टीआई को ट्रक से कुचलकर मारने वाले ड्राइवर-क्लीनर का शॉर्ट एनकाउंटर: पुलिस पर फायरिंग के बाद दोनों के पैर में लगी गोली; दो अलग-अलग स्थानों पर पुलिस की कार्रवाई
KHULASA FIRST
संवाददाता

खुलासा फर्स्ट, देवास।
खातेगांव थाना प्रभारी (TI) दिलीप पुरी को आईसर वाहन से कुचलकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के अलग-अलग स्थानों पर शॉर्ट एनकाउंटर किए हैं। पुलिस के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने पुलिस अभिरक्षा से भागने की कोशिश करते हुए पुलिसकर्मियों के हथियार छीन लिए और फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने दोनों के दाहिने पैर में गोली मारी।
मुख्य आरोपी आईसर चालक गजेंद्र उर्फ अक्कू राठौड़ को अलीराजपुर से खातेगांव ले जाते समय गोली लगी, जबकि मामले के सह आरोपी धीरज का देवास के BNP थाना क्षेत्र में एनकाउंटर हुआ। गोली लगने के बाद धीरज को देवास जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं अक्कू को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए इंदौर के अरबिंदो अस्पताल रेफर किया गया है।
पुलिस के अनुसार, दोनों घटनाएं अलग-अलग समय और स्थान पर हुईं। आरोपियों ने पुलिस की गिरफ्त से भागने के लिए हथियार छीनने और पुलिसकर्मियों पर हमला करने का प्रयास किया। पुलिस का दावा है कि चेतावनी के बावजूद आरोपी नहीं रुके, जिसके बाद आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की गई। दोनों आरोपियों के घायल होने के बाद पुलिस उन्हें अस्पताल लेकर पहुंची।
पंक्चर ठीक कर रही थी पुलिस, तभी अक्कू ने ASI की बंदूक छीनी
मुख्य आरोपी गजेंद्र उर्फ अक्कू राठौड़ को अलीराजपुर से खातेगांव लाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में पुलिस वाहन का टायर पंक्चर हो गया। पुलिसकर्मी सड़क किनारे वाहन का पंक्चर ठीक करवा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, इसी दौरान आरोपी अक्कू ने मौके का फायदा उठाया और एक एएसआई की बंदूक छीन ली। इसके बाद उसने पुलिसकर्मियों पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने गोली चलाई, जो अक्कू के दाहिने पैर के निचले हिस्से में लगी।
घायल आरोपी को तत्काल देवास जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद पैर की नसों से संबंधित उपचार और वैस्कुलर इंटरवेंशन की जरूरत को देखते हुए उसे इंदौर रेफर कर दिया गया। फिलहाल वह इंदौर के अरबिंदो अस्पताल में भर्ती है।
BNP थाना क्षेत्र में सह आरोपी धीरज का एनकाउंटर
इसी मामले में दूसरे आरोपी धीरज ने भी पुलिस अभिरक्षा से भागने की कोशिश की। पुलिस के मुताबिक, देवास के BNP थाना क्षेत्र में आरोपी ने पुलिसकर्मी का हथियार छीन लिया और हमला करने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे रुकने की चेतावनी दी, लेकिन वह नहीं रुका। इसके बाद पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जो उसके दाहिने पैर में लगी।
घायल धीरज को पुलिस ने तत्काल देवास जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस अब दोनों आरोपियों से मामले में पूछताछ और घटनाक्रम से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।
अवैध शराब पकड़ने पहुंचे TI को आईसर से कुचल दिया था
यह पूरा मामला 1 और 2 नवंबर की दरमियानी रात का है। खातेगांव थाना प्रभारी दिलीप पुरी को क्षेत्र में अवैध शराब तस्करी की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर वे पुलिस टीम के साथ कार्रवाई करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने आईसर वाहन के चालक को रुकने और नीचे उतरने के लिए कहा।
पुलिस के मुताबिक, चालक ने वाहन रोकने के बजाय उसे डिवाइडर पर चढ़ाकर आगे बढ़ा दिया। इसी दौरान आईसर का पिछला पहिया टीआई दिलीप पुरी के ऊपर से गुजर गया। गंभीर रूप से घायल टीआई को बचाने के लिए पुलिसकर्मियों ने तत्काल प्रयास शुरू किए। करीब दो घंटे तक सीपीआर और उपचार दिया गया, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।
घटना के बाद पुलिस ने आईसर वाहन जब्त कर लिया था, जबकि चालक मौके से फरार हो गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की और जांच के दौरान मुख्य आरोपी गजेंद्र उर्फ अक्कू राठौड़ सहित अन्य लोगों को गिरफ्तार किया।
संबंधित समाचार

ट्रम्प को मिडटर्म चुनाव में बड़ा झटका:दोनों सदनों में रिपब्लिकन पार्टी हारी

नवविवाहिता ने फांसी लगाकर दी जान:प्रेम विवाह के एक साल बाद उजड़ा संसार; मायके वालों ने लगाए प्रताड़ना के आरोप

राजस्थान में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका:45 मिनट पहले गुजरी थी पैसेंजर ट्रेन; 6 ट्रेनें रद्द, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

वीडियो देखिये, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने निभाया वादा:बुंदेली गायक सुनील लोधी के आंखों के उपचार की प्रक्रिया शुरू

शराब माफिया के शिकार टीआई की पत्नी का बड़ा आरोप:सेंधवा के नेता ने दी थी धमकी; कहा था- ‘पुरी को नहीं छोड़ेंगे’

20 साल की नौकरी में 65 लाख वेतन:समिति प्रबंधक के तीन ठिकानों पर छापे में चौंकाने वाला खुलासा; संपत्ति और खर्च मिले 2.41 करोड़ के, आय से 271.46 प्रतिशत अधिक संपत्ति

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो रेड सैंड बोआ सांपों के साथ पकड़ाया युवक; इतने करोड़ बताई जा रही कीमत

वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़:राहुल जायसवाल ने बदला बयान; बोले- टिमरनी की शराब दुकान में मेरी कोई भागीदारी नहीं, पुलिस ने दबाव डालकर बुलवाया

वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट:अवैध खनन रोकने पहुंचे तो हाथ में लहराई सर्विस रिवॉल्वर; ट्रक चालक ने की थी वाहन भगाने की कोशिश

मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार:उल्टी-पेट दर्द की शिकायत; कलेक्टर ने समूह को तत्काल हटाया

खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई:समाज की सदियों पुरानी परंपरा के तहत हुआ अंतिम संस्कार

शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद:की ये मांग

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन:ठेकेदारों पर लगाई इतने लाख की पेनल्टी; टाटा कंपनी पर भी लगया जुर्माना

दिवंगत टीआई के गृह ग्राम पहुंचे डिप्टी सीएम:परिजनों से मिलकर दी श्रद्धांजलि; बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा:4 दिन पहले ही SP पद से हटाया था; सीएम आज शाम लेंगे पीएचक्यू में बैठक

टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज:भाजपा उपाध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद:कलेक्टर कार्यालय में लगाया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल

हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी:यात्री ने छेड़ा इमरजेंसी गेट का लीवर; बज उठा अलार्म

जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं:कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ किया निराकरण; मेधावी दिव्यांग विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मिली सहायता

वीडियो देखिये, NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत:पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक की मौके पर मौत
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!