टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज: भाजपा उपाध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, भोपाल/देवास।
देवास जिले के खातेगांव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिलीप पुरी की शराब तस्करी में शामिल ट्रक से कुचलकर हुई मौत के बाद प्रदेश की राजनीति गरमा गई है। इस मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शराब माफिया को राजनीतिक संरक्षण मिल रहा है और शराब तस्करी से जुड़े मामलों के तार कांग्रेस पार्टी से जुड़ते नजर आ रहे हैं।
सुरेंद्र शर्मा ने सोशल मीडिया पर उठाए सवाल
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर जीतू पटवारी और कांग्रेस पार्टी से सवाल किए। उन्होंने लिखा कि देवास का जहरीली शराब कांड हो या टीआई दिलीप पुरी हत्याकांड, हर मामले में शराब माफिया की संलिप्तता सामने आती है और उनके तार कांग्रेस पार्टी से जुड़े निकलते हैं। शर्मा ने अपनी पोस्ट में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को टैग करते हुए सवाल किया, 'जी यह रिश्ता क्या कहलाता है? प्रदेश जवाब चाहता है।'
शराब तस्करी रोकने के दौरान हुई थी टीआई की मौत
दरअसल, खातेगांव थाना प्रभारी इंस्पेक्टर दिलीप पुरी अवैध शराब की तस्करी रोकने के लिए वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान शराब से भरे एक ट्रक ने उन्हें कुचल दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना ने पुलिसकर्मियों की सुरक्षा और प्रदेश में अवैध शराब के कारोबार पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
जहरीली शराब कांड का भी किया जिक्र
सुरेंद्र शर्मा ने अपने बयान में देवास के जहरीली शराब कांड का उल्लेख करते हुए दोनों घटनाओं को शराब माफिया से जुड़ा बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में शराब के अवैध कारोबार को लेकर राजनीतिक संरक्षण की भूमिका की भी जांच होनी चाहिए।
टीआई दिलीप पुरी की मौत के बाद अब यह मामला कानून-व्यवस्था के साथ-साथ राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप का मुद्दा भी बन गया है। भाजपा नेता के आरोपों के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी की प्रतिक्रिया सामने आना बाकी है।
संबंधित समाचार

वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट:अवैध खनन रोकने पहुंचे तो हाथ में लहराई सर्विस रिवॉल्वर; ट्रक चालक ने की थी वाहन भगाने की कोशिश

मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार:उल्टी-पेट दर्द की शिकायत; कलेक्टर ने समूह को तत्काल हटाया

खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई:समाज की सदियों पुरानी परंपरा के तहत हुआ अंतिम संस्कार

शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद:की ये मांग

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन:ठेकेदारों पर लगाई इतने लाख की पेनल्टी; टाटा कंपनी पर भी लगया जुर्माना

दिवंगत टीआई के गृह ग्राम पहुंचे डिप्टी सीएम:परिजनों से मिलकर दी श्रद्धांजलि; बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा:4 दिन पहले ही SP पद से हटाया था; सीएम आज शाम लेंगे पीएचक्यू में बैठक

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद:कलेक्टर कार्यालय में लगाया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल

हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी:यात्री ने छेड़ा इमरजेंसी गेट का लीवर; बज उठा अलार्म

जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं:कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ किया निराकरण; मेधावी दिव्यांग विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मिली सहायता

वीडियो देखिये, NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत:पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक की मौके पर मौत

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की:शिमला पान मसाला के अवैध कारोबार पर फूड़ और जीएसटी विभाग मौन

यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया:घटना के बाद विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच चिंता का माहौल; यात्री के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया

कंधों पर साथी की अर्थी:आंखों में आंसू और दिल में कभी न भूल पाने वाला दर्द

वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मनगरी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड:घटनास्थल पर तस्दीक के दौरान भागने लगा वाहन मालिक; पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, पैर में आई चोट

वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना:बोले- देश में उनकी बातों पर कौन भरोसा करता है?

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार; कूलर के नीचे छिपाया लिफाफा

वीडियो देखिये, युवक को पकड़ने पहुंची पुलिस पर चाकू से हमला:जवान की पीठ पर किया वार; अस्पताल में भर्ती

टीआई की शहादत ने खोली तस्करी की परतें:इस वजह से गुजरात जा रही शराब? एमपी की आबकारी नीति पर उठे सवाल
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!