खबर
Top News

शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद: की ये मांग

Khulasa First

KHULASA FIRST

संवाददाता

03 नवंबर 2026, 5:57 pm
शेयर करें:
शहीद टीआई के पिता ने मुख्यमंत्री से मांगी मदद

खुलासा फर्स्ट, धार।
खातेगांव में कर्तव्य निर्वहन के दौरान शहीद हुए थाना प्रभारी दिलीप पुरी के परिवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया है।

मंगलवार दोपहर मुख्यमंत्री ने शहीद के पिता ओमप्रकाश पुरी और पत्नी से फोन पर चर्चा की।

प्रदेश सरकार परिवार के साथ
इस दौरान उन्होंने कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरी प्रदेश सरकार परिवार के साथ खड़ी है।

परिवार की परिस्थितियों और भविष्य को देखते हुए पिता ने मुख्यमंत्री के सामने कई मांगें रखीं, जिन पर उन्होंने सकारात्मक आश्वासन दिया।

बहू की इंदौर में पोस्टिंग की मांग
शहीद के पिता ओमप्रकाश पुरी ने मुख्यमंत्री से आग्रह किया कि उनकी बहू की उप निरीक्षक (SI) पद पर होने वाली पदस्थापना इंदौर आईजी रेंज में ही की जाए।

इससे परिवार एक साथ रह सकेगा। साथ ही बच्चों की पढ़ाई और देखभाल में भी सुविधा होगी।

उन्होंने बताया कि परिवार की बेटी इंदौर के अरविंदो मेडिकल कॉलेज में पढ़ाई कर रही है, जबकि बेटा भी इंदौर में रहकर शिक्षा प्राप्त कर सकेगा।

बहू की इंदौर में पदस्थापना होने से परिवार के सभी सदस्य एक जगह रह पाएंगे।

बेटी की मेडिकल फीस और बेटे की पढ़ाई में आर्थिक मदद मांगी
ओमप्रकाश पुरी ने मुख्यमंत्री से बेटी की अरविंदो मेडिकल कॉलेज की फीस और बेटे की शिक्षा के लिए आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि परिवार की मौजूदा परिस्थितियों को देखते हुए बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में सरकार का सहयोग जरूरी है।

मुख्यमंत्री ने दोनों बच्चों की शिक्षा के लिए हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

जिस स्कूल में पढ़ाया, उसका नाम शहीद के नाम पर रखने की मांग
शहीद दिलीप पुरी के पिता ने उनके सामाजिक योगदान का जिक्र करते हुए एक भावुक मांग भी रखी।

उन्होंने बताया कि दिलीप पुरी ने ग्राम बरमंडल के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दो साल तक शिक्षक के रूप में निशुल्क सेवाएं दी थीं।

इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को बिना किसी शुल्क के पढ़ाया था। उनके इस योगदान के लिए स्कूल परिवार ने उन्हें प्रशस्ति पत्र भी दिया था।

पिता ने आग्रह किया कि इस विद्यालय का नाम बदलकर शहीद दिलीप पुरी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रखा जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियां उनके योगदान को याद रख सकें।

गांव में प्रतिमा स्थापित करने का भी आग्रह
परिवार ने ग्राम बरमंडल में शहीद दिलीप पुरी की प्रतिमा स्थापित करने की मांग भी मुख्यमंत्री के सामने रखी।

पिता का कहना है कि इससे गांव के लोग उनके साहस, कर्तव्यनिष्ठा और समाज के प्रति योगदान को हमेशा याद रख सकेंगे।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बहू की पदस्थापना, बच्चों की शिक्षा, स्कूल के नामकरण और प्रतिमा स्थापना सहित परिवार की सभी मांगों पर सकारात्मक आश्वासन दिया।

संबंधित समाचार

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई
Top News

वन विभाग की बड़ी कार्रवाई:दो रेड सैंड बोआ सांपों के साथ पकड़ाया युवक; इतने करोड़ बताई जा रही कीमत

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़
Top News

वीडियो देखिये, खातेगांव शराब तस्करी मामले में नया मोड़:राहुल जायसवाल ने बदला बयान; बोले- टिमरनी की शराब दुकान में मेरी कोई भागीदारी नहीं, पुलिस ने दबाव डालकर बुलवाया

about 1 hour ago
वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट
Top News

