खबर
Top News

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन: ठेकेदारों पर लगाई इतने लाख की पेनल्टी; टाटा कंपनी पर भी लगया जुर्माना

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 नवंबर 2026, 5:33 pm
शेयर करें:
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन

खुलासा फर्स्ट, उज्जैन।
सिंहस्थ 2028 से पहले सड़क चौड़ीकरण के काम में लापरवाही बरतने वालों पर नगर निगम ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। निर्माण कार्यों की धीमी रफ्तार और जरूरी संसाधनों की कमी सामने आने के बाद नगर निगम आयुक्त अभिलाष मिश्रा ने ठेकेदारों पर कुल 45 लाख रुपए की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए हैं।

टाटा कंपनी पर भी 20 लाख का जुर्माना
वहीं, पाइपलाइन डालने में लापरवाही पर टाटा कंपनी को 20 लाख रुपए और ड्राइंग-डिजाइन उपलब्ध नहीं कराने पर कंसल्टेंट को 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है।मंगलवार को आयुक्त ने अधिकारियों के साथ शहर में चल रहे प्रमुख सड़क चौड़ीकरण कार्यों का निरीक्षण किया।

काम में तेजी लाने के निर्देश दिए
इस दौरान कहीं भवनों की तुड़ाई अधूरी मिली तो कहीं नाली निर्माण की रफ्तार धीमी थी। कई स्थानों पर निर्माण के लिए जरूरी सामग्री और मशीनों की भी कमी सामने आई। इस पर आयुक्त ने संबंधित एजेंसियों को अतिरिक्त मजदूर और मशीनें लगाकर काम में तेजी लाने के निर्देश दिए।

नीलकंठ से महाकाल मार्ग पर 21 लाख की पेनल्टी
नीलकंठ से महाकाल चौराहे तक करीब 11 करोड़ रुपए की लागत से 370 मीटर लंबे मार्ग को 24 मीटर चौड़ा किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान यहां भवनों की तुड़ाई की गति धीमी मिली और निर्माण स्थल से मलबा भी नहीं हटाया गया था।

इस लापरवाही पर ठेकेदार योगेश इंटरप्राइजेस पर 20 लाख रुपए की पेनल्टी लगाई गई। इसके अलावा जरूरी ड्राइंग-डिजाइन उपलब्ध नहीं कराने पर कंसल्टेंट टेक्नोजेम पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। आयुक्त ने मलबा हटाकर 100 मीटर नाली निर्माण का काम जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

दानीगेट मार्ग पर विजय इंफ्रा पर 25 लाख का जुर्माना
रामानुज कोट से दानीगेट तक 470 मीटर लंबे और 18 मीटर चौड़े मार्ग के निर्माण में भी लापरवाही सामने आई। यहां नाली और बाउंड्रीवॉल निर्माण के दौरान जरूरी सामग्री उपलब्ध नहीं थी। इस पर ठेकेदार विजय इंफ्रा पर 25 लाख रुपए की पेनल्टी लगाने के निर्देश दिए गए।

इसी मार्ग पर नाले की क्रॉसिंग के दौरान 1600 एमएम की पाइपलाइन नहीं डालने पर टाटा कंपनी पर भी 20 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया।

24 खंबा से हरसिद्धि पाल तक भी काम में तेजी लाने के निर्देश
आयुक्त ने 24 खंबा से हरसिद्धि पाल तक चल रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। करीब 650 मीटर लंबे और 18 मीटर चौड़े इस मार्ग पर शेष भवनों की तुड़ाई जल्द पूरी करने को कहा गया। साथ ही नाली निर्माण में प्री-कास्ट तकनीक अपनाने, नल कनेक्शन और अन्य जरूरी कार्य गुणवत्ता के साथ पूरे करने के निर्देश दिए।

सिंहस्थ से पहले तैयार करनी हैं बेहतर सड़कें
सिंहस्थ 2028 के दौरान उज्जैन में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। ऐसे में शहर की सड़कों का चौड़ीकरण और बुनियादी सुविधाओं का विकास महत्वपूर्ण है।

आयुक्त ने अधिकारियों को नियमित निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति पर नजर रखने को कहा। उन्होंने स्पष्ट किया कि सिंहस्थ से जुड़े निर्माण कार्यों में देरी और लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

संबंधित समाचार

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो रेड सैंड बोआ सांपों के साथ पकड़ाया युवक; इतने करोड़ बताई जा रही कीमत

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़:राहुल जायसवाल ने बदला बयान; बोले- टिमरनी की शराब दुकान में मेरी कोई भागीदारी नहीं, पुलिस ने दबाव डालकर बुलवाया

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट
Top News

वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट:अवैध खनन रोकने पहुंचे तो हाथ में लहराई सर्विस रिवॉल्वर; ट्रक चालक ने की थी वाहन भगाने की कोशिश

about 1 hour ago
मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार
Top News

मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार:उल्टी-पेट दर्द की शिकायत; कलेक्टर ने समूह को तत्काल हटाया

about 1 hour ago
खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई
Top News

खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई:समाज की सदियों पुरानी परंपरा के तहत हुआ अंतिम संस्कार

about 1 hour ago
शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद
Top News

शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद:की ये मांग

about 2 hours ago
दिवंगत टीआई के गृह ग्राम पहुंचे डिप्टी सीएम
Top News

दिवंगत टीआई के गृह ग्राम पहुंचे डिप्टी सीएम:परिजनों से मिलकर दी श्रद्धांजलि; बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

about 2 hours ago
मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा
Top News

मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा:4 दिन पहले ही SP पद से हटाया था; सीएम आज शाम लेंगे पीएचक्यू में बैठक

about 2 hours ago
टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज
Top News

टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज:भाजपा उपाध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप

about 2 hours ago
स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद
Top News

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद:कलेक्टर कार्यालय में लगाया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल

about 2 hours ago
हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी
Top News

हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी:यात्री ने छेड़ा इमरजेंसी गेट का लीवर; बज उठा अलार्म

about 3 hours ago
जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं
Top News

जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं:कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ किया निराकरण; मेधावी दिव्यांग विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मिली सहायता

about 3 hours ago
वीडियो देखिये,  NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत
Top News

वीडियो देखिये, NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत:पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक की मौके पर मौत

about 3 hours ago
छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की
Top News

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की:शिमला पान मसाला के अवैध कारोबार पर फूड़ और जीएसटी विभाग मौन

about 3 hours ago
यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया
Top News

यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया:घटना के बाद विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच चिंता का माहौल; यात्री के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया

about 3 hours ago
कंधों पर साथी की अर्थी
Top News

कंधों पर साथी की अर्थी:आंखों में आंसू और दिल में कभी न भूल पाने वाला दर्द

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मनगरी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

about 4 hours ago
देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड
Top News

देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड:घटनास्थल पर तस्दीक के दौरान भागने लगा वाहन मालिक; पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, पैर में आई चोट

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना
Top News

वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना:बोले- देश में उनकी बातों पर कौन भरोसा करता है?

about 4 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार; कूलर के नीचे छिपाया लिफाफा

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!