खबर
Top News

मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार: उल्टी-पेट दर्द की शिकायत; कलेक्टर ने समूह को तत्काल हटाया

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 नवंबर 2026, 6:25 pm
शेयर करें:
मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार

खुलासा फर्स्ट, नरसिंहपुर।
जिले के ग्राम समनापुर डांगीढाना की शासकीय माध्यमिक शाला में मंगलवार को मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चों की तबीयत बिगड़ गई।

पुराना गूंथा हुआ आटा किया इस्तेमाल
बच्चों को भोजन में खीर-पूरी परोसी गई थी। आरोप है कि पूरियां बनाने के लिए गांव के एक कार्यक्रम से लाया गया दो दिन पुराना गूंथा हुआ आटा इस्तेमाल किया गया।

पेट दर्द और उल्टियां होने लगी
भोजन करने के कुछ ही देर बाद बच्चों को पेट दर्द और उल्टियां होने लगी। सभी बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पूरियों का स्वाद लगा खट्टा
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार दोपहर करीब 1:30 बजे स्कूल में बच्चों को मध्याह्न भोजन परोसा गया। भोजन में खीर के साथ पूरियां दी गई थीं।

पूरियों का स्वाद असामान्य लगने पर बच्चों ने प्रधान पाठक गणेशदत्त बादल को इसकी जानकारी दी।

प्रधान पाठक ने खुद पूरियां चखीं तो उनमें खटास और अजीब गंध महसूस हुई। इसके कुछ ही देर बाद बच्चों को पेट दर्द और उल्टियां होने लगीं।

प्रधान पाठक ने भोजन तैयार करने वाले एकता स्वसहायता समूह के सदस्यों से शिकायत की, लेकिन उन्होंने अपनी गलती मानने से इनकार कर दिया।

इसके बाद स्कूल प्रबंधन ने वरिष्ठ अधिकारियों को सूचना दी और बच्चों को अस्पताल पहुंचाने की व्यवस्था की।

प्राथमिक के 8 और माध्यमिक के 37 बच्चे अस्पताल में भर्ती
घटना की जानकारी मिलते ही कलेक्टर रजनी सिंह और एसपी डॉ. ऋषिकेश मीना जिला अस्पताल पहुंचे।

उन्होंने बच्चों के स्वास्थ्य की जानकारी लेकर डॉक्टरों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

चिकित्सकों के अनुसार, अस्पताल में भर्ती सभी 45 बच्चों की स्थिति सामान्य है और वे खतरे से बाहर हैं।

इनमें प्राथमिक शाला के 8 और माध्यमिक शाला के 37 बच्चे शामिल हैं। एहतियात के तौर पर सभी को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है।

एकता स्वसहायता समूह को तत्काल हटाया
मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर ने मध्याह्न भोजन तैयार करने वाले एकता स्वसहायता समूह को तत्काल प्रभाव से हटा दिया है।

साथ ही पूरे मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर रजनी सिंह के मुताबिक, शुरुआती जांच में दो दिन पुराने गूंथे हुए आटे के इस्तेमाल की बात सामने आई है।

उन्होंने स्पष्ट किया कि बच्चों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

मिड-डे मील की गुणवत्ता जांच पर उठे सवाल
इस घटना के बाद स्कूलों में बच्चों को परोसे जाने वाले मध्याह्न भोजन की गुणवत्ता जांचने की व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जांच में यह भी पता लगाया जा रहा है कि भोजन तैयार करते समय उसकी गुणवत्ता और स्वाद की जांच किस स्तर पर की गई थी।

आखिर खराब स्वाद और गंध वाली पूरियां बच्चों को कैसे परोस दी गईं, इसकी भी पड़ताल की जा रही है।

संबंधित समाचार

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो रेड सैंड बोआ सांपों के साथ पकड़ाया युवक; इतने करोड़ बताई जा रही कीमत

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़:राहुल जायसवाल ने बदला बयान; बोले- टिमरनी की शराब दुकान में मेरी कोई भागीदारी नहीं, पुलिस ने दबाव डालकर बुलवाया

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट
Top News

वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट:अवैध खनन रोकने पहुंचे तो हाथ में लहराई सर्विस रिवॉल्वर; ट्रक चालक ने की थी वाहन भगाने की कोशिश

about 1 hour ago
खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई
Top News

खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई:समाज की सदियों पुरानी परंपरा के तहत हुआ अंतिम संस्कार

about 1 hour ago
शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद
Top News

शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद:की ये मांग

about 2 hours ago
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन
Top News

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन:ठेकेदारों पर लगाई इतने लाख की पेनल्टी; टाटा कंपनी पर भी लगया जुर्माना

about 2 hours ago
दिवंगत टीआई के गृह ग्राम पहुंचे डिप्टी सीएम
Top News

दिवंगत टीआई के गृह ग्राम पहुंचे डिप्टी सीएम:परिजनों से मिलकर दी श्रद्धांजलि; बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

about 2 hours ago
मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा
Top News

मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा:4 दिन पहले ही SP पद से हटाया था; सीएम आज शाम लेंगे पीएचक्यू में बैठक

about 2 hours ago
टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज
Top News

टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज:भाजपा उपाध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप

about 2 hours ago
स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद
Top News

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद:कलेक्टर कार्यालय में लगाया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल

about 2 hours ago
हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी
Top News

हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी:यात्री ने छेड़ा इमरजेंसी गेट का लीवर; बज उठा अलार्म

about 3 hours ago
जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं
Top News

जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं:कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ किया निराकरण; मेधावी दिव्यांग विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मिली सहायता

about 3 hours ago
वीडियो देखिये,  NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत
Top News

वीडियो देखिये, NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत:पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक की मौके पर मौत

about 3 hours ago
छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की
Top News

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की:शिमला पान मसाला के अवैध कारोबार पर फूड़ और जीएसटी विभाग मौन

about 3 hours ago
यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया
Top News

यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया:घटना के बाद विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच चिंता का माहौल; यात्री के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया

about 3 hours ago
कंधों पर साथी की अर्थी
Top News

कंधों पर साथी की अर्थी:आंखों में आंसू और दिल में कभी न भूल पाने वाला दर्द

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मनगरी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

about 4 hours ago
देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड
Top News

देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड:घटनास्थल पर तस्दीक के दौरान भागने लगा वाहन मालिक; पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, पैर में आई चोट

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना
Top News

वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना:बोले- देश में उनकी बातों पर कौन भरोसा करता है?

about 4 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार; कूलर के नीचे छिपाया लिफाफा

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!