वीडियो देखिये, देवास कांड के बाद वन विभाग के रेंजर भी अलर्ट:अवैध खनन रोकने पहुंचे तो हाथ में लहराई सर्विस रिवॉल्वर; ट्रक चालक ने की थी वाहन भगाने की कोशिश

about 1 hour ago
मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार
Top News

मध्याह्न भोजन खाने के बाद 45 बच्चे बीमार:उल्टी-पेट दर्द की शिकायत; कलेक्टर ने समूह को तत्काल हटाया

about 1 hour ago
खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई
Top News

खातेगांव थाना प्रभारी को इस तरह दी गई अंतिम विदाई:समाज की सदियों पुरानी परंपरा के तहत हुआ अंतिम संस्कार

about 1 hour ago
सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन
Top News

सिंहस्थ 2028 की तैयारियों में लापरवाही पर बड़ा एक्शन:ठेकेदारों पर लगाई इतने लाख की पेनल्टी; टाटा कंपनी पर भी लगया जुर्माना

about 2 hours ago
दिवंगत टीआई के गृह ग्राम पहुंचे डिप्टी सीएम
Top News

दिवंगत टीआई के गृह ग्राम पहुंचे डिप्टी सीएम:परिजनों से मिलकर दी श्रद्धांजलि; बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा

about 2 hours ago
मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा
Top News

मध्यप्रदेश के IPS अधिकारी का इस्तीफा:4 दिन पहले ही SP पद से हटाया था; सीएम आज शाम लेंगे पीएचक्यू में बैठक

about 2 hours ago
टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज
Top News

टीआई हत्याकांड पर सियासत तेज:भाजपा उपाध्यक्ष ने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पर लगाया शराब माफिया को संरक्षण देने का आरोप

about 2 hours ago
स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद
Top News

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने की कवायद:कलेक्टर कार्यालय में लगाया महिला स्व-सहायता समूहों का विशेष स्टॉल

about 2 hours ago
हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी
Top News

हवा में उड़ते विमान में मची अफरा-तफरी:यात्री ने छेड़ा इमरजेंसी गेट का लीवर; बज उठा अलार्म

about 3 hours ago
जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं
Top News

जनसुनवाई में 200 से अधिक आवेदकों की सुनी गई समस्याएं:कलेक्टर ने संवेदनशीलता के साथ किया निराकरण; मेधावी दिव्यांग विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई के लिए मिली सहायता

about 3 hours ago
वीडियो देखिये,  NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत
Top News

वीडियो देखिये, NH-39 पर दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत:पीछे से टक्कर मारने वाले ट्रक के चालक की मौके पर मौत

about 3 hours ago
छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की
Top News

छापे से ज्यादा चर्चा ‘सौदेबाजी’ की:शिमला पान मसाला के अवैध कारोबार पर फूड़ और जीएसटी विभाग मौन

about 3 hours ago
यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया
Top News

यात्री की कथित लापरवाही से विमान में हड़कंप मच गया:घटना के बाद विमान में यात्रियों और क्रू मेंबर्स के बीच चिंता का माहौल; यात्री के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज किया

about 3 hours ago
कंधों पर साथी की अर्थी
Top News

कंधों पर साथी की अर्थी:आंखों में आंसू और दिल में कभी न भूल पाने वाला दर्द

about 3 hours ago
वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन
Top News

वीडियो देखिये, टीआई की हत्या के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन:धर्मनगरी में सरकार के खिलाफ नारेबाजी

about 4 hours ago
देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड
Top News

देखिये वीडियो, खातेगांव टीआई हत्याकांड:घटनास्थल पर तस्दीक के दौरान भागने लगा वाहन मालिक; पुलिस ने पीछा कर पकड़ा, पैर में आई चोट

about 4 hours ago
वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना
Top News

वीडियो देखिये, राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम का निशाना:बोले- देश में उनकी बातों पर कौन भरोसा करता है?

about 4 hours ago
लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई
Top News

लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई:रिश्वत लेते कर्मचारी गिरफ्तार; कूलर के नीचे छिपाया लिफाफा

about 4 hours ago

टिप्पणियाँ

अभी कोई टिप्पणी नहीं है। पहली टिप्पणी करें!