
वारदात के बाद आरोपी चाकू लहराते हुए मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान यशवंत ठाकुर (30), निवासी करमेता के रूप में हुई है। घटना बुधवार शाम करीब 7 बजे की बताई जा रही है। वारदात के बाद इलाके में दहशत फैल गई।

तीन बदमाशों ने घेरकर किया हमला
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, यशवंत त्रिमूर्ति नगर इलाके में मौजूद था। इसी दौरान तीन बदमाशों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपियों ने एक के बाद एक कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा।

हमले के बाद तीनों आरोपी मौके से भाग निकले। पुलिस अब यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि हत्या के पीछे पुरानी रंजिश थी या वारदात की कोई दूसरी वजह है।

पुलिस और FSL टीम ने जुटाए सबूत
हत्या की सूचना मिलते ही गोहलपुर थाना प्रभारी रितेश पांडे पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल को सुरक्षित कर FSL टीम को भी बुलाया गया। टीम ने मौके से वारदात से जुड़े साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज भेज दिया है। हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

सीसीटीवी से आरोपियों की पहचान की कोशिश
पुलिस त्रिमूर्ति नगर और घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। आरोपियों के आने-जाने के रास्तों की भी जानकारी जुटाई जा रही है, ताकि उनकी पहचान कर उन्हें जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

थाना प्रभारी रितेश पांडे के मुताबिक, तीन बदमाशों ने यशवंत पर चाकू से हमला कर उसकी हत्या की है। फिलहाल तीनों आरोपी फरार हैं और उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें तलाश में जुटी हैं।

पुलिस मृतक के परिजनों और परिचितों से भी पूछताछ कर रही है, ताकि हत्या की वजह और आरोपियों से यशवंत के संभावित विवाद के बारे में जानकारी मिल सके।

संबंधित समाचार

गर्मी में पानी के टैंकरों पर रहेगी CCTV कैमरों की नजर
Top News

गर्मी में पानी के टैंकरों पर रहेगी CCTV कैमरों की नजर:सभी हाईड्रेंट होंगे कैमरों से लैस; टैंकरों के फेरों और पानी की सप्लाई का रहेगा हिसाब

14 minutes ago
12वीं के छात्र से बेरहमी से मारपीट
Top News

12वीं के छात्र से बेरहमी से मारपीट:श्मशान ले जाकर बेल्ट-डंडों से पीटा; वीडियो किया वायरल

15 minutes ago
वीडियो देखिये, टीआई हत्याकांड के बाद गहन सर्च अभियान
Top News

वीडियो देखिये, टीआई हत्याकांड के बाद गहन सर्च अभियान:नवागत पुलिस अधीक्षक बोले-आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित होगी; करेंगे सख्त कार्रवाई

27 minutes ago
ट्रम्प को मिडटर्म चुनाव में बड़ा झटका
Top News

ट्रम्प को मिडटर्म चुनाव में बड़ा झटका:दोनों सदनों में रिपब्लिकन पार्टी हारी

36 minutes ago
नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान
Top News

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान:प्रेम विवाह के एक साल बाद उजड़ा संसार; मायके वालों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

about 1 hour ago
राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका
Top News

राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका:45 मिनट पहले गुजरी थी पैसेंजर ट्रेन; 6 ट्रेनें रद्द, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा
Top News

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा:बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों के उपचार की प्रक्रिया शुरू

about 2 hours ago
शराब माफिया के शिकार टीआई की पत्नी का बड़ा आरोप
Top News

शराब माफिया के शिकार टीआई की पत्नी का बड़ा आरोप:सेंधवा के नेता ने दी थी धमकी; कहा था- ‘पुरी को नहीं छोड़ेंगे’

about 2 hours ago
टीआई को ट्रक से कुचलकर मारने वाले ड्राइवर-क्लीनर का शॉर्ट एनकाउंटर
Top News

टीआई को ट्रक से कुचलकर मारने वाले ड्राइवर-क्लीनर का शॉर्ट एनकाउंटर:पुलिस पर फायरिंग के बाद दोनों के पैर में लगी गोली; दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की कार्रवाई

about 2 hours ago
20 साल की नौकरी में 65 लाख वेतन
Top News

20 साल की नौकरी में 65 लाख वेतन:समिति प्रबंधक के तीन ठिकानों पर छापे में चौंकाने वाला खुलासा; संपत्ति और खर्च मिले 2.41 करोड़ के, आय से 271.46 प्रतिशत अधिक संपत्ति

about 2 hours ago
वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो रेड सैंड बोआ सांपों के साथ पकड़ाया युवक; इतने करोड़ बताई जा रही कीमत

about 18 hours ago
वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़:राहुल जायसवाल ने बदला बयान; बोले- टिमरनी की शराब दुकान में मेरी कोई भागीदारी नहीं, पुलिस ने दबाव डालकर बुलवाया

about 19 hours ago
वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट
Top News

वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट:अवैध खनन रोकने पहुंचे तो हाथ में लहराई सर्विस रिवॉल्वर; ट्रक चालक ने की थी वाहन भगाने की कोशिश

about 19 hours ago
मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार
Top News

मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार:उल्टी-पेट दर्द की शिकायत; कलेक्टर ने समूह को तत्काल हटाया

about 19 hours ago
खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई
Top News

खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई:समाज की सदियों पुरानी परंपरा के तहत हुआ अंतिम संस्कार

about 19 hours ago
शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद
Top News

शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद:की ये मांग

about 19 hours ago
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन
Top News

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन:ठेकेदारों पर लगाई इतने लाख की पेनल्टी; टाटा कंपनी पर भी लगया जुर्माना

about 20 hours ago
दिवंगत टीआई के गृह ग्राम पहुंचे डिप्टी सीएम
Top News

दिवंगत टीआई के गृह ग्राम पहुंचे डिप्टी सीएम:परिजनों से मिलकर दी श्रद्धांजलि; बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

about 20 hours ago
मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा
Top News

मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा:4 दिन पहले ही SP पद से हटाया था; सीएम आज शाम लेंगे पीएचक्यू में बैठक

about 20 hours ago
टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज
Top News

टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज:भाजपा उपाध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप

about 20 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!