वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़: राहुल जायसवाल ने बदला बयान; बोले- टिमरनी की शराब दुकान में मेरी कोई भागीदारी नहीं, पुलिस ने दबाव डालकर बुलवाया
KHULASA FIRST
संवाददाता
खुलासा फर्स्ट, खातेगांव।
टीआई दिलीप पुरी की शहादत के बाद चर्चा में आए शराब तस्करी मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। मामले से जुड़े राहुल जायसवाल ने अपने बयान को लेकर नया दावा किया है। राहुल का कहना है कि टिमरनी की शराब दुकान में उनकी कोई भागीदारी नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया है कि पुलिस ने उन पर दबाव बनाकर उनसे यह स्वीकारोक्ति करवाई थी।
जानकारी के मुताबिक, राहुल जायसवाल की ओर से कल पुलिस के सामने जो स्वीकारोक्ति दी गई थी, अब उसी को लेकर उन्होंने अपना रुख बदल लिया है। राहुल का कहना है कि टिमरनी स्थित शराब दुकान से उनका कोई लेना-देना नहीं है और न ही उस दुकान में उनकी कोई हिस्सेदारी या भागीदारी है। उन्होंने पुलिस पर दबाव डालकर बयान दिलवाने का आरोप लगाया है।
कल की स्वीकारोक्ति और आज का दावा, सवालों के घेरे में मामला
इस घटनाक्रम के बाद सबसे बड़ा सवाल यह खड़ा हो रहा है कि आखिर राहुल जायसवाल ने पहले पुलिस के सामने क्या स्वीकार किया था और अब उससे पीछे हटने की वजह क्या है? क्या उनका शुरुआती बयान दबाव में दिया गया था या अब वे किसी कारण से अपने बयान से पलट रहे हैं?
टिमरनी की शराब दुकान की भूमिका पर उठे सवाल
राहुल जायसवाल के ताजा बयान के बाद टिमरनी की शराब दुकान में उनकी कथित भूमिका को लेकर मामला और उलझ गया है। एक तरफ पुलिस के सामने दी गई कथित स्वीकारोक्ति है, तो दूसरी तरफ राहुल का दावा है कि दुकान में उनकी कोई भागीदारी नहीं है। ऐसे में शराब दुकान के वास्तविक संचालक, स्वामित्व, वित्तीय लेन-देन और संबंधित लोगों की भूमिका की जांच महत्वपूर्ण हो जाती है।
दिलीप पुरी की शहादत के बाद जांच पर टिकी निगाहें
गौरतलब है कि खातेगांव थाना प्रभारी टीआई दिलीप पुरी अवैध शराब तस्करी के खिलाफ कार्रवाई के दौरान ट्रक से कुचल दिए जाने के बाद शहीद हो गए थे। इस घटना ने प्रदेश में अवैध शराब कारोबार और उससे जुड़े नेटवर्क को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।
संबंधित समाचार

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो रेड सैंड बोआ सांपों के साथ पकड़ाया युवक; इतने करोड़ बताई जा रही कीमत

वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट:अवैध खनन रोकने पहुंचे तो हाथ में लहराई सर्विस रिवॉल्वर; ट्रक चालक ने की थी वाहन भगाने की कोशिश

मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार:उल्टी-पेट दर्द की शिकायत; कलेक्टर ने समूह को तत्काल हटाया

खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई:समाज की सदियों पुरानी परंपरा के तहत हुआ अंतिम संस्कार

शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद:की ये मांग

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन:ठेकेदारों पर लगाई इतने लाख की पेनल्टी; टाटा कंपनी पर भी लगया जुर्माना

दिवंगत टीआई के गृह ग्राम पहुंचे डिप्टी सीएम:परिजनों से मिलकर दी श्रद्धांजलि; बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा:4 दिन पहले ही SP पद से हटाया था; सीएम आज शाम लेंगे पीएचक्यू में बैठक

टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज:भाजपा उपाध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद:कलेक्टर कार्यालय में लगाया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल

हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी:यात्री ने छेड़ा इमरजेंसी गेट का लीवर; बज उठा अलार्म

जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं:कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ किया निराकरण; मेधावी दिव्यांग विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मिली सहायता

वीडियो देखिये, NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत:पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक की मौके पर मौत

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की:शिमला पान मसाला के अवैध कारोबार पर फूड़ और जीएसटी विभाग मौन

यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया:घटना के बाद विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच चिंता का माहौल; यात्री के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया

कंधों पर साथी की अर्थी:आंखों में आंसू और दिल में कभी न भूल पाने वाला दर्द

वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मनगरी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड:घटनास्थल पर तस्दीक के दौरान भागने लगा वाहन मालिक; पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, पैर में आई चोट

वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना:बोले- देश में उनकी बातों पर कौन भरोसा करता है?

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार; कूलर के नीचे छिपाया लिफाफा
टिप्पणियाँ
अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!