20 साल की नौकरी में 65 लाख वेतन: समिति प्रबंधक के तीन ठिकानों पर छापे में चौंकाने वाला खुलासा; संपत्ति और खर्च मिले 2.41 करोड़ के, आय से 271.46 प्रतिशत अधिक संपत्ति
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, इंदौर/धार।
धार जिले में आय से अधिक संपत्ति के मामले में इंदौर लोकायुक्त पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आदिम जाति सेवा सहकारी समिति के प्रबंधक शेरसिंह ठाकुर के तीन ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। करीब 20 साल की नौकरी में 65 लाख रुपए वेतन प्राप्त करने वाले ठाकुर के पास प्रारंभिक जांच में 2 करोड़ 41 लाख 45 हजार रुपए की संपत्ति और खर्च का पता चला है।
लोकायुक्त के अनुसार यह राशि उनकी ज्ञात वैध आय से 271.46 प्रतिशत अधिक है। कार्रवाई के दौरान टीम को दो मंजिला मकान, व्यावसायिक भवन, कृषि भूमि, जेसीबी मशीन, ट्रैक्टर, कार, बुलेट और कृषि उपकरणों की जानकारी मिली है। तीन अलग-अलग टीमें सोडपुर, नालछा और मांडव स्थित ठिकानों पर दस्तावेजों और संपत्तियों की जांच में जुटी हैं।
लोकायुक्त की शुरुआती जांच में सामने आया कि शेरसिंह ठाकुर को लगभग 20 वर्षों की सेवा के दौरान वेतन के रूप में करीब 65 लाख रुपए प्राप्त हुए। इसके बावजूद उनके और उनसे संबंधित संपत्तियों तथा खर्चों का शुरुआती आकलन 2 करोड़ 41 लाख 45 हजार रुपए किया गया है। इस तरह ज्ञात आय और संपत्ति-खर्च के बीच करीब 1 करोड़ 76 लाख 45 हजार रुपए का अंतर सामने आया है। इसी आधार पर लोकायुक्त ने उनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण संशोधन अधिनियम 2018 की धारा 13(1)(बी) और 13(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
97 लाख रुपए खर्च कर बनवाया दो मंजिला मकान
जांच के दौरान लोकायुक्त को ग्राम सोडपुर, तहसील नालछा में शेरसिंह ठाकुर के नाम पर भूखंड होने की जानकारी मिली है। इस भूखंड का क्षेत्रफल 0.1520 हेक्टेयर बताया गया है। इसी जमीन पर करीब 2400 वर्गफीट क्षेत्र में दो मंजिला मकान बनाया गया है। लोकायुक्त के प्रारंभिक आकलन के अनुसार भूखंड की खरीदी और मकान के निर्माण पर लगभग 97 लाख रुपए खर्च किए गए हैं। टीम मकान के निर्माण, जमीन की रजिस्ट्री और भुगतान से संबंधित दस्तावेजों की जांच कर रही है, ताकि वास्तविक लागत का पता लगाया जा सके।
मांडव रोड पर 20 लाख का व्यावसायिक भवन
संपत्तियों की जांच में नालछा के मांडव रोड स्थित सोडपुर तिराहे पर एक अन्य भवन भी सामने आया है। करीब 1350 वर्गफीट क्षेत्रफल में बने इस भवन का उपयोग व्यावसायिक गतिविधियों के लिए किया जा रहा है। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपए बताई गई है। लोकायुक्त की टीम भवन की खरीद, स्वामित्व और इससे होने वाली संभावित आमदनी से संबंधित दस्तावेजों को खंगाल रही है।
पत्नी के नाम पर भी खरीदी लाखों की कृषि भूमि
लोकायुक्त की जांच में शेरसिंह ठाकुर की पत्नी कविता के नाम पर कृषि भूमि खरीदे जाने की जानकारी भी सामने आई है। ग्राम सोडपुर, तहसील पीथमपुर में 0.645 हेक्टेयर कृषि भूमि करीब 8 लाख रुपए में खरीदी गई। वहीं ग्राम मांडव, तहसील पीथमपुर में 2.526 हेक्टेयर जमीन की खरीदी पर लगभग 42 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान है। इस प्रकार पत्नी के नाम पर कुल 3.171 हेक्टेयर कृषि भूमि खरीदी गई, जिसकी अनुमानित कीमत 50 लाख रुपए बताई जा रही है। अब लोकायुक्त यह पता लगा रही है कि इन जमीनों की खरीदी के लिए धनराशि कहां से आई और इसके पीछे आय के कौन-कौन से स्रोत थे।
जेसीबी, ट्रैक्टर, कार और बुलेट सहित 53 लाख की मशीनरी
छापेमारी के दौरान लोकायुक्त टीम को मकान और जमीन के अलावा कई वाहन तथा कृषि उपकरण भी मिले हैं। इनमें जेसीबी मशीन, महिंद्रा ट्रैक्टर, महिंद्रा टीयूवी, ऑल्टो कार और बुलेट मोटरसाइकिल शामिल हैं। इसके साथ ही अलग-अलग स्थानों पर कृषि कार्य में इस्तेमाल होने वाले यंत्र, मशीनरी और ट्रॉलियां भी मिली हैं। इन सभी की अनुमानित कीमत करीब 53 लाख रुपए बताई गई है। अधिकारियों के अनुसार इन वाहनों और मशीनों के स्वामित्व, खरीदी के दस्तावेज और वास्तविक बाजार मूल्य का आकलन किया जा रहा है।
एक अन्य बेनामी भवन की जानकारी, सत्यापन में जुटी टीम
कार्रवाई के दौरान ठाकुर से जुड़े एक अन्य कथित बेनामी भवन की जानकारी भी सामने आई है। लोकायुक्त अधिकारियों ने इस संपत्ति के संबंध में सत्यापन शुरू कर दिया है। इसके अलावा अलग-अलग ठिकानों पर मिली कृषि मशीनरी, ट्रैक्टर और ट्रॉलियों के वास्तविक मालिकाना हक की भी जांच की जा रही है। दस्तावेजों के मिलान के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि संबंधित संपत्तियां किसके नाम पर हैं और उनका वास्तविक वित्तीय स्रोत क्या है।
एसपी डॉ. राजेश सहाय के नेतृत्व में कार्रवाई
इंदौर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. राजेश सहाय के नेतृत्व में तीनों ठिकानों पर सर्च अभियान चलाया जा रहा है। कार्रवाई में डीएसपी आनंद चौहान, निरीक्षक आशुतोष मिठास, निरीक्षक प्रतिभा तोमर और निरीक्षक सचिन पटेरिया सहित पुलिस टीम के अधिकारी शामिल हैं। यह कार्रवाई लोकायुक्त महानिदेशक योगेश देशमुख के निर्देश और डीआईजी मनोज सिंह के मार्गदर्शन में की जा रही है।
लोकायुक्त एसपी डॉ. राजेश सहाय के अनुसार, फिलहाल तीनों स्थानों पर सर्चिंग और दस्तावेजों की जांच जारी है। मकान, जमीन, वाहन और अन्य संपत्तियों का मूल्यांकन कराया जा रहा है। जांच पूरी होने के बाद ही संपत्तियों की वास्तविक कीमत और ज्ञात आय के अनुपात में अनुपातहीन संपत्ति की अंतिम राशि निर्धारित की जाएगी। प्रारंभिक जांच में सामने आए आंकड़ों के आधार पर यह कार्रवाई की गई है।
संबंधित समाचार

