वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट: अवैध खनन रोकने पहुंचे तो हाथ में लहराई सर्विस रिवॉल्वर; ट्रक चालक ने की थी वाहन भगाने की कोशिश
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, विदिशा।
देवास जिले के खातेगांव में शराब तस्करों द्वारा ट्रक से कुचलकर टीआई दिलीप पुरी की हत्या की घटना के बाद अब मैदानी स्तर पर कार्रवाई करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं।
इसी बीच विदिशा जिले के गंजबासौदा से एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वन विभाग के रेंजर अनिल कुमार हाथ में अपनी सर्विस रिवॉल्वर लिए नजर आ रहे हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला चर्चा में है।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के मुताबिक, गंजबासौदा क्षेत्र में वन विभाग की जमीन पर पत्थरों के अवैध उत्खनन और परिवहन की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही वन विभाग के रेंजर अनिल कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। इस दौरान अवैध पत्थरों से भरे ट्रक को रोकने की कोशिश की गई, लेकिन चालक ने वाहन भगाने का प्रयास किया और ट्रक की रफ्तार बढ़ा दी।
हालात को देखते हुए रेंजर ने सुरक्षा के मद्देनजर अपनी सर्विस रिवॉल्वर हाथ में ले ली और ट्रक के सामने खड़े नजर आए। बताया जा रहा है कि खातेगांव में टीआई दिलीप पुरी के साथ हुई घटना को देखते हुए अधिकारियों को भी ऐसी ही अनहोनी की आशंका थी।
ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज
वन विभाग की टीम ने ट्रक का पीछा किया और सड़क किनारे उसे रुकवाया। इसके बाद चालक को वाहन से नीचे उतरने के लिए कहा गया। मामले में ट्रक चालक शाहिद खान के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। ट्रक को वन डिपो में खड़ा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
देवास की घटना के बाद बढ़ी चिंता
खातेगांव में टीआई दिलीप पुरी की शहादत के बाद अवैध कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों की सुरक्षा का मुद्दा एक बार फिर सामने आ गया है। विदिशा की घटना ने भी यह सवाल खड़ा कर दिया है कि अवैध खनन और परिवहन रोकने के दौरान मैदानी अमले की सुरक्षा कितनी पुख्ता है।
संबंधित समाचार

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो रेड सैंड बोआ सांपों के साथ पकड़ाया युवक; इतने करोड़ बताई जा रही कीमत

वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़:राहुल जायसवाल ने बदला बयान; बोले- टिमरनी की शराब दुकान में मेरी कोई भागीदारी नहीं, पुलिस ने दबाव डालकर बुलवाया

मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार:उल्टी-पेट दर्द की शिकायत; कलेक्टर ने समूह को तत्काल हटाया

खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई:समाज की सदियों पुरानी परंपरा के तहत हुआ अंतिम संस्कार

शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद:की ये मांग

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन:ठेकेदारों पर लगाई इतने लाख की पेनल्टी; टाटा कंपनी पर भी लगया जुर्माना

दिवंगत टीआई के गृह ग्राम पहुंचे डिप्टी सीएम:परिजनों से मिलकर दी श्रद्धांजलि; बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा:4 दिन पहले ही SP पद से हटाया था; सीएम आज शाम लेंगे पीएचक्यू में बैठक

टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज:भाजपा उपाध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद:कलेक्टर कार्यालय में लगाया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल

हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी:यात्री ने छेड़ा इमरजेंसी गेट का लीवर; बज उठा अलार्म

जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं:कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ किया निराकरण; मेधावी दिव्यांग विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मिली सहायता

वीडियो देखिये, NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत:पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक की मौके पर मौत

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की:शिमला पान मसाला के अवैध कारोबार पर फूड़ और जीएसटी विभाग मौन

यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया:घटना के बाद विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच चिंता का माहौल; यात्री के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया

कंधों पर साथी की अर्थी:आंखों में आंसू और दिल में कभी न भूल पाने वाला दर्द

वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मनगरी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड:घटनास्थल पर तस्दीक के दौरान भागने लगा वाहन मालिक; पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, पैर में आई चोट

वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना:बोले- देश में उनकी बातों पर कौन भरोसा करता है?

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार; कूलर के नीचे छिपाया लिफाफा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!