ट्रम्प को मिडटर्म चुनाव में बड़ा झटका:दोनों सदनों में रिपब्लिकन पार्टी हारी

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान:प्रेम विवाह के एक साल बाद उजड़ा संसार; मायके वालों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका:45 मिनट पहले गुजरी थी पैसेंजर ट्रेन; 6 ट्रेनें रद्द, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा:बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों के उपचार की प्रक्रिया शुरू

शराब माफिया के शिकार टीआई की पत्नी का बड़ा आरोप:सेंधवा के नेता ने दी थी धमकी; कहा था- ‘पुरी को नहीं छोड़ेंगे’

टीआई को ट्रक से कुचलकर मारने वाले ड्राइवर-क्लीनर का शॉर्ट एनकाउंटर:पुलिस पर फायरिंग के बाद दोनों के पैर में लगी गोली; दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की कार्रवाई

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो रेड सैंड बोआ सांपों के साथ पकड़ाया युवक; इतने करोड़ बताई जा रही कीमत

वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़:राहुल जायसवाल ने बदला बयान; बोले- टिमरनी की शराब दुकान में मेरी कोई भागीदारी नहीं, पुलिस ने दबाव डालकर बुलवाया

वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट:अवैध खनन रोकने पहुंचे तो हाथ में लहराई सर्विस रिवॉल्वर; ट्रक चालक ने की थी वाहन भगाने की कोशिश

मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार:उल्टी-पेट दर्द की शिकायत; कलेक्टर ने समूह को तत्काल हटाया

खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई:समाज की सदियों पुरानी परंपरा के तहत हुआ अंतिम संस्कार

शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद:की ये मांग

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन:ठेकेदारों पर लगाई इतने लाख की पेनल्टी; टाटा कंपनी पर भी लगया जुर्माना

दिवंगत टीआई के गृह ग्राम पहुंचे डिप्टी सीएम:परिजनों से मिलकर दी श्रद्धांजलि; बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा:4 दिन पहले ही SP पद से हटाया था; सीएम आज शाम लेंगे पीएचक्यू में बैठक

टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज:भाजपा उपाध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद:कलेक्टर कार्यालय में लगाया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल

हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी:यात्री ने छेड़ा इमरजेंसी गेट का लीवर; बज उठा अलार्म

जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं:कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ किया निराकरण; मेधावी दिव्यांग विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मिली सहायता

वीडियो देखिये, NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत:पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक की मौके पर मौत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!